अकबर अब्दुलेव ने वर्ल्ड टाइटल मैच में टांग काई को जल्दी फिनिश करने का प्लान बनाया – ‘मेरी फाइट्स में जजों की जरूरत नहीं पड़ती’

Akbar Abdullaev Halil Amir ONE Fight Night 22 3

अकबर “बाकल” अब्दुलेव ने फेदरवेट MMA डिविजन के शीर्ष पर पहुंचने के लिए अपने रास्ते में आई हर चुनौती को ध्वस्त किया है और अब वो ONE Fight Night 27 के मेन इवेंट में 26 पाउंड की ONE Championship गोल्ड बेल्ट के लिए तैयार हैं।

इस शनिवार किर्गिस्तानी सनसनी का सामना ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल मैच में चीनी सुपरस्टार टांग काई से होगा।

अब्दुलेव दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में बेदाग रिकॉर्ड और 100 फीसदी फिनिशिंग रेट के साथ आए और उनसे फैंस को काफी उम्मीदें थीं।

तब से लेकर अब तक उन्होंने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया है। 27 वर्षीय स्टार ने ONE में लगातार तीन नॉकआउट जीत हासिल कीं, जिसमें टॉप पांच लाइटवेट MMA कंटेंडर हलील “नो मर्सी” अमीर पर आई जीत शामिल हैं।

आसान शब्दों में कहें तो “बाकल” एक घातक नॉकआउट आर्टिस्ट हैं। उन्होंने फाइटिंग के अपने रवैये के बारे में onefc.com को बताया:

“मेरा फाइटिंग स्टाइल पूरी तरह से ध्वस्त करने, तेज फिनिश और आक्रामकता वाला है।”

अब्दुलेव ने अपनी शानदार काबिलियत के दम पर सितारों से भरे फेदरवेट MMA डिविजन में शिखर पर जगह बनाई है।

लेकिन टांग भी उतने ही खतरनाक फाइटर हैं जो कि अपने फुटवर्क और काउंटर स्ट्राइकिंग के दम पर नॉकआउट करने के मौके की तलाश करते हैं।

“बाकल” अपने विरोधी की काउंटर स्ट्राइकिंग से अच्छे से वाकिफ हैं और उन्हें लगता है कि विरोधी रेसलिंग डिपार्टमेंट में थोड़े कमजोर हैं, जिसका वो फायदा उठाने की ताक में हैं:

“मुझे लगता है कि टांग काई शांत और अनुभवी फाइटर हैं, लेकिन मुझे उनमें कोई चौंकाने वाली चीज नहीं दिखती। मैंने उनका इतनी गहराई से अध्ययन नहीं किया है, लेकिन इतना कहूंगा कि वो स्ट्राइक लगाकर इंतजार और फिर मूव करते हैं। मुझे लगता है कि उनकी ताकत इंतजार और काउंटर स्ट्राइकिंग है।

“सच कहूं तो उनकी कमजोरी रेसलिंग लगती है और मेरा लक्ष्य होगा कि उन पर ट्रांजिशन के दौरान अटैक करना होगा।”

भले ही स्टॉपेज स्टैंड-अप में आए या फिर मैट पर, अब्दुलेव ने टांग को जल्दी फिनिश करने का प्रण लिया है।

अपनी 11 प्रोफेशनल फाइट्स में 11 फिनिश के साथ चैलेंजर ने फेदरवेट MMA चैंपियन को हराने और बैंकॉक में नए ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का प्लान तैयार किया है।

उन्होंने कहा:

“इस बार मैं जजों के निर्णय से बचते हुए जल्दी जीतने का प्रयास करूंगा। मुझे लगता है कि मेरी फाइट्स में जजों की जरूरत नहीं पड़ती।”

अब्दुलेव किर्गिस्तान का प्रतिनिधित्व कर गौरवान्वित

अकबर अब्दुलेव वर्ल्ड टाइटल मैच के मौके को एक बहुत बड़ा अवसर मानते हैं, जिसके जरिए वो दिखा सकें कि किर्गिस्तान में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फाइटर्स हैं।

ONE वर्ल्ड टाइटल जीतने के बाद नाम होने के अलावा वो अपने परिवार और देश का नाम गर्व से ऊंचा करना चाहते हैं:

“मेरी मुख्य प्रेरणा मेरा परिवार, मेरे चाहने वाले और मेरे लोग हैं। मैं उनके लिए फाइट कर रहा हूं और अपने समाज का एक अहम सदस्य बनना चाहता हूं।”

“बाकल” का कहना है कि उनका लक्ष्य MMA के सर्वश्रेष्ठ स्तर पर किर्गिस्तान का प्रतिनिधित्व करना है और वो ONE Fight Night 27 में ऐसा ही करेंगे।

उनके लिए बेल्ट जीतकर घर वापस जाना किसी सपने के सच होने जैसा रहेगा:

“ये मेरे जीवन का लक्ष्य है – दुनिया के सामने अपनी मातृभूमि और लोगों का प्रतिनिधित्व करना ताकि सारी दुनिया जान सके कि किर्गिस्तान में मजबूत फाइटर्स हैं। ये मेरे लिए सम्मान की तरह है।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4