ONE 164 से पहले जोशुआ पैचीओ, जैरेड ब्रूक्स और अन्य सितारों की जुबानी जंग

JoshuaPacio JarredBrooks ONE164PressCon 1920X1280 768x512

ONE 164: Pacio vs. Brooks में शनिवार, 3 दिसंबर को मुकाबला करने जा रहे एथलीट्स ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आखिरी बार एक-दूसरे पर छींटाकशी की।

इस बार पूरी तरह से भरे हुए कार्ड पर वर्ल्ड टाइटल मैच और ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल का दोहरा तड़का लगने वाला है। इसके अलावा उसी सुबह होने वाले ONE Fight Night 5 को देखें तो उसमें मार्शल आर्ट्स का लाजवाब एक्शन देखने को मिलेगा।

ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने फैंस और मीडिया के सामने आकर उनसे मुलाकात की।

फिलीपींस में मनीला के द मॉल ऑफ एशिया एरीना में वापस लौटकर और रोमांचक मुकाबलों के तगड़े लाइनअप को लेकर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की।

सिटयोटोंग ने कहा:

“3 साल बाद फिर से फिलीपींस का मुकाबला पूरी दुनिया से होने जा रहा है। ऐसे में फिलीपींस के सबसे महान हीरोज अपने सम्मान और गर्व को बनाए रखने के लिए मुकाबला करने जा रहे हैं।”

ब्रूक्स आत्मविश्वास से भरे तो पैचीओ दिखे शांत

ONE 164 के मेन इवेंट में ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए जोशुआ पैचीओ को जैरेड ब्रूक्स चुनौती देने जा रहे हैं। ऐसे में बड़बोले अमेरिकी एथलीट ने स्थानीय दर्शकों के सामने अपनी मंशा जाहिर करने में जरा भी हिचकिचाहट नहीं दिखाई।

पैचीओ के लिए उत्साहित फैन बेस के सामने खुशी से अपनी बात रखते हुए “द मंकी गॉड” ने कहा:

“ट्रेनिंग कैंप मेरे लिए कितना मेहनत भरा अनुभव रहा, इसका परिणाम मैं आपके चहेते एथलीट के खिलाफ शनिवार को दिखाऊंगा।

“मैं फिलीपीनो एथलीट को कड़ी टक्कर दूंगा और उनकी बेल्ट यूएस लेकर ही जाऊंगा।”

Joshua Pacio and Jarred Brooks

इन बातों से मनीला के लोगों को समझ आ गया होगा कि ब्रूक्स आसानी से हार मानने वाले फाइटर नहीं हैं।

उन्होंने आगे कहा:

“द मंकी गॉड” को कोई पसंद नहीं करता है, लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं इस टाइटल को यूएस ले जाने वाला हूं। मैं ये बेल्ट जीतने वाला हूं। चाहे मुझे नापसंद करते रहिए।”

अपने प्रतिद्वंदी की भड़काऊ बातों से पैचीओ बिल्कुल भी परेशान नहीं हुए। इसकी जगह शांत तरीके से उन्होंने अपने देश में शानदार 17-0 के रिकॉर्ड की बात सामने रखी।

उन्होंने कहा:

“मैं अपने देश फिलीपींस में अपराजित रहा हूं और 3 दिसंबर को भी मैं ऐसा फिर से करने वाला हूं।”

लंबे समय से प्रतिद्वंदी रहे सुपरलैक और पानपयाक ग्रां प्री फाइनल के लिए तैयार

वहीं, को-मेन इवेंट के ONE फ्लाइवेट मॉय थाई ग्रां प्री चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला थाई स्ट्राइकिंग आइकॉन सुपरलैक कियातमू9 और पानपयाक जित्मुआंगनोन के बीच होगा।

ये दोनों एथलीट पहले ही 7 बार मुकाबला कर चुके हैं, जिसमें पानपयाक 4-2-1 से आगे चल रहे हैं, लेकिन जुलाई 2020 में हुए ONE: NO SURRENDER में सुपरलैक ने बाजी मार ली थी।

उसके बाद से हुए सुधारों पर भरोसा करते हुए पानपयाक ने कहा:

“इस मुकाबले के लिए मैंने काफी कड़ी ट्रेनिंग की है और अच्छी तैयारी की है। आपने भले ही मुझे पहले मुकाबला करते हुए देखा होगा, लेकिन मैं आपको पूरी तरह से नए पानपयाक का प्रदर्शन करते हुए दिखाऊंगा। ऐसे में इस शनिवार के लिए आप तैयार हो जाइए।”

अगर सुपरलैक की बात करें तो वो पिछले 4 मुकाबले जीतकर शानदार फॉर्म में हैं और ONE में उनके पास 6-1 का रिकॉर्ड है। इसके अलावा मनीला के सर्कल में उनके प्रतिद्वंदी जो भी करने वाले है, वो उसके लिए तैयार हैं।

“द किकिंग मशीन” ने कहा:

“मैं पानपयाक के नए रूप के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। मैं उनका सामना करने के लिए काफी कड़ी मेहनत करके आया हूं इसलिए देखते हैं कि फाइट में वो क्या करते हैं।”

घरेलू दर्शकों के सामने अलीअकबरी को हराने के लिए बेताब हैं वेरा

पसंदीदा फिलीपीनो-अमेरिकी एथलीट ब्रेंडन वेरा शनिवार को फिर से मुकाबले में वापसी करते हुए ईरानी सितारे अमीर अलीअकबरी के साथ एक अहम हेवीवेट MMA मैच में शामिल होंगे। इस मुकाबले से डिविजन में उनके टॉप कंटेंडर बनने का भविष्य भी तय होगा।

पूर्व ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन वेरा ने बताया कि वो अपने देश के दर्शकों के सामने कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं।

“मैं फिलीपींस के सर्कल में हारने की जगह मरना पसंद करूंगा।”

वहीं, अलीअकबरी मॉल ऑफ एशिया एरीना में करियर के सबसे बड़े मुकाबले में शामिल होने जा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर लगाया हुआ है।

ईरानी एथलीट ने बताया:

“मैं फिलीपींस में सिर्फ वेरा से मुकाबला करने आया हूं और मेरा लक्ष्य उन्हें हराने का है। यही मैं करने भी जा रहा हूं।”

मुकाबले वाली रात में शामिल होने वाले अन्य स्टार्स जैसे जेहे युस्ताकियो, हू योंग, जेरेमी पाकाटिव और टियाल थैंग प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सवालों के जवाब देन के लिए मौजूद रहे थे।

ONE 164 की पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस देखने, किसने क्या कहा ये जानने और इवेंट से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए onefc.com पर बने रहिए।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.