जिहिन राडज़ुआन ने बी गुयेन पर सर्वसम्मत जीत हासिल की

Jihin Radzuan Bi Nguyen BIG BANG 3 768x512

जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन ने एक एक्शन से भरपूर एटमवेट बाउट में वियतनामी-अमेरिकी स्टार बी “किलर बी” गुयेन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया और खुद को जीत की पटरी पर वापस ले आईं।

इस मलेशियाई एथलीट ने अपने ज्यादातर मैच ग्राउंड गेम की बदौलत जीते हैं, लेकिन शुक्रवार, 4 दिसंबर को हुए ONE: BIG BANG में उनकी स्ट्राइकिंग भी लाजवाब थी।

Jihin Radzuan Bi Nguyen BIG BANG 41.jpg

जिहिन ने इस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुक़ाबले की शुरुआत सर्कल के बीच में रहकर की, जहां वो गुयेन के आक्रामक पंच कॉम्बिनेशन के साथ लेफ्ट हुक और लेग किक्स का भली-भांति सामना कर रही थीं।

जिसकी बदौलत गुयेन ने अपनी रणनीति को बदला और टेकडाउन के जरिए एक्शन को जमीन पर ले गईं।

मलेशियाई एथलीट की टक्कर देने की क्षमता ने उन्हें जमीन पर किसी भी नुकसान से बचाया और उनके एक्टिव गार्ड के कारण वो “किलर बी” को एक ट्रायंगल चोक लगाने में सक्षम रहीं, जो लगभग सबमिशन में तब्दील हो गया था।

Jihin Radzuan Bi Nguyen BIG BANG 40.jpg

दूसरे राउंड में स्ट्राइकिंग और भी ज्यादा आक्रामक हो गई।

दोनों ही एथलीट्स ने एक दूसरे को पकड़ कर क्लिंचिंग पोजिशन में एल्बो से वार किया, लेकिन साथ ही उन प्रहारों को सहने की ताकत को भी दिखाया।

इस राउंड में “शैडो कैट” ने ग्रैपलिंग की शुरुआत की, जब उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी की एक किक को पकड़ा और एक शानदार स्वीप से उन्हें नीचे गिराया। उन्होंने जल्द ही माउंट पोजिशन में खुद को ढाला और अपने विरोधी की पीठ पर कब्ज़ा जमाया। हालांकि, राउंड खत्म होते-होते उन्होंने कंट्रोल खो दिया था और गुयेन ने उनको सर्कल की दीवारों पर धकेल कर कई वार किए।

Jihin Radzuan Bi Nguyen BIG BANG 36.jpg

पिछले दो राउंड्स के विपरीत आखिरी राउंड में दोनों ने ही स्ट्राइकिंग का रुख अपनाया।

गुयेन ने आक्रामक अंदाज़ में आगे बढ़कर अपने प्रतिद्वंदी के सिर पर निशाना साधा, लेकिन जिहिन ने उसका जवाब एक लेफ्ट हुक से दिया। मलेशियाई एथलीट ने अपनी विरोधी के चेहरे पर कई ताकतवर पुश किक्स भी लगाईं, जिसने और भी ज्यादा क्षति पहुंचाई।

“किलर बी” ने राउंड के अंत में एक टेकडाउन किया और माउंट पोजिशन से कई पंच बरसाए, लेकिन जजों की सहमति के लिए काफी नहीं था।

Jihin Radzuan Bi Nguyen BIG BANG 28.jpg

तीनो जजों ने जिहिन को विजेता घोषित किया और इसी के साथ उन्होंने ONE Championship में अपनी पांचवीं जीत भी हासिल की और इसकी बदौलत वो अब ONE एथलीट रैंकिंग्स में भी अपनी जगह बना सकती हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: BIG BANG – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, ग्रिगोरियन Vs. कोंद्रातेव

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.