वेल्टरवेट चैंपियन के खिलाफ मैच चाहते हैं जेम्स नाकाशीमा: ‘मैं उन्हें हराने के लिए तैयार हूं’

Undefeated welterweight contender James Nakashima

अभी तक अपराजित रहे वेल्टरवेट कंटेंडर जेम्स नाकाशीमा ने पिछले एक साल से अधिक समय से किसी मैच में भाग नहीं लिया है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि इस समय को उन्होंने बेकार की चीजों में व्यर्थ जाने दिया है।

अमेरिकी स्टार ने इस समय का प्रयोग खुद में सुधार लाने के लिए किया और अपने लिए ये लक्ष्य भी तैयार किया है कि वो ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के करीब कैसे पहुंच सकते हैं।

Welterweight contender James Nakashima 🇺🇸 remains undefeated with a POWERFUL unanimous decision win over Japanese legend Yushin Okami!

Welterweight contender James Nakashima 🇺🇸 remains undefeated with a POWERFUL unanimous decision win over Japanese legend Yushin Okami!📺: Check local listings for global TV broadcast📱: Watch on the ONE Super App 👉http://bit.ly/ONESuperApp

Posted by ONE Championship on Friday, August 2, 2019

अगस्त 2019 में नाकाशीमा ने अपने प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। मनीला में हुए ONE: DAWN OF HEROES में उन्होंने जापानी लैजेंड युशिन ओकामी को मात दी।

3 राउंड तक चले इस मुकाबले में नाकाशीमा को चोट आई थी लेकिन चोट के बावजूद वो सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज करने में सफल रहे।

पहले राउंड में 31 वर्षीय अमेरिकी एथलीट ने ओकामी को करीब-करीब सबमिशन से हरा ही दिया था, उन्हें लेफ्ट क्रॉस लगाकर मैट पर गिराया और दूसरे राउंड में जबरदस्त तरीके से अटैक करना जारी रखा। वहीं, अंतिम राउंड में उन्होंने हर क्षेत्र में जापानी एथलीट को मात दी और धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की।

MMA Lab के प्रतिनिधि ने कहा, “ओकामी के खिलाफ उस बाउट के बारे में जब भी सोचता हूं तो अहसास होता है कि वो मैच मेरे लिए बहुत शानदार रहा था। मैं मैच को फिनिश भी करना चाहता था लेकिन ऐसा करने में सफल नहीं हुआ।”



उस महत्वपूर्ण जीत के बाद अमेरिकी ग्रैपलर ने मैच की वीडियो को दोबारा देख अपने प्रदर्शन को परखा और ये पता लगाया कि उन्हें किस क्षेत्र में सुधार की जरूरत है।

खुद की स्किल्स में सुधार लाने के लिए वो इटली के शहर मिलान में आए, जहां उन्हें ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन का साथ मिला।

उसके कुछ समय बाद वो फीनिक्स में स्थित MMA Lab में वापस लौट आए, जहां उन्होंने अपनी तकनीक में सुधार करना जारी रखा और कमजोरियों को दूर करने पर ध्यान दिया।

नाकाशीमा ने कहा, “मुझे ओकामी के खिलाफ मुकाबले में घुटने के हिस्से पर काफी गहरी चोट आई थी और उससे उबरने में मुझे करीब 3 महीने का वक्त लगा। लेकिन उसके बावजूद मैंने ट्रेनिंग नहीं छोड़ी, मुझसे जितना हो पा रहा था, मैं ट्रेनिंग सेशंस में भाग ले रहा था। मैंने कुछ समय Team Petrosyan के साथ इटली में बिताया। वो मेरा इटली का तीसरा सफर रहा और वहां जाकर मेरी चोट काफी हद तक पूरी तरह से ठीक हो चुकी थी।”

“मैं भूल चुका था कि मेरा असली गेम क्या है, मेरा स्टैंड-अप और ग्राउंड गेम कैसा था और किस तरह मैं अपने प्रतिद्वंदियों को फिनिश कर पा रहा था। डेविड मिचौड, बेंसन हेंडरसन, ट्रेनिंग पार्टनर्स और कुछ डिविजन-वन रेसलर्स ने उस समय मेरी काफी मदद की थी।”

James Nakashima kicks Yushin Okami while his beard sways

कुछ समय बाद उन्हें एक और बड़ी चुनौती से पार पाना था। COVID-19 के कारण अमेरिका के अधिकतर बिजनेस ठप हो चुके थे, इसलिए नाकाशीमा अब MMA Lab या किसी फिटनेस सेंटर में नहीं जा सकते थे।

इसके बावजूद वो अपनी स्किल्स में सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध रहे और अच्छी शेप में बने रहने की कोशिश कर रहे थे।

नाकाशीमा ने कहा, “मैंने अपने दम पर ट्रेनिंग करने का निश्चय किया।”

“मेरे पास खुद के मैट हैं और घर के पीछे गाड़ी खड़ी करने की जगह। मेरे कई दोस्त मेरे घर आते, स्टैंड-अप गेम का अभ्यास करते, ठीक उसी तरह जैसा हम इटली में करते थे। मैं अब अपने गेम को लेकर अच्छा महसूस कर रहा हूं।

“मुझे मार्च की शुरुआत से ही ऐसा लग रहा है जैसे मैंने खुद में बहुत सुधार किया है, जिउ-जित्सु की बेसिक तकनीक सीखी है और रेसलिंग में भी हाथ आजमाया है। अपने कोच के साथ मैंने अपने बॉक्सिंग गेम पर भी ध्यान दिया है और लॉकडाउन के समय में भी मैं और मेरे कोच एक हफ्ते में 2 बार एकसाथ वर्कआउट कर पा रहे थे।

“मैं इस कोरोना वायरस के समय में उन चीजों पर ध्यान दे पाया हूं, जिनमें मुझे सुधार की जरूरत थी। मुझे लगता है कि मैंने अपने गेम में काफी सुधार किया है।”

James Nakashima dishes out some ground and pound at ONE: ROOTS OF HONOR

बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ नाकाशीमा वापसी करने को बेताब हैं। इस बार उन्होंने वेल्टरवेट डिविजन के मौजूदा चैंपियन कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव को हराने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में लुईस “सापो” सांटोस के खिलाफ हार झेलने के बाद से ही किर्ग वॉरियर जीत की जबरदस्त लय प्राप्त कर चुके हैं।

“ब्रेज़ेन” ने दिसंबर 2018 में मलेशियाई स्टार अगिलान थानी को पहले राउंड में सबमिशन, मई 2019 में ओकामी को दूसरे राउंड में फिनिश कर TKO (तकनीकी नॉकआउट) जीत हासिल की, ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम को सर्वसम्मत निर्णय से हराया और पिछले साल अक्टूबर में ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती।

नाकाशीमा, अबासोव के सफर को करीब से फॉलो करते आए हैं और उन्हें चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करना चाहते हैं।

अमेरिकी स्टार ने कहा, “वो आसानी से हार ना मानने वाले फाइटर्स में से एक हैं। मुझे लगता है कि तकनीक के मामले में वो दुनिया के टॉप एथलीट्स में से एक हैं। उनके पास ताकत की कोई कमी नहीं है लेकिन मैं उनका सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।”

American mixed martial artist James Nakasima walks around the Circle

अबासोव भी कुछ इसी तरह से सोचते हैं।

इस साल जून में “ब्रेज़ेन” ने नाकाशीमा के खिलाफ चैंपियनशिप मैच की इच्छा जाहिर की थी और उन्हें लगता है कि उनका ये मैच बेहद धमाकेदार साबित हो सकता है।

दूसरी ओर नाकाशीमा भी मानते हैं कि वो किर्ग स्टार को हराकर ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन भी बन सकते हैं।

अपराजित अमेरिकी एथलीट ने कहा, “मैं जो कर सकता था, वो सब कर चुका हूं। मैं उस एथलीट (सांटोस) को हरा चुका हूं जिसके खिलाफ अबासोव को हार मिली थी। जाहिर तौर पर अगला मौका मुझे ही मिलना चाहिए।”

“मुझे नहीं लगता कि अबासोव के अलावा दुनिया का कोई और एथलीट मुझे हरा पाए। उनका स्टैंड-अप गेम शानदार है और मेरे खिलाफ मैच में उनका यही गेम उनकी सबसे अधिक मदद कर सकता है।

“जहां तक तेजी की बात है, वो मैच में 25 मिनट तक डटे नहीं रह सकते। मैं ऐसा कर कर सकता हूं क्योंकि इस भिड़ंत का मुझे उनसे अधिक बेसब्री से इंतज़ार है। तेजी और दबाव बनाने की काबिलियत में ही मैंने सुधार किया है।”

संभव ही नाकाशीमा सर्कल में वापसी कर सभी को ये दिखाने को बेताब होंगे कि उनके गेम में कितना सुधार आ चुका है।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED II में स्टार्स के लिए क्या-क्या दांव पर लगा होगा

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4