बुशेशा के MMA में उदय को रोकने का लक्ष्य बना रहे हैं किरिल ग्रिशेंको – ‘मैं उनसे नहीं डरता’

Anatoly Malykhin Kirill Grishenko BAD BLOOD 1920X1280 1 768x512

इन दिनों कई सारे फाइटर्स मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा से मुकाबला करने के लिए कतार में आने से कतरा रहे हैं, लेकिन किरिल ग्रिशेंको ग्रैपलिंग आइकॉन से भिड़ने के लिए उत्साहित हैं।

शुक्रवार, 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II में ग्रिशेंको का सामना 17 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन से हेवीवेट मुकाबले में होगा, जिसका लाइव प्रसारण उत्तरी अमेरिकी प्राइमटाइम पर होगा।

अपने दबदबे वाले MMA करियर में अब तक 3-0 से आगे रहने वाले “बुशेशा” के खिलाफ कुछ एथलीट्स ने अपने निर्धारित मैचअप से हाथ पीछे खींच लिए, लेकिन बेलारूस के एथलीट को इस बात की परवाह नहीं है।

इसकी जगह वो सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ऐतिहासिक कार्ड पर कॉम्बैट स्पोर्ट्स के सबसे चर्चित एथलीट्स में से एक के साथ मुकाबला करने के मौके का मजा लेने जा रहे हैं।

ग्रिशेंको ने ONE Championship को बताया:

“मुझे नहीं पता कि उनसे पहले मुकाबला करने वाले प्रतिद्वंदी चोटिल हो गए थे। ये तो आपको पता ही होना चाहिए कि MMA एक कठिन खेल है और मुकाबला करते हुए फाइट कैंप में एथलीट चोटिल हो जाते हैं। मैं उनसे नहीं डरता हूं, ट्रेनिंग कैंप पूरे जोर-शोर से चल रहा है। मैं उनका सामना करने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।”

“बुशेशा” का सामना करने की इच्छा ग्रिशेंको में उनके प्रति सम्मान की कमी से नहीं उपजी है।

उनको पता है कि ब्राजीलियाई एथलीट एक गजब के ग्रैपलर हैं, जिन्होंने अपनी सभी तीन MMA बाउट्स पहले राउंड में फिनिश करके जीत हासिल की है।

हालांकि, बेलारूसी एथलीट भी अपनी हर फाइट में काफी सारा प्रतिभा झोंकते हैं। वो एक माहिर ग्रीको-रोमन रेसलर हैं, जो पहले ही ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती दे चुके हैं और अपने अपराजित विरोधी को भी परेशानी में डालने की उम्मीद कर रहे हैं।

ग्रिशेंको ने कहा:

“मुझे लगता है कि वो उच्च स्तर के ग्रैपलर हैं। एक जीते-जागते दिग्गज, जिन्होंने BJJ में काफी कुछ हासिल किया है। अगर अपनी स्ट्राइकिंग सुधार लें तो वो MMA में चैंपियन बन सकते हैं। अभी वो अपने ग्राउंड गेम पर काफी ज्यादा निर्भर हैं। 

“उन्होंने ग्राउंड पर अपनी स्किल्स से मुझे प्रभावित किया है, लेकिन अपनी स्ट्राइकिंग से नहीं कर पाए हैं। उनकी स्ट्राइकिंग बहुत ही साधारण और धीमी है। अगर वो अपने गेम में शिखर पर बने रहना चाहते हैं तो उन्हें हर विभाग में अच्छा फाइटर बनना होगा।

“मुझे पता है कि मैं कितना सक्षम हूं। उनका पक्ष ग्राउंड पर काफी भारी रहेगा खासकर ग्रैपलिंग में, लेकिन बहुत भारी अंतर से नहीं। मैं उन्हें स्ट्राइकिंग में हरा सकता हूं। मैं अपनी स्ट्राइकिंग पर काफी मेहनत कर रहा हूं और रेसलिंग का आधार होने के चलते उन्हें मुझे ग्राउंड पर ले जाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।”

किरिल ग्रिशेंको ने किया वर्ल्ड टाइटल की हार से वापसी करने का वादा

किरिल ग्रिशेंको किसी भी विरोधी से बहुत प्रभावित नहीं हो रहे हैं। खासकर, उन एथलीट के खिलाफ जिन्हें वो अपने डिविजन का सबसे अच्छा फाइटर मानते हैं।

बेलारूसी एथलीट एनातोली मालिकिन से फरवरी में हुए ONE: BAD BLOOD में ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए मुकाबला कर चुके हैं, जिसमें वो दूसरे राउंड में हार गए थे। ऐसे में उस हार की निराशा को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने तगड़ी वापसी करने की प्रतिज्ञा ली है।

इसके अलावा ग्रिशेंको ने ये भी स्वीकार किया कि उनके खेल में कुछ खामियां सामने आई थीं, जिसे उन्होंने ONE Fight Night 1 में मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा से होने वाले मुकाबले से पहले दुरुस्त कर लिया है।

31 साल के एथलीट ने बताया:

“हार के बावजूद उस मुकाबले से मुझे काफी आत्मविश्वास मिला था। मालिकिन के सभी विरधियों में मैं सबसे मजबूती से टिका रहा था। मुझे ऐसा महसूस हुआ था कि अपनी स्ट्राइकिंग को सुधारना चाहिए और अपनी तकनीक पर काम करना चाहिए।

“एनातोली ने सिखाया था कि मुझे तगड़े पंच की ओर नहीं जाना चाहिए, जो कि मेरे कोच ने हमेशा मुझे बताया था। पिछले मुकाबले से पहले तक मुझे इसका अहसास नहीं हुआ था, लेकिन एनातोली ने मुझे अच्छे से सबक सिखा दिया है।

“मैं सबक ले चुका हूं और मैंने होमवर्क भी पूरा कर लिया है। अब मैं अपनी गलतियों को सही करने में जुटा हूं, अपनी खामियों को सुधार रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि अपनी नई स्किल्स को आने वाले मुकाबले में दिखा पाऊंगा।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.