सुपरबोन के साथ रीमैच में मरात ग्रिगोरियन ONE वर्ल्ड टाइटल जीतने के लिए बेताब – ‘मैं सबकुछ दांव पर लगा दूंगा’

Marat Grigorian Sitthichai Sitsongpeenong ONE 165 50 scaled

मरात ग्रिगोरियन ONE Championship वर्ल्ड टाइटल बेल्ट जीतने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

अर्मेनियाई स्ट्राइकर 5 अप्रैल को ONE Friday Fights 58 के मेन इवेंट में ONE अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए पाउंड-फोर-पाउंड दिग्गज सुपरबोन से मुकाबला करेंगे और उनका ध्यान पूरी तरह से बेल्ट को हासिल करने पर केंद्रित है।

ग्रिगोरियन ने पहले ही अपने प्रतिस्पर्धी करियर में बहुत कुछ हासिल कर लिया है, जिसकी बहुत लोगों ने शायद कभी कल्पना भी नहीं की होगी। लेकिन वो तब तक संतुष्ट नहीं होंगे जब तक वो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के ताज को अपने नाम ना कर लें।

32 वर्षीय एथलीट ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में सुपरबोन के साथ अपने मुकाबले से पहले onefc.com से बात की:

“जीवन एक जोखिम है। और इस साल मैं सबकुछ दांव पर लगाने जा रहा हूं। मुझे जीत की बेहद जरूरत है और मैं जीतना चाहता हूं। बस इतना ही है। मेरे दिमाग में बस एक ही बात है कि मैं उन्हें हरा दूं। चाहे ये मैच फिनिश से समाप्त हो या न हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि इसका अंत कैसे होगा। मैं बस जीतना चाहता हूं।

“मेरा लक्ष्य ONE Championship का वर्ल्ड चैंपियन बनना है। मेरे मन में यही एकमात्र लक्ष्य है। तो यही मेरे लिए सबकुछ है। मैं वहां पहुंचने की पूरी कोशिश करूंगा।”

इन दोनों विशिष्ट प्रतिस्पर्धियों के बीच ये तीसरी भिड़ंत होगी और ONE गोल्डन बेल्ट के लिए उनका दूसरा मुकाबला।

ग्रिगोरियन ने 2018 में अपने थाई प्रतिद्वंदी को पहले राउंड में नॉकआउट कर दिया था, लेकिन सुपरबोन ने 2022 में जजों के निर्णय से एक दमदार जीत के माध्यम से ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल हासिल कर अपना बदला पूरा किया था।

ये देखते हुए कि उनका आखिरी मैच पूरे 15 मिनट तक चला था, Hemmers Gym के प्रतिनिधि इस बार सुपरबोन के लिए अधिक तैयारी कर रहे हैं और वो ये जानते हैं कि उन्हें अपने खेल के शीर्ष पर भी होना पड़ेगा:

“हमारी पहली फाइट काफी छोटी थी क्योंकि इसमें केवल 29 सेकंड लगे। दूसरी फाइट पांच राउंड तक चली। मैंने वो सब कुछ देखा, जिससे वो हमला कर सकते थे। उस रात मैं बहुत-बहुत धीमा था और उन्होंने खुद में बहुत सुधार किया था। लेकिन मैंने भी बेहद सुधार किया है। इसलिए हर मुकाबला अलग है। हमें सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यहां एक गलती मैच को बहुत तेजी से खत्म कर सकती है।

“मुझे लगता है कि वो पिछली बार की तरह ही गेम प्लान के साथ उतरेंगे, बस मुझे अपनी टीप्स से दूर धकेलना और घुटनों से कुछ स्ट्राइक्स मारना। मुझे लगता है कि यही एकमात्र चीज है जो वो मेरे खिलाफ कर सकते हैं। मैं अपनी दूरी पर काम करूंगा, अपने अंक बटोरूंगा और बस इतना ही।”

ग्रिगोरियन ने अपने ट्रेनिंग कैंप को थाईलैंड ले जाने के बारे में बताया

फैंस ने रिंग के अंदर मरात ग्रिगोरियन से ताकत और आक्रामकता की उम्मीद करना सीख लिया है।

हालांकि, जब उन्होंने 2022 में सिंगापुर में ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए सुपरबोन को चुनौती दी थी, तब वो स्पष्ट रूप से लय में नहीं थे। ग्रिगोरियन ने उस हार को अपनाया, लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात ये है कि उन्होंने इससे महत्वपूर्ण सबक सीखे।

नीदरलैंड्स में ठोस तैयारी के बावजूद अनुभवी दिग्गज को उस फाइट में परेशानी हुई। परिणामस्वरूप, उन्हीं मुद्दों को दोबारा होने से रोकने के लिए उन्होंने अपना नवीनतम ट्रेनिंग कैंप थाईलैंड के शहर पटाया में स्थानांतरित कर दिया।

ग्रिगोरियन ने अपने इस कदम के बारे में बताया:

“सुपरबोन के साथ आखिरी फाइट में मैंने अच्छी तैयारी की थी। लेकिन उस दिन मेरी रिकवरी ठीक से नहीं हुई। मेरा शरीर काम नहीं कर रहा था। ये कोई बहाना नहीं है कि मैं उनसे हार गया। मुझे बहाने पसंद नहीं हैं। लेकिन इसका एक कारण ये था कि मैं ठीक से रिकवर नहीं हो पाया। आप इसे मेरी फाइट में देख सकते हैं। मैं वास्तव में धीमा था।

“इसलिए अब हम लंबे समय से यहां (थाईलैंड में) हैं। स्वस्थ होने और रिकवरी के लिए। इससे मुझे यहां के समय के साथ अभ्यस्त होने में मदद मिल रही है। मुझे अच्छी नींद आ रही है और ऐसी ही कई अलग बातें। इसलिए मुझे लगता है कि ये एक अलग मैच होगा।”

अपने सामने के अवसर के महत्व को जानते हुए सफलता पाने के लिए ग्रिगोरियन Hemmers Gym से अपनी पूरी टीम को Fairtex Training Center में लाए हैं।

5 अप्रैल को अंतरिम टाइटल पाने के लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और सुपरबोन के साथ अपने महत्त्वपूर्ण मैच के लिए पहले से कहीं बेहतर महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने बताया:

“सबकुछ अच्छा चल रहा है। मैं यहां अपनी टीम के छह-सात लोगों के साथ हूं, जिनमें मेरे कोच निक हेमर्स और मेरे कुछ ट्रेनिंग पार्टनर्स शामिल हैं।

“फिलहाल हमारा ध्यान सिर्फ मुझ पर है। हमारे साथ कोई और लोग नहीं हैं जो लड़ने जा रहे हों इसलिए फोकस मुझ पर ही रहता है। हम हर दिन ट्रेनिंग कर रहे हैं और कुछ अलग गेम प्लान पर काम कर रहे हैं। ये भारी-भरकम है और हम कई बार इस पर ट्रेनिंग करते हैं।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)