ONE 162 में इतिहास रचना चाहते हैं झांग पेइमियान – “मैं एक महान फाइटर बनना चाहता हूं”

Zhang Peimian Aslanbek Zikreev ONE159 1920X1280 51 768x512

शुक्रवार, 21 अक्टूबर को झांग पेइमियान कुछ ऐसा कर सकते हैं जैसा आज तक किसी 19 वर्षीय किकबॉक्सर ने नहीं किया है।

चीनी स्ट्राइकिंग स्टार ONE 162 में ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करेंगे और वो अगर जोनाथन डी बैला को हरा पाए तो ONE इतिहास के सबसे युवा किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बन जाएंगे।

https://www.instagram.com/p/CjcEQmctVFa/

अक्षीयता एरीना में उनके पास ONE की रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवाने का मौका होगा और वो बिना डरे अपने 16-1-1 के रिकॉर्ड को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा:

“मुझे कोई दबाव महसूस नहीं हो रहा, फाइट में मुझे ज्यादा प्रोत्साहन मिल रहा होगा। मेरा आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और कड़ी मेहनत के दम पर मैं चैंपियन बन सकता हूं।”

https://www.instagram.com/p/Cf0GqcMDxZm/

चीनी एथलीट झांग इस समय ONE में शानदार लय में चल रहे हैं।

चीन की सबसे पहली फीमेल MMA वर्ल्ड चैंपियन जिओंग जिंग नान ने इसी महीने रिकॉर्ड सातवीं बार ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड किया है। वहीं इस देश के सबसे पहले मेल MMA वर्ल्ड चैंपियन टांग काई, थान ली को हराकर नए ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन बने।

झांग अपने हमवतन एथलीट्स से भिड़ने को तैयार हैं, लेकिन ये उनके लिए काफी नहीं होगा। उन्होंने ONE में अपने लिए बड़े प्लान तैयार किए हैं, वो अभी युवा हैं और अपने सपनों को जरूर पूरा कर सकते हैं।

The Shengli Fight CLub टीम के एथलीट ने कहा:

“21 अक्टूबर को मैं सबसे युवा किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनूंगा। मैं चीन का प्रतिनिधित्व करने में गौरव महसूस करता हूं और बेल्ट को जीतकर अपने देश ले जाना चाहता हूं।

“वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतना मेरे लक्ष्यों में से एक है। मैं महान फाइटर बनना चाहता हूं। मैं मानता हूं कि कई सालों की कड़ी मेहनत जरूर रंग लाएगी।”

https://www.instagram.com/p/Ca9wN2qLgwH/?hl=en

डी बैला को फिनिश करना चाहते हैं पेइमियान

झांग पेइमियान को भरोसा है कि वो अभी तक अपराजित रहे कनाडाई-इटालियन एथलीट जोनाथन डी बैला को फिनिश कर सकते हैं।

बैला का रिकॉर्ड 10-0 और प्रोफेशनल बॉक्सिंग में 2-0 है। उनके पास कई खतरनाक मूव्स हैं, लेकिन “फाइटिंग रूस्टर” ने भी एक शानदार गेम प्लान तैयार किया है, जो उन्हें जीत दिलाएगा।

पेइमियान ने कहा:

“मैंने उनकी कई फाइट्स देखी हैं, इसलिए उनसे अच्छी तरह वाकिफ हूं।

“डी बैला का लीड हुक और रीयर-लेग लो किक बहुत खतरनाक होती हैं, लेकिन इसके लिए मैंने खुद को तैयार किया है और मानता हूं कि उनपर दबाव बना पाऊंगा।”

https://www.instagram.com/p/CjXWNuPuY5d/

दबाव बनाने से “फाइटिंग रूस्टर” का मतलब फिनिश से है, लेकिन वो ये कहने से बचते नजर आए कि फिनिश किस राउंड में आ सकता है।

संभव है कि वो अपने विरोधी के गेम को परखने के लिए समय ले सकते हैं, जिसके बाद सही मौके का इंतज़ार कर खतरनाक मूव्स लगाते हुए स्टॉपेज से जीत हासिल करेंगे।

उन्होंने बताया:

“मैं सर्कल में जाने से पहले नहीं बता सकता कि मैं उन्हें कैसे फिनिश करूंगा क्योंकि मुझे स्थिति के हिसाब से खुद को ढालना होगा। मैं अपनी रिएक्शन स्पीड, मूवमेंट और उसी मौके पर नई रणनीति बनाने की काबिलियत का इस्तेमाल करूंगा।

“मैं 4 राउंड्स के अंदर डी बैला को नॉकआउट करते हुए दुनिया को दिखाऊंगा कि मैं एक बेहतरीन फाइटर हूं।”

https://www.instagram.com/p/CgN9ZfgDi2R/

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34