रीनियर डी रिडर का आंद्रे गल्वाओ पर पलटवार – ‘मुझे लगता है कि वो डिफेंसिव मोड में थे’

Reinier de Ridder Andre Galvao ONE X 1920X1280 3 768x512

मौजूदा ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर अपने हाल ही के सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले के बाद आंद्रे गल्वाओ के दावे कि “वो खुद को सुरक्षित रखकर खेल रहे थे”, से बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं।

बीते मार्च महीने में ONE X में दोनों एथलीट ग्रैपलिंग मुकाबले में भिड़े थे। मैच में 12 मिनट तक चले एक्शन के बाद जब कोई भी एथलीट सबमिशन स्कोर नहीं कर पाया था तो मुकाबले को ड्रॉ घोषित कर दिया गया था।

ONE Championship के साथ अपने हाल ही के इंटरव्यू में ब्राजीलियन जिउ-जित्सु दिग्गज ने कहा था कि उन्हें महसूस हुआ था कि डी रिडर मुकाबले में खुद का “बचाव” करके संतुष्ट थे और किसी भी सबमिशन मौके की तलाश में नहीं नज़र आए थे।

ऐसे में शुक्रवार, 22 जुलाई को ONE 159 में विटाली बिगडैश के खिलाफ ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल डिफेंस की तैयारी में लगे “द डच नाइट”, आंद्रे गल्वाओ के निष्कर्ष से जरा भी सहमत नहीं हैं।

“वो गल्वाओ ही थे, जो बचाव की मुद्रा में दिखाई दे रहे थे इसलिए मेरा ऐसा मानना है कि वो डिफेंस मोड में थे, लेकिन बाद में वो मेरे ऊपर आ गए थे और वहां से आगे जाने का थोड़ा प्रयास कर रहे थे।

“लेकिन कुल मिलाकर ये मैच आगे-पीछे होता रहा और गल्वाओ जैसे एथलीट के साथ ग्रैपलिंग करना सच में एक सम्मान की बात थी और इसमें काफी मजा आया।”

रीनियर डी रिडर ने ONE Championship को बताया

इस ऐतिहासिक मुकाबले के बाद डी रिडर अमेरिका में ट्रेनिंग पर चले गए, जहां उन्होंने एक जिम से दूसरे जिम जाकर कई हाई प्रोफाइल एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग की।

खासतौर पर, 31 साल के एथलीट ने मुख्यतः BJJ सुपरस्टार गैरी टोनन, मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा और ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो मोरेस के साथ ट्रेनिंग शुरू की, जिन्होंने दो डिविजन में ONE वर्ल्ड चैंपियन की तकनीकों को पैना बनाने में मदद की।

अपने शानदार ग्रैपलिंग प्रदर्शनों की लिस्ट के साथ डी रिडर को लगता है कि अगर भविष्य में गल्वाओ के साथ फिर से मुकाबला होता है तो उनका एक्शन काफी अलग दिखने वाला है।

“अब नई स्किल्स के साथ चीजें काफी अलग तरह से समाप्त हो सकती हैं।”

रीनियर डी रिडर ने ONE Championship को बताया

रीनियर डी रिडर को लगता है कि वो आंद्रे गल्वाओ पर MMA में हावी रह सकते हैं

रीनियर डी रिडर निकट भविष्य में फिर से आंद्रे गल्वाओ का सामना कर सकते हैं, लेकिन इस बार मुकाबला मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में हो सकता है, जहां “द डच नाइट” दो-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन हैं।

ब्राजीलियाई एथलीट ने हाल ही में इस बारे में अपनी रुचि दिखाई थी, लेकिन डी रिडर का मानना है कि “डेको” उनके सामने मुकाबले में नहीं टिक पाएंगे। इसके अलावा, ब्रेडा के मूल निवासी ने इस बात की भविष्यवाणी भी की कि वो अपने सम्मानित विरोधी को जल्दी से फिनिश कर देंगे।

डी रिडर ने कहा:

“बाउट बहुत जल्द फिनिश हो जाएगी। मेरी कल्पना के अनुसार, मैं पहले राउंड में उनके सिर पर कुछ नी से हमले करूंगा। ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जो मुकाबले को जल्दी फिनिश कर देंगी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम इसे जल्द ही कभी भी देखने वाले हैं। हालांकि, शायद एक दिन ऐसा करने में अच्छा लगेगा।”

अगर अपराजित डच एथलीट 22 जुलाई को ONE 159 में विटाली बिगडैश से जीत जाते हैं तो शायद वो दिन जल्द ही आएगा।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.