हैम सिओ ही की एंजेला ली के वर्ल्ड टाइटल पर गड़ी हैं नजरें – ‘मैं बैठकर देखने वालों में से नहीं हूं’

Ham Seo Hee Denice Zamboanga ONE X 1920X1280 27 768x512

हैम सिओ ही ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए बैठकर अपनी बारी का इंतजार नहीं करना चाहती हैं। इसकी जगह वो सक्रिय रहकर अपना मौका खुद हासिल करना चाहती हैं, भले ही वो किसी भी तरह से मिले।

कई सारे लोगों को लगता था कि दक्षिण कोरियाई एथलीट का अगला मैच खिताब के लिए एंजेला ली से होगा, लेकिन इसकी जगह “हैमज़ैंग” का सामना शनिवार, 19 नवंबर को ONE 163: Akimoto vs. Petchtanong में उभरती हुईं जापानी एथलीट इत्सुकी हिराटा से होगा।

https://www.instagram.com/p/CkjCJC4Pahh/?hl=en

बीते मार्च में हुए ONE X के दौरान #3 रैंक की एटमवेट कंटेंडर डेनिस ज़ाम्बोआंगा के खिलाफ अपनी दूसरी लगातार जीत हासिल करके हैम ने लंबे समय से डिविजनल क्वीन रहने वाली ली के खिलाफ मौका हासिल कर लिया था।

लेकिन जब ली ने भार वर्ग में आगे बढ़कर ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी तो दक्षिण कोरिया की अनुभवी एथलीट को एक अन्य फाइट की ओर मुड़ना पड़ा।

हैम ने कहा:

“हालांकि, मुझे लगा था कि मेरी अगली प्रतिद्वंदी एंजेला ली होंगी, लेकिन मेरी पहली इच्छा एक मुकाबले के लिए थी, जिसमें मेरे सामने कौन होगा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था। फिर वो चाहे इत्सुकी हों या कोई और।

“ONE Championship वर्ल्ड टाइटल हासिल करना सच में मेरे लिए किसी सपने जैसा है, लेकिन जब मैं ब्रेक पर चल रही थी, तब एंजेला ली मुकाबले कर रही थीं। ऐसे में मैं केवल बैठकर चीजों को नहीं देखने वाली हूं, जबकि वो अपने विरोधियों से मुकाबला किए जा रही थीं। मैं सर्कल में मिलने वाले अनुभवों में पीछे नहीं रहना चाहती हूं। मैं ये सुनिश्चित करना चाहती हूं कि जीत हासिल करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करती रहूं। इस तरह से मैं वो कर पा रही थी, जो कि मुझे अच्छा लगता था, ट्रेनिंग करके एक्शन में शामिल होना।”

दूसरी रैंक की कंटेंडर हैम कई बार की एशियाई MMA चैंपियन हैं, जो लगातार 8 फाइट जीतकर विजय रथ पर सवार हैं। इस तरह के सम्मान और जोश के साथ वो आसानी से ली का इंतजार कर सकती थीं ताकि एटमवेट डिविजन में वो अपने काम पर लग सकें।

हालांकि, कुछ आलोचक उनकी दृढ़ता को हिराटा के खिलाफ बेकार के जोखिम के रूप में देखते हैं, लेकिन “हैमज़ैंग” का नजरिया उनसे काफी अलग है।

उन्होंने कहा:

“अगर आप मेरी बात करें तो ONE Championship में टाइटल होल्डर होना मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी, लेकिन मुकाबले में हिस्सा लेते रहना भी मेरे लिए उतनी ही बड़ी बात है। ऐसे में काफी सारे लोगों ने मुझसे ये कहा कि इस मैच में हिस्सा लेने से मुझे फायदे से ज्यादा नुकसान है, लेकिन मेरी सोच उनसे काफी अलग है।

“मेरा मानना है कि हर मैच से मुझे कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कौन सा मैच किस एथलीट के खिलाफ है। मुझे नहीं लगता है कि इसमें हारने के लिए कुछ भी है। हर मैच एक मौका होता है, मेहनत के बदले कुछ सीखने का।”

हैम सिओ ही को लगता कि अपनी महत्वाकांक्षा के चलते हिराटा हड़बड़ी में हैं

भले ही इत्सुकी हिराटा ने अपनी नजरें एटमवेट की दिग्गजों पर लगा रखी हों, लेकिन हैम सिओ ही को लगता है कि वो शायद कुछ ज्यादा ही आगे निकलने की कोशिश कर रही हैं।

दक्षिण कोरियाई एथलीट के 25-8 के प्रोफेशनल रिकॉर्ड के आगे उनकी प्रतिद्वंदी का 6-1 रिकॉर्ड बौना मालूम चलता है। ऐसे में “हैमज़ैंग” को लगता है कि प्रतिभाशाली जापानी एथलीट को अपनी तकनीक को बेहतर करने पर ध्यान देना चाहिए ना कि हड़बड़ी करनी चाहिए।

उन्होंने कहा:

“मेरा मानना है कि उन्हें लगता है रैंकिंग्स में शामिल होना आसान है, वो भी तब जब उन पायदानों पर कई महान एथलीट्स मौजूदा समय पर काबिज हैं। इस वजह से मुझे लगता है कि उनको लालच हो रहा है और उन्होंने अपने लक्ष्य कुछ ज्यादा ही बड़े बना लिए हैं।

“हर एथलीट को काफी कुछ सीखना पड़ता है। अगर हम दोनों की तुलना की जाए तो मैं एक दिग्गज हूं और वो एक ऐसी एथलीट हैं, जो आगे चलकर कई सारी उपलब्धियां हासिल करने वाली हैं। हां, तुलना में उनका अनुभव मुझसे कम जरूर है। मुझे लगता है कि वो ऐसी स्किल्स जरूर सीख लेंगी और ऐसा माइंडसेट जरूर हासिल कर लेंगी, जिसे वो महान प्रतिद्वंदी के खिलाफ लागू कर पाएंगी। अगर वो चीजों को धीरे-धीरे सीखेंगी और नीचे से शुरुआत करते हुए ऊपर जाएंगी तो।”

इन सबके बावजूद “हैमज़ैंग” इस फाइट से पीछे नहीं हटने वाली हैं और वो हिराटा के खिलाफ एक तय उद्देश्य के साथ सर्कल में उतरने वाली हैं।

दक्षिण कोरियाई स्ट्राइकर को पता है कि हर जीत से वो ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल के और करीब पहुंचने वाली हैं इसलिए वो जूडो स्टार के खिलाफ काफी कड़ी तैयारी में जुटी हैं, ताकि वो डिविजन की अगली चैलेंजर पर अपने हक को और मजबूत कर सकें।

उन्होंने कहा:

“जिस समय मैंने ONE के साथ करार किया था, उस समय बस एक ही लक्ष्य मेरे पास था और वो था कि मैं ONE Championship की बेल्ट अपनी कमर पर बाधूं और उसे हासिल करूं। ऐसे में इस मुकाबले के माध्यम से उस ओर आगे बढ़ते रहना और उसे पा लेना मेरे लिए सबसे बड़ा नतीजा होगा।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.