शामिल गासानोव ने गैरी टोनन को निशाने पर लिया – ‘वो बेकार की बातें करने वाले एक अमेरिकी से ज्यादा कुछ भी नहीं हैं’

Shamil Gasanov Kim Jae Woong ONE on Prime Video 3 1920X1280 38 768x512

शामिल “द कोबरा” गासानोव ने ONE के फेदरवेट MMA डिविजन में तहलका मचा दिया है और अब वो अपनी अगली बाउट के लिए बड़े नाम पर निशाना साध रहे हैं।

रूसी सनसनी ने ONE Fight Night 3 में अपने प्रोमोशनल डेब्यू के दौरान धूम मचा दी थी। उन्होंने उस समय के रैंक वाले कंटेंडर किम जे वूंग को दो मिनट से कुछ ज्यादा समय में रीयर-नेकेड चोक के माध्यम से फिनिश कर दिया था।

एक जाने-माने स्थापित प्रतिद्वंदी के खिलाफ दबदबे वाली जीत के साथ गासानोव ने अपने शानदार MMA रिकॉर्ड को बढ़ाकर 13-0 कर लिया और #5 रैंक के कंटेंडर का पायदान भी हासिल किया। इसके साथ ही उन्हें 50,000 यूएस डॉलर्स के परफॉर्मेंस बोनस से भी सम्मानित किया गया।

27 साल के ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट किसी भी तरह से जीत हासिल करने पर ध्यान लगा रहे थे, जिसके साथ ही उन्हें जल्दी फिनिश करने के लिए एक जरूरी सलाह भी मिल गई थी।

उनको ये सलाह ONE के अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन एनातोली मालिकिन से मिली थी, जिन्हें फरवरी में ONE: BAD BLOOD के दौरान किरिल ग्रिशेंको को शानदार तरीके से नॉकआउट करने पर 2 परफॉर्मेंस बोनस के रूप में कुल 100,000 यूएस डॉलर्स मिले थे।

गासानोव ने बताया:

“वैसे, एनातोली मालिकिन ने मुझे बताया था कि पहले राउंड में सबमिशन करने से बोनस हासिल करने का अच्छा मौका बन सकता है इसलिए मैंने अपना खेल ऐसा ही रखा। इस तरह अब बोनस पाकर मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।”

हाल ही में जीते हुए पैसों को विनम्र रूसी एथलीट अपने लिए महंगे कपड़ों या कीमती ज्वैलरी पर खर्च करने की बजाय वो इसे किसी अच्छे काम में इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं।

“द कोबरा” ने बताया:

“मैं ये पैसे अपने माता-पिता को देने वाला हूं, जो कई साल से हर तरह से मेरा समर्थन करते आए हैं। वो जैसे चाहें इसे अपनी इच्छानुसार खर्च कर सकते हैं। मैं बस अपनी फीस लेने वाला हूं और थाइलैंड जाकर अपनी अगली बाउट्स की ट्रेनिंग में व्यस्त होने जा रहा हूं।”

‘गैरी टोनन बेकार की बातें करने वाले एक अमेरिकी से ज्यादा कुछ नहीं’ – शामिल गासानोव

अपनी डेब्यू बाउट में जीत हासिल करने के कुछ ही समय बाद शामिल गासानोव ने सर्कल में खड़े होकर पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर और मौजूदा #2 रैंक के कंटेंडर गैरी टोनन को चुनौती दे डाली।

टोनन एक BJJ दिग्गज हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर तुरंत इसका जवाब दे दिया। उन्होंने लिखा कि मैं खुशी से “द कोबरा” की चुनौती को स्वीकार करता हूं और इस प्रक्रिया में उन्होंने अपने पैर तुड़वाने की पेशकश कर दी है।

अब गासानोव भी इस जुबानी जंग पर सीधे तौर पर उतर आए हैं:

“टोनन बेकार की बातें करने वाले एक अमेरिकी से ज्यादा कुछ भी नहीं हैं। अगर उन्हें लगता है कि वो मेरा पैर तोड़ देंगे तो मैं उनका सिर निकाल लूंगा और फाइट के बाद डाक से उनके देश भेज दूंगा।”

सर्कल के अंदर 6 MMA बाउट्स में अपराजित रहने के बाद टोनन को इस साल मार्च में ONE: LIGHTS OUT के दौरान उस समय के फेदरवेट किंग थान ली के हाथों पहली हार का सामना करना पड़ा था।

इन चीजों को ध्यान में रखते हुए गासानोव का मानना है कि “द लॉयन किलर” अब करियर की गिरावट पर हैं और उन्हें रास्ते से हटाकर वो अच्छा महसूस करेंगे।

रूसी एथलीट ने आगे कहा:

“उन्हें अच्छा महसूस करना चाहिए कि लोग उनके बारे में बात कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें मेरा धन्यवाद देना चाहिए। ONE ने उन्हे ठंडे बस्ते में डाल दिया है और उनको पहले से ही भूल चुका है। अगर वो फिर से वापसी करना चाहते हैं तो इसकी जगह उनको रिटायर करने में मैं उनकी मदद करने वाला हूं।”

https://www.instagram.com/p/B7WojCPgeZP/?hl=en

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)