ONE 163 में हैम सिओ ही से होने वाली भिड़ंत से पहले आलोचकों को नजरअंदाज कर रहीं इत्सुकी हिराटा – ‘मुझे खुद पर भरोसा है’

Itsuki Hirata Lin Heqin ONE on Prime Video 1 1920X1280 15 768x512

सभी सफल मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स को कम समझने वाले लोगों को कमी नहीं होती और जापानी जूडो एक्सपर्ट इत्सुकी हिराटा भी इससे अलग नहीं हैं।

असलियत में #2 रैंक की एटमवेट कंटेंडर हैम सिओ ही के खिलाफ होने वाली बाउट को लेकर लोगों को लगता है कि हिराटा को प्रतिद्वंदी के सामने टिकना मुश्किल हो जाएगा।

हालांकि, “एंड्रॉइड 18” का मानना ​​​​है कि उनके पास शनिवार, 19 नवंबर को ONE 163: Akimoto vs. Petchtanong में जीतने और ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन एंजेला ली के खिलाफ टाइटल शॉट हासिल करने के लिए सभी जरूरी तरकीबें मौजूद हैं।

टोक्यो की रहने वाली एथलीट अच्छी तरह से जानती हैं कि क्यों कुछ प्रशंसक उन्हें कमतर आंक रहे हैं। वो उन्हें गलत साबित करने और ये दिखाने के लिए बेकरार हैं कि वो भी एटमवेट की दिग्गज एथलीट्स से कहीं से कम नहीं हैं बल्कि उनके जैसी ही हैं।

हिराटा ने कहाः

“मैंने इस बाउट में हिस्सा लेने का निर्णय इसलिए लिया था क्योंकि एक ऐसे फाइटर के खिलाफ फाइट से मुझे कोई लाभ नहीं मिलने वाला, जो रैंक में ही शामिल ना हो।

“ये फाइट मेरे लिए एक बड़ी चुनौती है। हर किसी को लगता है कि मैं अपनी विरोधी से हार जाऊंगी, लेकिन मुझे खुद पर पूरा भरोसा है। मुझे लगता है कि मेरे पास भी जीतने का मौका है।”

महज 23 साल की हिराटा के सामने अभी काफी लंबा करियर बाकी है, लेकिन उन्हें लगता है कि वर्तमान में उनके पास ज्यादा समय नहीं है इसलिए वो डिविजन की टॉप रैंक वाली एथलीट से मुकाबला करने जा रही हैं।

हालांकि, उनका 6-1 का प्रोफेशनल रिकॉर्ड हैम के 25-8 के रिकॉर्ड के आगे काफी छोटा नजर आता है, लेकिन “हैमज़ैंग” के खिलाफ “एंड्रॉइड 18” खुद को परखना चाहती हैं। ऐसे में बाद में भी वो अपने गेम में टॉप पर बनी रह सकती हैं।

उन्होंने कहा:

“बेशक, मैं ये जानती हूं कि मैंने अब तक जिनका सामना किया है, वो उन सबमें सबसे मजबूत प्रतिद्वंदी हैं। मैं उनसे इसलिए भी फाइट करना चाहती हूं क्योंकि उन्हें काफी ताकतवर माना जाता है।

“सभी लोगों ने कहा कि मैं जल्दबाजी कर रही हूं, लेकिन मैंने सोचा कि अगर ये सही समय नहीं है तो और कब होगा? अगर मैं ज्यादा इंतजार करूंगी तो पता नहीं कि वो रैंक्स में अपनी स्थिति बरकरार रख पाएंगी या नहीं। मैं उनसे तभी फाइट करना चाहती थी, जब उन्हें सबसे ताकतवर माना जा रहा हो। इस वजह से मुझे नहीं लगता है कि मैं जल्दबाजी कर रही हूं।”

हैम सिओ ही के टॉप पर रहने का समय खत्म करना चाहती हैं हिराटा

पिछले काफी सालों से हैम सिओ ही दुनिया की बेस्ट फीमेल फाइटर्स में से एक बनी हुई हैं, लेकिन जापानी स्टार इत्सुकी हिराटा को लगता है कि अब उनके चमकने का समय आ चुका है।

फिर भी Krazy Bee की प्रतिनिधि इस बात का स्वीकार करती हैं कि “हैमज़ैंग” इस मुकाबले में काफी ज्यादा अनुभव और जानी-मानी स्ट्राइकिंग स्किल्स के साथ सर्कल में उतरने वाली हैं, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी के गेम में कई खामियां देखी हैं और वो उन्हीं का फायदा उठाने की योजना बना रही हैं।

हिराटा ने कहा:

“वो बस एक स्ट्राइकर हैं और कुछ नहीं, जो कि कोई बड़ी बात नहीं है। वो कई सारे देशों और ढेर सारे इवेंट्स में मुकाबला कर चुकी हैं, लेकिन मैं इस जनरेशन में एक बदलाव लाना चाहती हूं। हमें उनका समय खत्म करने की जरूरत है। मुझे अब अपना वक्त बनाने की जरूरत है।

“मैंने डेनिस ज़ाम्बोआंगा के साथ उनकी फाइट देखी थी। मेरा मानना है कि हैम के पास बहुत ज्यादा उच्च स्तर वाली ग्राउंड स्किल्स नहीं हैं और ONE Championship का एटमवेट डिविजन 52 किलोग्राम वाला है। मुझे लगता है कि उनका वजन काफी कम है। मुझे लगता है कि शरीर की बनावट के मामले में मैं उनसे बेहतर हूं।”

#2 रैंक की कंटेंडर के रूप में हैम, हिराटा के लिए काफी बड़ी चुनौती हैं। अगर 19 नवंबर को ये जापानी सनसनी दक्षिण कोरियाई एथलीट को हरा देती हैं तो ये बहुत बड़ी बात होगी। हालांकि, हिराटा खुद से आगे जाने की कोशिश नहीं कर रही हैं।

ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने इच्छा जताई है कि अगर “एंड्रॉइड 18” जीत हासिल कर लेती हैं तो वो उन्हें ली के खिलाफ ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल का मौका दे सकते हैं। ऐसे में हिराटा डिविजन के शिखर पर पहुंचने के लिए किसी भी चुनौती को पूरा करने में खुशी महसूस करेंगी।

उन्होंने कहा:

“अगर मैं जीत गई तो भी कुछ नहीं बदलेगा क्योंकि वो केवल एक जीत होगी। वो कोई चैंपियन नहीं हैं। मुझे वर्ल्ड चैंपियनशिप तक पहुंचने की जरूरत है।

“मैं स्टैम्प फेयरटेक्स, डेनिस ज़ाम्बोआंगा या जिहिन राडज़ुआन से अगला मुकाबला कर सकती हूं। मुझे कई सारे मोर्चों पर फाइट करने की जरूरत है। एंजेला ली के खिलाफ फाइट हासिल करना आसान बात नहीं है।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.