ONE: INSIDE THE MATRIX का प्रसारण कैसे देखें

Aung La N Sang IMG_8970

ONE Championship की शुक्रवार, 30 अक्टूबर को साल के सबसे बड़े शो के लिए “द लॉयन सिटी” में वापसी हो रही है।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले प्रोमोशन के ब्लॉकबस्टर इवेंट ONE: INSIDE THE MATRIX में चार धमाकेदार वर्ल्ड टाइटल बाउट्स दुनिया भर के फैंस का खूब मनोरंजन करेंगी।

मेन इवेंट में 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग अपने ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल को अपराजित सबमिशन स्पेशलिस्ट रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

को-मेन इवेंट मैच में ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली अपराजित स्टार यूरी लापिकुस के खिलाफ अपने टाइटल का बचाव करते हुए नजर आएंगे।

वहीं, ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन अपने खिताब को थान ली के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

इसके अलावा “द पांडा” जिओंग जिंग नान और टिफनी “नो चिल” टियो के बीच मैच होगा। चीनी स्टार अपनी ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप को 2018 के रीमैच में डिफेंड करेंगी।

भारतीय रेसलिंग सनसनी ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट और फिलीपीनो दिग्गज व पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग भी अपने-अपने मैचों में शिरकत करते हुए दिखेंगे।

शो को आप कहां देख सकते हैं

ONE: INSIDE THE MATRIX को 150 से भी ज्यादा देशो में लाइव प्रसारित किया जाएगा। फैंस टीवी, टैबलेट, कंप्यूटर और फोन पर शो का लुत्फ उठा सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App (कुछ देशों को छोड़कर) पर देखा जा सकता है।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक और ट्विटर पेज पर प्रसारित की जाएंगी।

अपने-अपने देश में इवेंट का लुत्फ़ उठाने के लिए आप नीचे दी गई लिस्ट को देख सकते हैं।

भारत

इस शो को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Hotstar, Star Sports Select 1 या Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार B/R Live पर सुबह 8:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 5:30 बजे से देखा जा सकता है।

चीन

शो को रात 8:30 बजे से Great Sports, Kwai, BesTV और Zhibo.tv पर देख सकते हैं।

इसके अलावा BTV शनिवार, 31 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे शो का दोबारा प्रसारण करेगा।

वहीं,  SZTV5 पर 6 और 7 नवंबर को रात 10:30-11:30 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

जापान

शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

कोरिया

शो को कोरियाई समयानुसार रात 9:30 बजे से IB Sports पर देखा जा सकेगा।

इंडोनेशिया

शो को Vidio.com, MAXstream या Kaskus TV पर पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

इसके अलावा SCTV उसी रात 11:30 बजे शो का दोबारा से प्रसारण करेगा।

मलेशिया

शो को मलेशियाई समयानुसार रात 8:30 बजे से Astro SuperSport, RTM TV2 या RTM Sports पर देखा जा सकता है।

म्यांमार

शो म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

शो का प्रसारण फिलीपींस के समयानुसार रात 8:30 बजे से One Sports+ पर होगा।

वहीं, One Sports पर उसी रात 9 बजे से भी शो का प्रसारण देखा जा सकता है।

इसके अलावा शनिवार, 31 अक्टूबर को TV5 रात 11 बजे शो को दोबारा से प्रसारित करेगा।

सिंगापुर

सिंगापुर के समयानुसार शो का प्रसारण meWATCH पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

इसके अलावा Channel 5 पर उसी रात 10 बजे से शो को देखा जा सकता है।

थाईलैंड

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगा।

इसके अलावा उसी रात 9:30 बजे से Thairath TV32 इवेंट का प्रसारण करेगा।

वियतनाम

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से HTV The Thao पर शुरू होगा।

कंबोडिया

शो को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

ONE: INSIDE THE MATRIX का पूरा कार्ड

  • (c) आंग ला न संग vs. रीनियर डी रिडर (ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • (c) क्रिश्चियन ली vs. यूरी लापिकुस (ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • (c) मार्टिन गुयेन vs. थान ली (ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • (c) जिओंग जिंग नान vs. टिफनी टियो (ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • एडुअर्ड फोलायंग vs. एंटोनियो कारुसो (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • ऋतु फोगाट vs. नोउ श्रे पोव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX के स्टार्स के 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

न्यूज़ में और

Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Sinsamut Klinmee Nieky Holzken ONE Friday Fights 100 5 scaled
maratkaito
Tang Kai Gasanov