14 जनवरी को ONE: HEAVY HITTERS का प्रसारण कैसे देखें

Xiong Jing Nan faces off against Japanese MMA fighter Ayaka Miura

ONE Championship नए साल की शुरुआत एक ऐसे इवेंट से कर रहा है, जिसमें ऊपर से लेकर नीचे तक बड़े स्टार्स भरे हुए हैं।

शुक्रवार, 14 जनवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से लाइव प्रसारित होने वाले ONE: HEAVY HITTERS में फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन “द पांडा” जिओंग जिंग नान को #4 रैंक की कंटेंडर अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

इसके साथ फैंस को एक धमाकेदार मॉय थाई मुकाबला, खबीब नर्मागोमेदोव के शागिर्द के डेब्यू मैच के अलावा भी कई जबरदस्त मुकाबले देखने को मिलेंगे।

यहां जानिए आप 2022 में ONE के सबसे पहले इवेंट को अपने देश में कैसे देख सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर

ONE: HEAVY HITTERS का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के YouTube चैनल और ONE Super App पर देखा जा सकता है, जो सिंगापुर के समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

*नोट: अमेरिका, भारत, जापान, न्यूजीलैंड, अर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, यूक्रेन और उज़्बेकिस्तान में रह रहे फैंस ऊपर दिए गए माध्यमों के जरिए शो नहीं देख पाएंगे।

भारत

शो की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 14 जनवरी को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 1 पर होगी।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो के लीड कार्ड की शुरुआत शुक्रवार, 14 जनवरी को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार Bleacher Report, B/R ऐप या B/R के YouTube चैनल पर सुबह 6:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 3:30 बजे होगी।

मेन कार्ड को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 7:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 4:30 बजे से प्रसारित किया जाएगा।

ONE: HEAVY HITTERS का प्रसारण समाप्त होने के बाद शो को B/R Live के YouTube चैनल पर उपलब्ध कराया जाएगा।

चीन

शो के लीड कार्ड का प्रसारण शुक्रवार, 14 जनवरी को iQiYi या Douyin पर चीनी समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

मेन कार्ड का लाइव प्रसारण शुक्रवार, 14 जनवरी को BTV, iQiYi और Douyin पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

साथ ही ONE: HEAVY HITTERS को SZTV5 पर मंगलवार, 18 जनवरी, बुधवार, 19 जनवरी और गुरुवार, 20 जनवरी को रात 11 बजे से 12 बजे तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

QHTV शनिवार, 29 जनवरी को रात 10:30 से 11:30 बजे तक ONE: HEAVY HITTERS को दोबारा प्रसारित करेगा।

इंडोनेशिया

इवेंट की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 14 जनवरी को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com, Kaskus TV या MAXstream पर शाम 6:30 बजे से होगी।

वहीं SCTV पर ONE: HEAVY HITTERS के मेन कार्ड का शुक्रवार, 14 जनवरी को रात 11:30 बजे शो का आप दोबारा लुत्फ़ उठा सकते हैं।

जापान

लीड कार्ड के साथ शो Abema पर जापानी समयानुसार शाम 8:30 बजे से शुरू होगा।

मलेशिया

शो का मेन कार्ड शुक्रवार, 14 जनवरी को मलेशियाई समयानुसार Astro SuperSport 2 पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

म्यांमार

शो के मेन कार्ड को आप शुक्रवार, 14 जनवरी को मलेशियाई समयानुसार Skynet पर शाम 7 बजे से देख सकते हैं।

द फिलीपींस

शो के लीड कार्ड की शुरुआत शुक्रवार, 14 जनवरी को फिलीपींस के समयानुसार One Sports+ पर शाम 7:30 बजे होगी।

मेन कार्ड शुक्रवार, 14 जनवरी को ONE Sports और ONE Sports+ पर फिलीपींस के समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

सिंगापुर

लीड कार्ड के साथ शो की शुरुआत शुक्रवार, 14 जनवरी को सिंगापुर के समयानुसार meWATCH पर शाम 7:30 बजे से होगी।

थाईलैंड

ONE: HEAVY HITTERS का प्रसारण लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 14 जनवरी को इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 6:30 बजे से होगा।

Thairath TV32 उसी रात 9:30 बजे से शो के मेन कार्ड को प्रसारित करेगा।

वियतनाम

लीड कार्ड के साथ इवेंट की शुरुआत इंडोचाइना समयानुसार शुक्रवार, 14 जनवरी को VieON पर शाम 6:30 बजे से होगी।

मेन कार्ड को इंडोचाइना समयानुसार शुक्रवार, 14 जनवरी को HTV The Thao पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

कंबोडिया

शो का प्रसारण ONE: HEAVY HITTERS के लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 14 जनवरी को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 6:30 बजे से होगा।

ONE: HEAVY HITTERS का मेन कार्ड

  • (c) जिओंग जिंग नान vs. अयाका मियूरा (ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • सैमापेच vs. तवनचाई (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • जेम्स नाकाशीमा vs. सायिद इज़ागखमेव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • सुपरगर्ल vs. एकातेरिना वंडरीएवा (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • सेन्ज़ो अकीडा vs. एलीपिटुआ सिरेगर (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • बेबुलट इसाएव vs. जियानिस स्टोफोरीडिस (किकबॉक्सिंग – लाइट हेवीवेट)

ONE: HEAVY HITTERS का लीड कार्ड

  • टिफनी टियो vs. मेंग बो (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • शुया कामिकुबो vs. ट्रॉय वर्थेन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)

ये भी पढ़ें: मियूरा को नॉकआउट करना चाहती हैं जिओंग जिंग नान, एटमवेट डिविजन में वापसी पर नजर

किकबॉक्सिंग में और

Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
collage
abdullarambo
Worapon SoeLinOo OFF139 Faceoff 1920X1280 scaled
Mohammad Siasarani Jo Nattawut ONE Friday Fights 137 9 scaled
Rambolek Dmitrii Kovtun ONE Fight Night 35 1 scaled
Mohammad Siasarani And Pedro Dantas 1 scaled
Pompet Decho Faceoff 1920X1280 scaled
Yodlekpet Or Atchariya Pompet Panthonggym 3 scaled
Superbon Masaaki Noiri ONE 173 33 scaled
Jonathan Di Bella Prajanchai PK Saenchai ONE Fight Night 36 16 scaled