26 मार्च को ONE X के लिए हैम सिओ ही Vs. डेनिस ज़ाम्बोआंगा II मैच का ऐलान हुआ

DC 9341 768x512

ONE Championship के 10 साल पूरे होने के मौके में हो रहे इवेंट के लिए एटमवेट डिविजन की 2 सबसे बड़ी सुपरस्टार्स के बीच धमाकेदार रीमैच का ऐलान किया गया है।

#2 रैंक की विमेंस एटमवेट कंटेंडर डेनिस “लायकन क्वीन” ज़ाम्बोआंगा और #3 रैंक की कंटेंडर “अराले चैन” हैम सिओ ही के पहले विवादित मैच के 6 महीने बाद शुक्रवार, 26 मार्च को ONE X में उनका रीमैच होगा।

दोनों MMA स्टार्स की पहली भिड़ंत पिछले साल सितंबर में ONE: EMPOWER में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में हुई थी।

पहले 2 राउंड्स तक दोनों ओर से बहुत सावधानी से अटैक हुआ, लेकिन तीसरे राउंड में हैम की स्ट्राइकिंग उनकी विरोधी पर हावी होने लगी थी।

इस बीच दोनों के सिर टकराने के कारण फाइट को कुछ देर के लिए रोका भी गया। मगर दोबारा शुरू होने के बाद फिलीपीना एथलीट ने दक्षिण कोरियाई स्टार को टेकडाउन किया, टॉप पोजिशन हासिल की और राउंड के अंत तक दमदार पंच लगाने जारी रखे।

अंत में हैम को विभाजित निर्णय से विजेता घोषित किया गया और ये “लायकन क्वीन” के करियर की पहली हार रही, जिसके कारण उन्हें ग्रां प्री से बाहर होना पड़ा।

दक्षिण कोरियाई एथलीट ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया, लेकिन चोट के कारण उन्हें भी टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

Pictures from the fight between Seo Hee Ham and Denice Zamboanga from ONE: EMPOWER

उस मैच के बाद ज़ाम्बोआंगा जजों के फैसले के प्रति नाराजगी जाहिर करती आई हैं और उनके हिसाब से जीत उन्हें ही मिलनी चाहिए थी।

वहीं हैम का कहना है कि जजों का फैसला एकदम सही था।

अब दोनों एथलीट्स 3 राउंड्स तक दोबारा फाइट करेंगी और खुद को एक-दूसरे से बेहतर साबित करना चाहेंगी।

वहीं इस मैच की विजेता को ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी मिल सकता है। ONE X में मौजूदा एटमवेट क्वीन “अनस्टॉपपेबल” एंजेला ली को ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

ONE X से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

Pictures from the fight between Seo Hee Ham and Denice Zamboanga from ONE: EMPOWER

ये भी पढ़ें: ONE: BAD BLOOD में हैगर्टी, सारूटा, हासेगावा और अन्य स्टार्स को शामिल किया गया

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.