ONE: BAD BLOOD में हैगर्टी, सारूटा, हासेगावा और अन्य स्टार्स को शामिल किया गया

Jonathan Haggerty Taiki Naito ONE BIG BANG II 1920X1280 23

साल 2022 में ONE Championship के तीसरे इवेंट का कार्ड अब पूरा हो गया है।

Bibiano Fernandes celebrates his defeat of Kevin Belingon at ONE: CENTURY

शुक्रवार, 11 फरवरी को ONE: BAD BLOOD के धमाकेदार एक्शन के साथ ONE Championship सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में वापसी करेगा, जिसमें 2 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी होंगे।

मेन इवेंट में ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस को #1 रैंक के कंटेंडर जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

वहीं को-मेन इवेंट में अभी तक अपराजित रहे एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन और किरिल ग्रिशेंको के बीच ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच होगा।

वर्ल्ड टाइटल बाउट्स के अलावा भी कार्ड में एक मॉय थाई और 10 जबरदस्त मुकाबले भी शामिल हैं।

Scenes from John Lineker versus Troy Worthen at "ONE on TNT III"

पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन और #2 रैंक के कंटेंडर जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी ग्लोबल स्टेज पर अपनी वापसी कर रहे होंगे।

रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के खिलाफ रीमैच में हार के बाद ब्रिटिश स्टार अभी तक जापानी स्टार टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो और फ्रेंच स्ट्राइकर आर्थर मेयर को नॉकआउट कर चुके हैं।

ONE: BAD BLOOD में हैगर्टी अपनी जीत की हैट्रिक पूरी करना चाहेंगे, लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें #4 रैंक के कंटेंडर मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी की चुनौती से पार पाना होगा, जिन्हें ONE Super Series में अभी तक हार नहीं मिली है।

British Muay Thai fighter Jonathan Haggerty keeps Rodtang Jitmuangnon in the face

इवेंट में 20 अन्य मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स भी परफॉर्म कर रहे होंगे।

इनमें पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन योसूके “द निंजा” सारूटा, पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर केन हासेगावा, अपराजित वेल्टरवेट स्टार मुराद रामज़ानोव और आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग के शागिर्द “द ड्रैगन लेग” टियाल थैंग भी शामिल होंगे।

यहां देखिए ONE: BAD BLOOD के पूरे बाउट कार्ड को।

Japanese MMA fighter Ken Hasegawa punches Aung La N Sang in their iconic first showdown

ONE: BAD BLOOD का मेन कार्ड

  • बिबियानो फर्नांडीस vs. जॉन लिनेकर (ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • एनातोली मालिकिन vs. किरिल ग्रिशेंको (ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • जोनाथन हैगर्टी vs. मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • योसूके सारूटा vs. गुस्तावो बलार्ट (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • जेनेलिन ओलसिम vs. जिहिन राडज़ुआन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)
  • डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक vs. डेनियल विलियम्स (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)

ONE: BAD BLOOD का लीड कार्ड

  • चेन रुई vs. मार्क फेयरटेक्स एबेलार्डो (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)
  • केन हासेगावा vs. मुराद रामज़ानोव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – वेल्टरवेट)
  • डस्टिन जॉयनसन vs. ह्यूगो कुन्हा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – हेवीवेट)
  • लिन हेचीन vs. बी गुयेन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)
  • योडकाइकेउ फेयरटेक्स vs. वू सुंग हूं (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • थॉमस नार्मो vs ओडी डेलेनी (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – हेवीवेट)
  • सुनौटो vs. टियाल थैंग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)

ये भी पढ़ें: सिटीचाई की कीरिया को चेतावनी: ‘मैं तुम्हें दोबारा जरूर हराऊंगा’

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800