ONE Fight Night 40 के फ्लाइवेट MMA मैच में आमने-सामने होंगे गिल्बर्ट नाकाटानी और बनमा डुओजी

Gilbert Nakatani And Banma Duoji scaled

दो अनुभवी फ्लाइवेट MMA स्टार्स एक अहम मैच के जरिए ONE Championship के फरवरी कार्ड को और भी बेहतरीन बनाएंगे। अमेरिकी स्टार गिल्बर्ट नाकाटानी का सामना चीन के बनमा “द प्रिंस” डुओजी से ONE Fight Night 40: Buntan vs. Hemetsberger II में होगा।

ये दिलचस्प मुकाबला थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में शनिवार, 14 फरवरी को लाइव प्रसारित किया जाएगा।

नाकाटानी अपनी शानदार प्रमोशनल जीत के बाद इस मैच के लिए उतरेंगे।

कैलिफोर्निया निवासी एथलीट ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में जगह बनाने से पहले 8-1 का शानदार प्रोफेशनल रिकॉर्ड बनाकर खुद को अमेरिका से लाजवाब फ्लाइवेट फाइटर्स में से एक साबित किया।

उन्होंने दिसंबर 2024 में हुए ONE Fight Night 26 में भविष्य के ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु के खिलाफ डेब्यू किया। 32 वर्षीय स्टार ने जापानी एथलीट को तीन राउंड तक छकाया, लेकिन अंत में उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से हार का सामना करना पड़ा।

दो महीने बाद उन्होंने फिलीपीनो स्ट्राइकर जेरेमी मिआडो का सामना किया और फिर एक बार सर्वसम्मत निर्णय से हार का मुंह देखना पड़ा।

पिछले साल नवंबर में हुए ONE Fight Night 37 में जापानी-अमेरिकी फाइटर को आखिरकार सफलता हासिल हुई, जब उन्होंने इंडोनेशियाई रेसलिंग चैंपियन एको रोनी सपुत्रा को घातक ग्राउंड-एंड-पाउंड से धूल चटाकर पहली प्रमोशनल जीत दर्ज की।

अब उनका संगठन में खाता खुल गया है और वो अपनी जीत के सिलसिले को जारी रख डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक बनना चाहेंगे।

उनके सामने कड़ी चुनौती बनकर खड़े होंगे चीनी फिनिशर, जो निरंतरता के लिए उतावले होंगे।

चेंगडू निवासी एथलीट ने 15-3 के लाजवाब प्रोफेशनल रिकॉर्ड, जिसमें 14 फिनिश हैं, के जरिए करियर में शानदार फिनिशिंग की काबिलियत दिखाई है। साउथपॉ (बाएं हाथ के) स्ट्राइकर ने हर मुकाबले में अपनी नॉकआउट की क्षमता का प्रदर्शन किया है।

उन्होंने अपने ONE करियर की शुरुआत पूर्व ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक के खिलाफ हार से की। उसके बाद बनमा ने ब्राजीलियाई मॉय थाई स्पेशलिस्ट वॉल्टर गोंसाल्वेस के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

उन्हें फिर ONE Fight Night 25 में “मिनी टी” डेनियल विलियम्स के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से हार मिली।

मार्च 2025 में हुए अपने आखिरी मुकाबले में उन्होंने अमेरिका के जोशुआ “फ्लाइंग हवाईयन” परेरा को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से शिकस्त दी, लेकिन बाद में नतीजे को नो कॉन्टेस्ट के रूप में बदल दिया गया।

अब अगली फाइट दोनों के करियर के लिए बहुत अहम है। नाकाटानी खुद को डिविजन के खतरनाक फाइटर के रूप में स्थापित करना चाहेंगे तो वहीं बनमा का प्रयास होगा कि वो अपनी फिनिशिंग क्षमता का पूरी तरह से प्रदर्शन करेंगे।

लेकिन 14 फरवरी को सिर्फ एक ही एथलीट को जीत नसीब होगी।

न्यूज़ में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.