टोक्यो में होने वाले ONE 173 में आमने-सामने होंगे जियानकार्लो बोडोनी और रफाएल लोवाटो जूनियर

Giancarlo Bodoni and Rafael Lovato Jr

रविवार, 16 नवंबर को होने वाले ONE 173: Superbon vs. Noiri के लिए जियानकार्लो बोडोनी बनाम रफाएल लोवाटो जूनियर के बीच के एक ऑल-अमेरिकन सबमिशन ग्रैपलिंग मैच की घोषणा कर दी गई है।

दोनों ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट मिडलवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले में टक्कर लेते दिखेंगे और ये इनका ONE डेब्यू होगा।

29 वर्षीय बोडोनी ने 2022 और 2024 में ADCC वर्ल्ड टाइटल गोल्ड जीतकर खुद को खेल के सबसे शीर्ष स्टार्स में से एक बनाया है।

टेक्सस स्थित New Wave Jiu-Jitsu में कोच जॉन डैनेहर की देखरेख में उन्होंने अपना नाम बनाते हुए कई IBJJF और ADCC वर्ल्ड चैंपियंस की शिकस्त दी है।

ना सिर्फ बोडोनी दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपने दमदार रिकॉर्ड के साथ उतरेंगे बल्कि उनका आक्रामक रवैया, मैच को खत्म कर देने वाले चोक, हुक्स और क्रैंक्स उन्हें एक खतरनाक एथलीट बनाते हैं।

उनकी वर्ल्ड क्लास तकनीकी सटीकता और किसी भी पल फाइट को खत्म करने देने की काबिलियत लोवाटो के लिए एक कड़ी परीक्षा साबित हो सकती है।

42 वर्षीय ओकलाहोमा निवासी के पास इतना अनुभव है, जो शायद कम ही एक्टिव ग्रैपलर्स के पास हो।

लोवाटो ने 2007 में इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया लिया था, जब उन्होंने गी में ब्लैक बेल्ट के तौर पर IBJJF वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाले तीसरे अमेरिकी बनने का कारनामा किया।

एक अपराजित मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट चैंपियन के रूप में कामयाबी हासिल करने के बाद लोवाटो ने दोबारा सबमिशन ग्रैपलिंग पर ध्यान लगाया और सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगियों के खिलाफ खुद को परखा।

2024 IBJJF नो-गी यूरोपियन और पैन-अमेरिकन चैंपियनशिप में जबरदस्त कामयाबी हासिल करने के बाद लोवाटो इस मुकाबले में शिरकत करेंगे।

हाल ही में उन्होंने 2025 IBJJF नो-गी ब्राजीलिएरोस में पोडियम फिनिश हासिल किया और ऐसा करते हुए वो चार IBJJF टूर्नामेंट के अंदर गी और नो-गी में गोल्ड जीतने वाले पहले एथलीट बन गए हैं।

ये दोनों प्रतिभाशाली ग्रैपलर्स रविवार, 16 नवंबर को मार्शल आर्ट्स की ग्लोबल स्टेज पर अपनी छाप छोड़ने के लिए उत्सुक होंगे।

एरियाके एरीना में होने वाले ONE 173: Superbon vs. Noiri के अन्य मैचों की घोषणा आने वाले समय में की जाएगी।

इवेंट की टिकटें खरीदने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.