ONE Friday Fights 74 में जीतकर घेराती का रिकॉर्ड 5-0, देखने को मिले कई धमाकेदार फिनिश

Parham Gheirati Yodphupa Petkiatpet ONE Friday Fights 74 23

ONE Friday Fights 74 अब तक की सीरीज के सबसे यादगार इवेंटों में से एक रहा, जिसके 12 मुकाबलों में ढेर सारे नॉकआउट्स देखने को मिले।

कॉम्बैट स्पोर्ट्स की सबसे चर्चित वीकली सीरीज की शुक्रवार, 9 अगस्त को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हुई, जिसमें फैंस को लाजवाब एक्शन देखने को मिला।

अगर आप मैचों को लाइव नहीं देख पाए तो जानिए कि एशियाई प्राइमटाइम पर हुए शो में क्या-क्या हुआ।

घेराती ने योडफुपा को हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

परहम घेराती ने बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में योडफुपा पेटकियटपेट को हराकर ONE Championship में अपने रिकॉर्ड को 5-0 कर दिया है।

ईरानी स्टार ने शुरुआत से ही अटैक करना शुरु कर दिए और टीप किक मारकर पहले राउंड में विरोधी को नॉकडाउन किया। फिर दोनों तरफ से जमकर अटैक देखने को मिले।

आखिरी राउंड में घेराती ने घुटनों के वार से एक और नॉकडाउन अर्जित किया। इस तरह उन्हें नॉकआउट से जीत मिली और करियर रिकॉर्ड को 14-5 किया।

डेनक्रियांगक्राई ने पटाकाके पर दबदबा बनाकर जीत हासिल की

Denkriangkrai Singha Mawynn Patakake Sinbimuaythai ONE Friday Fights 74 25

डेनक्रियांगक्राई सिंघा माविन ने 128-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में पटाकाके सिंबीमॉयथाई पर अपने सब हथियारों से वार कर जीत दर्ज की।

डेनक्रियांगक्राई ने शुरुआत में 2-पंच कॉम्बिनेशन लगाकर बढ़त बनाई, लेकिन पटाकाके लगातार आगे बढ़ते रहे। तीनों राउंड में तेज-तर्रार वार-पलटवार देखन को मिले।

अंत में Singha Mawynn टीम के एथलीट सर्वसम्मत निर्णय से जीते और ये उनके करियर की 56वीं जीत रही।

तीन राउंड की फाइट में खुनसुक पर भारी पड़े चैटपिचिट

Chatpichit Sor Sor Toipadriew Khunsuk Sor Dechapan ONE Friday Fights 74 35

चैटपिचिट सोर सोर टोइपाड्रियू ने 112-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में खुनसुक सोर डेचापैन को हराने में सफलता पाई।

शुरुआत से ही दोनों ने खड़े होकर तगड़े हुक और क्रॉस लगाए। यहां सिलसिला दूसरे राउंड में भी जारी रहा और दोनों पंच मारते और सहते गए।

तीसरे राउंड में चैटपिचिट ने एल्बोज़ से अटैक किया। नौ मिनट बीत जाने के बाद उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली और उनका करियर रिकॉर्ड अब 59-16 हो गया।

सिंगटानावट ने काओक्लाई को किया पराजित

Singtanawat Nokjeanladkrabang Kaoklai Chor Hapayak ONE Friday Fights 74 24

सिंगटानावट नोकजीनलैडक्राबांग ने स्ट्रॉवेट मॉय थाई मुकाबले में काओक्लाई चोर हापयाक के खिलाफ दमदार जीत हासिल कर ONE Championship में अपना खाता खोला।

तीन राउंड के जोरदार एक्शन के बाद सिंगटानावट की निरंतरता और ज्यादा किक्स की वजह से वो आगे रहे। इस वजह से उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली और ये उनके करियर की 71वीं जीत थी।

डोंकिंग ने पैनपेट को नॉकआउट कर ONE में रिकॉर्ड 2-0 किया

Donking Yotharakmuaythai Panpet Sor Naruemon ONE Friday Fights 74 21

डोंकिंग योथारामॉयथाई ने पैनपेट सोर नारुएमोन को हराकर एक खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट के रूप में अपनी छवि मजबूत कर ली है।

136-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट को डोंकिंग जल्दी फिनिश करना चाहते थे। उन्होंने अपने विरोधी को रस्सियों की तरफ ले जाने के बाद वन-टू पंच कॉम्बिनेशन लगाकर पहले राउंड में 2:27 मिनट पर चित कर दिया।

इस नॉकआउट जीत से उनका ONE रिकॉर्ड 2-0 और करियर रिकॉर्ड 77-16 हुआ।

सैनाटी ने नुएंगथोरानी को राइट हैंड मारकर किया ढेर

Sainatee PK Saenchai Nuengthoranee Guaybangkorlaem ONE Friday Fights 74 10

सैनाटी पीके साइन्चाई ने 112-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में नुएंगथोरानी गायबांगकोरलाएम को पहले राउंड में नॉकआउट किया।

मुकाबले की शुरुआत तेजी से हुई और दोनों तरफ से पंच और क्लिंच में नीज़ देखने को मिलीं। PK Saenchai टीम के स्टार ने विरोधी पर राइट हैंड जड़कर 2:31 मिनट पर उनका काम तमाम कर दिया।

इस जीत के बाद उनका करियर रिकॉर्ड 41-8 हो गया।

चिचेक को हराकर खोमुतोव जीत की पटरी पर लौटे

https://www.instagram.com/p/C-c9pr3sD7d

किरिल खोमुतोव और फरज़ान चिचेक के बीच दो राउंड तक शानदार बेंटमवेट मॉय थाई एक्शन देखने को मिला, जिसमें रूसी स्टार को दूसरे राउंड में नॉकआउट से जीत मिली।

दूसरे राउंड में Kuzbass Muaythai Team और Empire Club के स्टार ने चिचेक को राइट हैंड जड़कर 2:50 मिनट पर मैच का अंत किया।

इस नॉकआउट जीत ने खोमुतोव के ONE रिकॉर्ड को 3-1 और करियर रिकॉर्ड को 11-3 कर दिया।

अब्दुलमेदझिदोव ने यामिन को दूसरे राउंड में नॉकआउट से हराया

इब्राहिम अब्दुलमेदझिदोव ने अपने ONE Championship डेब्यू में छाप छोड़ी, जब उन्होंने 137-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में यामिन पीके साइन्चाई को शिकस्त दी।

रूसी स्टार ने किक्स का इस्तेमाल कर अच्छी शुरुआत की, लेकिन यामिन ने एल्बोज़ का सहारा लिया। दूसरे राउंड में गति और बढ़ी। अब्दुलमेदझिदोव ने लेफ्ट और राइट हुक्स का कॉम्बिनेशन लगाकर थाई स्टार को नीचे गिरा दिया।

यामिन रेफरी के 8 काउंट का जवाब नहीं दे पाए और मुकाबला दूसरे राउंड में 1:12 मिनट पर खत्म हुआ। इस जीत ने उनके प्रोफेशनल रिकॉर्ड को 11-3 कर दिया।

हिरोयुकी ने सिंगसांगपा को लेफ्ट हुक लगाकर चारों खाने चित किया

हिरोयुकी ने 122-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में सिंगसांगपा लुकबूनमी को नॉकआउट कर शानदार अंदाज में डेब्यू किया।

दोनों ही स्ट्राइकर्स ने मैच की पहली घंटी से पंच और लो किक्स जड़नी शुरु कर दी, लेकिन जापानी फाइटर टारगेट को पाने में कामयाब रहे।

हिरोयुकी ने विरोधी पर 3-पंच कॉम्बिनेशन लगाया और फिर लेफ्ट हुक से उनका काम तमाम कर दिया। 1:28 मिनट पर आई जीत के बाद उनका रिकॉर्ड 39-13 हो गया।

हयाशी ने साइन्चाई को परास्त कर बेहतरीन तरीके से ONE डेब्यू किया

ONE Championship में डेब्यू करने वाले दो मॉय थाई स्टार्स बन्ना हयाशी और साइन्चाई नायोकविटंगसोंग 126-पाउंड कैचवेट मुकाबले में आमने-सामने आए।

साइन्चाई ने अपने विरोधी को पर अटैक किए, लेकिन वो उन्हें खास चोट नहीं पहुंचा पाए। फिर जापानी स्टार ने एक लेफ्ट हैंड से साइन्चाई को नॉकडाउन कर दिया। उन्होंने खड़े होने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे।

इस तरह 2:07 मिनट पर हयाशी ने जीत हासिल कर 11-1 तक रिकॉर्ड को पहुंचाया।

इसकिएव का रिकॉर्डतोड़ नॉकआउट

झोखर इसकिएव ने 135.6-पाउंड कैचवेट MMA मुकाबले में इलिमबेक अकिलबेक ऊलू के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में डेब्यू किया।

रूसी-उज़्बेकिस्तानी फाइटर की टांग अकिलबेक ऊलू ने पकड़ की। उसके बाद इसकिएव ने एक लेफ्ट हुक मारकर अपने विरोधी को मैट पर गिरा दिया। फिर उन्होंने ग्राउंड-एंड-पाउंड का सहारा लेकर मैच को 15 सेकंड में ही खत्म कर दिया।

इस तकनीकी नॉकआउट जीत से Aliev Team के स्टार का रिकॉर्ड 11-3 हुआ।

ली ने राइट हैंड की मदद से इलोगोन को परास्त किया

Lee Seung Chul Moises Lois Ilogon ONE Friday Fights 74 20

ली सुएंग चुल ने स्ट्रॉवेट MMA मुकाबले के पहले ही राउंड में मोसेस लोइस इलोगोन को हराने में सफलता पाई।

दक्षिण कोरियाई स्टार ने शुरुआत में ग्रैपलिंग करने की ठानी। वो इलोगोन को मैट पर ले गए और ग्राउंड-एंड-पाउंड का सहारा लिया।

फिर इलोगोन ने वापसी की और उनके बीच स्ट्राइक्स देखने को मिली। “द फ्लैश” ने प्रतिद्वंदी को एक घातक राइट हैंड जड़कर ढेर कर दिया और 2:49 मिनट पर जीत हासिल करते हुए रिकॉर्ड को 8-1 किया।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)