12 मई को होने वाले ONE Friday Fights 16 का बाउट कार्ड सामने आया

Apiwat Sor Somnuk ET Tded99 ONE Friday Fights 11 30

12 मई को ONE Championship की एक और धमाकेदार वीकली इवेंट के साथ मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में वापसी होने जा रही है, जिसके बाउट कार्ड में एक से बढ़कर एक फाइट शामिल हैं।

ONE Friday Fights 16 में तीन अलग-अलग कॉम्बैट स्पोर्ट्स की एक दर्जन फाइट्स देखने को मिलेंगी।

मेन इवेंट की बात करें तो 132-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में लोकल हीरो कोंगथोरानी सोर सोमाई और ईटी टीडेड99 आमने-सामने होंगे, जो स्ट्राइकिंग फैंस के लिए किसी उपहार की तरह है।

कोंगथोरानी के लिए लगातार तीसरा मौका होगा, जब वो ONE Friday Fights के मेन इवेंट में नजर आएंगे। वो ONE के प्रतिभाशाली मॉय फाइटर्स से भरे रोस्टर में अपनी खास जगह बनाना चाहेंगे।

उनके सामने ईटी की चुनौती होगी, जिन्होंने मार्च महीने में शानदार अंदाज में ONE डेब्यू करते हुए पहले राउंड में फ्लाइंग नी के जरिए नॉकआउट हासिल किया था।

को-मेन इवेंट में 2 बार के WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने अपना बहुप्रतीक्षित डेब्यू करेंगे और उनका सामना फ्लाइवेट मॉय थाई बाउट में लुओंग थान फुच से होगा।

19 साल की उम्र में ढेर सारा अनुभव लिए अनाने अपनी खतरनाक नॉकआउट पावर से फैंस को रूबरू करवाने का प्रयास करेंगे।

कार्ड के इंटरनेशनल अंश को Road To ONE Thailand के विजेता और ONE में 2-0 का रिकॉर्ड रखने वाले योडफुपा विमानायर और आंद्रे ख्रोमोव के बीच होने वाली 147-पाउंड कैचवेट मॉय थाई हेडलाइन करेगी।

थाई एथलीट ने अभी तक अपने प्रदर्शन से काफी फैंस बनाए हैं, लेकिन 32 वर्षीय रूसी स्टार योडफुपा के हाइप को रोककर संगठन में अपनी धमाकेदार शुरुआत करने का प्रयास करेंगे।

इसके अलावा कार्ड में एटमवेट मॉय थाई सनसनी पेटजीजा “द क्वीन” लुकजाओपोरोंगटम का सामना ONE में डेब्यू करने जा रही इनेस पिलुती से होगा। इस मुकाबले का परिणाम डिविजन की दशा और दिशा को तय करेगा।

203-12 का शानदार रिकॉर्ड रखने वाली पेटजीजा अपने ONE रिकॉर्ड को 2-0 को करते हुए खुद को वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर के रूप में स्थापित करना चाहेंगी, लेकिन इसके लिए उन्हें Siam Boxing जिम में ट्रेनिंग करने वाली फ्रेंच स्टार की चुनौती से पार पाना होगा।

12 मई को होने वाले इस धमाकेदार के कार्ड के सभी मुकाबलों को आप नीचे देख सकते हैं।

ONE Friday Fights 16 का पूरा फाइट कार्ड

  • ईटी टीडेड99 vs. कोंगथोरानी सोर सोमाई (मॉय थाई – 132 पाउंड कैचवेट)
  • नबील अनाने vs. लुओंग थान फुच (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • डेंटुंगटोंग सिंघा माविन vs. योडडुआंगजय सोरजोरमोंट्री (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • पेटसीनिन टीडेड99 vs. पेरुएहटनोई टीबीएम जिम (मॉय थाई – 136 पाउंड कैचवेट)
  • पेटकुनटुंग याइचेसीफूड vs. समुराई सीओपल (मॉय थाई – 137 पाउंड कैचवेट)
  • सुलेमान लुकसुआन vs. पीटेक सोर थेपारट (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • योडफुपा विमानायर vs. आंद्रे ख्रोमोव (मॉय थाई – 147 पाउंड कैचवेट)
  • हुओ शाओलोंग vs. तेमिरलैन बेकमुरज़ेव (किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)
  • पेटजीजा लुकजाओपोरोंगटम vs. इनेस पिलुती (मॉय थाई – एटमवेट)
  • अली-खान एर्गेशोव vs. नमपंगना ईगलमॉयथाई (मॉय थाई – 140 पाउंड कैचवेट)
  • मागोमेदमुराद खासेव vs. अराश मर्दानी (MMA – मिडलवेट)
  • मोरिस बोलेयान vs. फिलिपे सिल्वा (MMA – फ्लाइवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)