ONE 164 में 3 एथलीट्स ने $50,000 हजार के परफॉर्मेंस बोनस जीते

Jeremy Pacatiw celebrates his victory

3 फाइटर्स को ONE 164: Pacio vs. Brooks में यादगार फिनिश करने के लिए 50,000 यूएस डॉलर्स के परफॉर्मेंस बोनस दिए गए।

ONE Championship के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने फिलीपीनो स्टार जेरेमी पाकाटिव, Team Lakay के स्टार झानलो मार्क सांगियाओ और रूसी स्ट्राइकर तगीर खलीलोव को मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरीना में बेहतरीन नॉकआउट्स के लिए बोनस दिए।

पाकाटिव ने मनीला के क्राउड को झूमने पर मजबूर कर दिया, जब उन्होंने म्यांमार के एथलीट टियाल थैंग को दूसरे राउंड में सबमिशन से हराया।

एक्शन से भरपूर पहले राउंड के बाद “द जगरनॉट” ने दूसरे राउंड की शुरुआत में बहुत ही ताकत के साथ ट्रायंगल चोक लगाते हुए अपने ONE Championship करियर का पहला फिनिश हासिल किया और बोनस भी जीता।

सांगियाओ ने लीड कार्ड की मेन बाउट में एनाक्लेटो लॉरन के खिलाफ दमदार जीत हासिल की।

उभरते हुए 20 वर्षीय स्टार ने अपने प्रतिद्वंदी को ग्राउंड पर डोमिनेट किया और फिर रीयर-नेकेड चोक लगाकर फाइट और बोनस जीता। इस जीत के साथ ही उनका प्रोफेशनल MMA रिकॉर्ड 5-0 का हो गया है।

प्रोमोशन में डेब्यू कर रहे चोरफाह टोर.सांगटीनोई के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करने के लिए खलीलोव को अपना पहला 50 हजार डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस हासिल हुआ।

ये हाइलाइट-रील फिनिश मॉय थाई मुकाबले के पहले राउंड में आया, जब एक बेहतरीन अपरकट की वजह से थाई एथलीट कैनवास पर जा गिरे और रूसी स्टार ने सर्कल के अंदर अपनी पहली जीत दर्ज की।

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)