ONE Fight Night 11 में यादगार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं एम्बर किचन – ‘दिन में 3 से 4 बार ट्रेनिंग कर रही हूं’

Amber Kitchen Jackie Buntan ONE on Prime Video 5 1920X1280 21

ONE Championship में अभी तक अपनी उम्मीद अनुसार प्रदर्शन ना कर पाने के बावजूद एम्बर किचन शनिवार, 10 जून के मैच से पूर्व आत्मविश्वास से भरी हुई हैं।

24 वर्षीय इंग्लैंड की स्ट्राइकर अपने पुराने जिम को छोड़ कर देश के दूसरे कोने में स्थित जिम में ट्रेनिंग कर रही हैं। उनका मानना है कि यही त्याग उन्हें ONE Fight Night 11: Eersel vs. Menshikov में मार्तीन मिकीलेतो पर जीत दिलाएगा।

किचन ने पिछले साल अपने ट्रेनिंग सेंटर Touchgloves Gym में हेड ट्रेनर का पद संभाला था और साथ ही Bad Company में लियाम हैरिसन के साथ ट्रेनिंग जारी रखी। मगर पिछले मैच में डियांड्रा मार्टिन के खिलाफ हार के बाद “AK 47” ने अपना पूरा समय ट्रेनिंग को देना का फैसला लिया था।

अब ONE Fight Night 11 की तैयारी से पूर्व किचन का मानना है कि वो बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार रहेंगी।

उन्होंने कहा:

“मैं अब स्थाई तौर पर Bad Company में ट्रेनिंग के लिए आ गई हूं और वहां बहुत अच्छा महसूस करती हूं। सब चीज़ें प्लान अनुसार हो रही हैं।

“अब अपने बिजनेस को चलाने की वजह से मेरा ध्यान नहीं भटक रहा है। मैं इस फाइट के लिए उस जगह को छोड़कर आई हूं, जहां मैंने अपना सारा जीवन बिताया। मेरे दिमाग में इस समय कोई परेशानी नहीं है।

“मेरा ट्रेनिंग कैम्प लंबा रहा इसलिए मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। पिछले ट्रेनिंग कैम्प में मुझे 6 हफ्तों का नोटिस मिला था, लेकिन इस बार 12 हफ्ते मिले। मेरे लिए स्थिति इससे बेहतर नहीं हो सकती थी।”

किचन को ONE में 3 मौकों पर हार मिली है और बुरा महसूस करने पर उन्हें क्षमा किया जा सकता है। लेकिन अब नई टीम के साथ जुड़ने के बाद उन्हें विश्वास है कि उनकी मेहनत जरूर रंग लाएगी।

ब्रिटिश स्ट्राइकर ने पिछले मैचों से सबक सीखते हुए बीते कुछ महीनों में अपनी स्किल्स को बेहतर बनाया है। अब 10 जून को उन्हें उम्मीद है कि यही स्किल्स उन्हें ग्लोबल स्टेज पर बड़ी जीत दिलाएंगी।

उन्होंने कहा:

“मैंने अपने डिविजन में कई टॉप एथलीट्स को हराया है। मैं जानती हूं कि मुझे हार मिली हैं, लेकिन मेरे मैच बहुत मनोरंजक रहे हैं। मुझे एकतरफा तरीके से हार नहीं मिली क्योंकि मैंने जितने शॉट्स का प्रभाव झेला, उतने ही लैंड भी किए।

“मैं ONE में जीत के लिए प्रतिबद्ध हूं, खासतौर पर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले इवेंट्स में। इन इवेंट्स का बाउट कार्ड हमेशा दिलचस्प और खतरनाक प्रतीत होता है। मैं इस बार Bad Company का नाम आगे बढ़ाना चाहती हूं क्योंकि उन्होंने अपना समय देकर मेरी मदद करने के काफी प्रयास किए हैं।”

ONE Fight Night 11 में नॉकआउट से जीतना चाहती हैं एम्बर किचन

एम्बर किचन की अगली प्रतिद्वंदी मार्तीन मिकीलेतो हैं, जो ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रही हैं और पहली बार बैंकॉक में ONE के लिए फाइट कर रही होंगी।

“द इटालियन क्वीन” का रिकॉर्ड शानदार रहा है और इंग्लिश स्ट्राइकर भी उनका सम्मान करती हैं। किचन का मानना है कि एथलेटिक एबिलिटी, वैश्विक मॉय थाई नियमों की जानकारी और इतने बड़े स्टेज पर परफॉर्म करने का अनुभव उन्हें जीत दिलाने में मददगार रहेगा।

किचन ने कहा:

“ONE का हर एक एथलीट प्रतिभाशाली और वर्ल्ड-क्लास स्किल्स का धनी होता है इसलिए मैं सबके खिलाफ जीत का वादा नहीं कर सकती, लेकिन अगली फाइट से पूर्व मेरा आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। मेरा आत्मविश्वास उन्हें देखकर नहीं बल्कि खुद की कड़ी मेहनत के कारण बढ़ा है। मैं जानती हूं कि उन्होंने मेरे जितना कड़ा अभ्यास नहीं किया होगा। मैं दिन में 3 से 4 बार ट्रेनिंग कर रही हूं।

“मैंने उनकी कुछ वीडियो देखी हैं। उनके पास स्पीड है, लेकिन पावर की कमी है। मुझे लगता है कि वो बहुत आक्रामक तरीके से अटैक करने वाली हैं क्योंकि उनका गेम बहुत आक्रामक है। मगर मैं नहीं जानती कि वो 4-औंस के ग्लव्स में कितने पंचों का प्रभाव झेल पाएंगी। मुझे लगता है कि ये पहलू मुझे बढ़त दिला सकता है।”

किचन मानती हैं कि वो पावर के क्षेत्र में भी बेहतर हैं और स्टॉपेज से जीत दर्ज कर शानदार लय वापस प्राप्त करना चाहती हैं।

ब्रिटिश एथलीट को लगातार करीबी अंतर से हार झेलनी पड़ी हैं इसलिए उन्होंने बहुत छोटी-छोटी चीज़ों पर ध्यान दिया है, जो करीबी मुकाबलों को जीत में तब्दील कर सकती हैं।

उन्होंने कहा:

“मैं अपनी रेंज को बेहतर करने पर ध्यान दे रही हूं। मेरे पास नॉकआउट पावर है, लेकिन लॉन्ग रेंज में रहकर सटीक स्ट्राइक्स लगाने में नाकाम रही हैं। इस पहलू पर मैंने बहुत ध्यान दिया है।

“मैं उन्हें क्षति पहुंचाना चाहती हूं और विश्वास है कि मैं उन्हें नॉकआउट कर सकती हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.