लियाम हैरिसन के साथ ट्रेनिंग कर बोलीं एम्बर किचन – ‘मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं’

Muay Thai star Amber Kitchen enters the arena

अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को ONE Championship में अपनी वापसी के दौरान एम्बर किचन शानदार प्रदर्शन करना चाहती हैं और ऐसा करने के लिए उन्हें बहुत बड़ी प्रेरणा मिली है।

किचन ने हाल ही में थाईलैंड में अपनी ट्रेनिंग का एक चरण पूरा किया था। अब वो सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II में डियांड्रा मार्टिन के साथ मुकाबले से पहले इंग्लैड के लीड्स में स्थित मशहूर Bad Company जिम में अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं।

कॉर्नवाल में अपने परिवार के Touchgloves Gym में हेड कोच की जिम्मेदारी उठाने के बाद “एके 47” को लगा कि स्टूडेंट बनने के लिए एक बार फिर से सफर शुरू करने की जरूरत है। अंतत: उनका सफर उन्हें उत्तर में लियाम हैरिसन के शहर ले गया, जिनका मुकाबला उसी रात को-मेन इवेंट में ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए नोंग-ओ गैयानघादाओ से होगा।

उन्होंने कहा:

“अपने ही जिम में एक ट्रेनर बनना और खुद भी ट्रेनिंग करना मेरे लिए काफी मेहनत भरा काम होता जा रहा था। ऐसे में मैने सोचा था कि जब मेरे फाइट करने का मौका आएगा तो मैं देश के अलग-अलग जिमों में जाकर ट्रेनिंग करूंगी।

“Bad Company मेरी सूची में सबसे शीर्ष पर था और वो मुझे बहुत अच्छा लगता था। इस वजह से मैं कोशिश करूंगी कि मेरा हर कैंप वहीं पर खत्म हो क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि जब मैं वहां पर होती हूं तो सबसे ज्यादा फिट और टेक्निकल रहती हूं। ये अपने आप में परफेक्ट है। ये कमाल का है।”

लियाम हैरिसन के अलावा, Bad Company के हेड कोच रिचर्ड स्मिथ ने दर्जनों एथलीट्स को उनके वर्ल्ड चैंपियनशिप तक पहुंचने में मदद की है, जिसमें ONE Championship के दिग्गज एंडी हाओसन और जैकब स्मिथ भी शामिल हैं।

यही बात उन्हें यहां खींच लाई। फिर भी वो जिम का माहौल था, जिसने उन्हें भविष्य में फिर से आने के लिए प्रेरित किया।

किचन ने कहा:

“ये सच में एक उच्च स्तर वाला जिम है और यहां ONE के काफी सारे एथलीट्स को देखकर अच्छा लगा। यहां का महौल भी काफी खुशमिजाज रहता है इसलिए आपको ऐसा नहीं लगता कि हर समय केवल ट्रेनिंग करनी पड़ रही है। सभी लोग काफी अच्छे हैं, हर ओर सकारात्मकता है। यहां बिताया हर मिनट मुझे अच्छा लगा।”

कैसे लियाम हैरिसन ने एम्बर किचन को ONE में वापसी के लिए किया प्रेरित

लियाम हैरिसन के साथ ट्रेनिंग करना एम्बर किचन के लिए काफी बड़ा प्रोत्साहन था, जो कि प्रोमोशन में अपने दूसरे मुकाबले के लिए तैयारी कर रही हैं।

हालांकि, “हिटमैन” अपना ट्रेनिंग कैंप पूरा करने के लिए थाईलैंड चले गए हैं, लेकिन किचन ने ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर के साथ Bad Company में समय बिताते हुए काफी कुछ सीखा है।

23 साल की एथलीट ने बताया:

“उनके साथ रहने पर मेरा उनके प्रति सम्मान काफी बढ़ गया है। ऐसे में उन्होंने मुझे भी उतनी ही कड़ी मेहनत करवाई, जितनी कि वो करते हैं। ऐसे में जिस स्तर पर वो आज हैं, बेशक मैं भी उसी लेवल पर जाना चाहती हूं इसलिए मैं उनके साथ बैठकर, उन्हें देखकर छोटी-छोटी चीजें उनसे सीखना चाहती हूं। उनके साथ चीजें सीखकर मुझे काफी अच्छा लगा। ऐसा करना काफी सारे लोगों का सपना होता है।”

किचन, हैरिसन और Bad Company के हेड कोच रिचर्ड स्मिथ सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों से एक सप्ताह पहले मिलेंगे। ऐसे में एक ही कार्ड पर शामिल होने से “एके 47” को और ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा।

खुद आक्रामक प्रदर्शन का वादा करने के साथ ही किचन को लगता है कि “हिटमैन” महान मॉय थाई फाइटर नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ अपने वर्ल्ड टाइटल चैलेंज के लिए पूरी तरह से सर्वश्रेष्ठ रहेंगे।

उन्होंने कहा:

“मैंने बस ट्रेनिंग खत्म ही की थी और मैंने वो कार्ड देखा, जिसे देखकर मैं उत्साह से भर गई थी। ये सच है कि मैं पूरी तरह से हिल गई थी क्योंकि वो मेरे जीवन का सबसे बड़ा कार्ड था। ये मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी। मुझे तो विश्वास ही नहीं हुआ कि मैं ऐसे बड़े नाम वाले एथलीट्स के साथ उसी कार्ड पर हूं।

“लियाम की फाइट निश्चित रूप से काफी धमाकेदार दिख रही है और वो ऐसा ही चाहते हैं। खासकर अपने पिछले मुकाबले के बाद, जहां वो करीब-करीब नॉकआउट होने ही वाले थे और उन्होंने फिर से वापसी की थी। मुझे लगता है कि वो मजबूत इच्छा शक्ति वाले हैं। वो अपने ज्यादातर मुकाबलों में इसी तरह की बड़ी फाइट कर चुके हैं इसलिए मुझे लगता है कि वो अच्छा करेंगे।”

मॉय थाई में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.