घुटने की बेहद गंभीर चोट के बाद लियाम हैरिसन की वापसी का सफर – ‘मानसिक मजबूती की सीमाओं को पार करना पड़ा’

Nong O Gaiyanghadao Liam Harrison ONE on Prime Video 1 1920X1280 14 768x511

करीब दो साल पहले करियर की सबसे बड़ी नाकामी झेलने के बाद लियाम “हिटमैन” हैरिसन अब शनिवार, 8 जून को वापसी के लिए तैयार हैं।

अगस्त 2022 में नोंग-ओ हामा के खिलाफ मैच के दौरान लगी घुटने की गंभीर चोट की वजह से ब्रिटिश दिग्गज एक्शन से दूर चल रहे थे और अब उनका सामना थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने वाले ONE 167: Stamp vs. Zamboanga के बेंटमवेट मॉय थाई मैच में काटसुकी किटानो से होगा।

पूर्व चैंपियन नोंग-ओ के खिलाफ हुए ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच में उन्हें ACL, MCL और मेनिस्कस की घातक चोट लगी थी। ये चोट उन्हें मुआंगथाई पीके साइन्चाई के खिलाफ आई फाइट ऑफ द ईयर के चार महीनों बाद आई थी।

“हिटमैन” ने onefc.com से बात करते हुए उस स्थिति के बारे में बताया: 

“इस खेल में कभी आपको ऊंचाइयां तो कभी नीचे होने पड़ता है। मैं ये बात हमेशा कहता हूं। नोंग के खिलाफ फाइट से पहले मैंने मुआंगथाई का सामना किया था। मैं उन्हें पहले राउंड में नॉकआउट करने में कामयाब रहा और वो फाइट ऑफ द ईयर भी बनी, जिसमें 90 सेकंड में पांच नॉकडाउन हुए थे। मुझे उस फाइट से 100,000 यूएस डॉलर्स का बोनस मिला।

“उसके बाद अगली फाइट में मुझे स्ट्रेचर से जाना पड़ा और वो मुझे एम्बुलेंस में लेकर गए। ऐसे में आप क्या ही कर सकते हैैं? आपको ये चीजें सहनी और वापसी की तैयारी करनी होती है। और मैं यही कर रहा हूं।”

हालांकि, हैरिसन को एक जुझारु फाइटर के रूप में जाना जाता है, लेकिन जनवरी 2023 में हुई सर्जरी के बाद उन्हें वापस आने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।

अब वो आत्मविश्वास से भरे हुए हैं, लेकिन “हिटमैन” एक समय इस बात को लेकर काफी गहराइयों में डूब गए कि वो दोबारा इस खेल में मुकाबले कर पाएंगे या नहीं।

38 वर्षीय स्टार ने इस बारे में बताया: 

“इससे वापस आने में बहुत कठिन मानसिकता होती है खासकर एक उम्रदराज़ एथलीट के लिए। मुझे अपनी मानसिक मजबूती की सीमाओं को पार करना पड़ा। भाग्य से, मेरे पास एक अच्छी रीहैब टीम, परिवार और दोस्तों का साथ था।”

लियाम हैरिसन पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होकर वापसी कर रहे हैं

ONE FIGHT NIGHT 1 में चोट लगने के बाद दोबारा वापसी करने में बहुत ही ज्यादा मेहनत लगी।

घुटने की चोट से ठीक होने के बाद तीन बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन को पता था कि वो फिट होने के लिए जल्दबाजी नहीं कर सके और उन्हें डॉक्टरों की सलाह माननी पड़ेगी।

उन्होंने बताया:

“जब मैं चोटिल और एक्शन से दूर था तो मैंने घातक मूवमेंट्स पर काम किया। मैंने अपनी ट्रेनिंग बदली और अब लगता है कि मैं पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हूं।”

चोट से पूरी तरह ठीक होने के बाद हैरिसन ने जापानी स्ट्राइकर काटसुकी किटानो के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए कमर कस ली है।

“हिटमैन” लीड्स में स्थित Bad Company जिम में यूनाइटेड किंगडम के सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।

हैरिसन का मानना है कि एक खुश फाइटर बहुत ही खतरनाक होता है:

“मैं पहले की तरह ट्रेनिंग में लौट आया हूं। मैं अब कठिन स्पारिंग राउंड कर रहा हूं। मैं पूरी तरह से तैयार हो रहा हूं। मैं तगड़ी हिट्स लगाने वाले एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग कर रहा हूं।

“मैं बहुत दर्द में था। मुख्य बात ये है कि मैं अभी बाहर नहीं हुआ हूं। मैं इसका आनंद ले रहा हूं। और मुझे वापसी कर अच्छा लगेगा।”

मॉय थाई में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34