लियाम हैरिसन ने ONE 167 में काटसुकी किटानो के खिलाफ वापसी कर नॉकआउट की शपथ ली – ‘बहुत चोट पहुंचाऊंगा’

Liam Harrison Muangthai ONE156 1920X1280 31 768x512

फैंस ONE 167: Tawanchai vs. Nattawut II में लियाम “हिटमैन” हैरिसन की वापसी का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं और सबसे ज्यादा उत्साहित खुद वही हैं।

हैरिसन ने अगस्त 2022 से मुकाबला नहीं किया है क्योंकि उन्हें पूर्व बेंटमवेट मॉय थाई चैंपियन नोंग-ओ हामा के खिलाफ मैच में घुटने की गंभीर चोट लग गई थी, लेकिन वो अब 8 जून को काटुसकी किटानो के खिलाफ वापसी कर रहे हैं।

ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच के दौरान लगी चोट के बाद से उनकी वापसी का सफर बहुत दर्द भरा रहा है, लेकिन अब वो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

38 वर्षीय स्टार ने अपनी वापसी के बारे में onefc.com को बताया:

“मैं वहां जाकर वो करने वाला हूं, जो कुछ साल पहले किया करता था और जबरदस्त फाइट देना चाहता हूं।

“कुछ सवाल हैं, जिनके जवाब मिलना बाकी है। जैसे कि मेरी वापसी खतरनाक होगी? क्या मेरी पास पहले जैसी नॉकआउट पावर रहेगी? और मैं इन सब सवालों के जवाब हां के साथ दूंगा। मैं आगे आकर उन्हें पीछे धकेलूंगा और बहुत चोट पहुंचाऊंगा।”

हैरिसन अपने प्रतिद्वंदी किटानो को हल्के में नहीं ले रहे हैं, जिन्होंने पिछले साल अक्टूबर में अपने ONE डेब्यू में हलील कुटुकचु के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी।

पिछले दो दशक में मॉय थाई के कुछ सबसे बड़े नामों का सामना करने के बाद अब “हिटमैन” को भरोसा है कि वो जापानी स्ट्राइकर के लिए मुसीबत खड़ी करेंगे।

तीन बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने कहा:

“ऐसा लगा कि उनकी एल्बोज़ खतरनाक हैं और जो मैंने फाइट देखी उससे उनकी हाई किक भी खतरनाक लगी। दबाव में वो थोड़ा संघर्ष करते हुए दिखाई दिए।

“और मैं यही करता हूं। आगे आकर लगातार दबाव बनाता हूं। बिल्कुल मुझे अपने गार्ड को मजबूत रखना होगा। वो ऐरे-गैरे नहीं हैं और उनके पास भी अच्छे हथियार हैं। लेकिन मैं आगे आकर उन पर वार करूंगा।

“वो एक मजबूत शख्स हैं और उनका अच्छा नाम है व लगातार जीत चुके हैं। लेकिन वो मेरे रास्ते में होंगे। वो वापसी कर फैंस को दिखाना चाहूंगा कि मुझमें अब भी शीर्ष स्तर पर फाइट करने का दम है।”

हैरिसन: ‘मेरे लिए भी बहुत कुछ दांव पर होगा’

काटसुकी किटानो के खिलाफ मैच में यकीनन लियाम हैरिसन एक बड़ा नाम हैं और ये दोनों ही स्टार्स के लिए अहम है।

मॉय थाई में अपने नाम और लंबे समय तक दूर रहने की वजह से “हिटमैन” जापानी एथलीट के लिए एक बेहद खास मौका बन गए हैं।

हालांकि, ब्रिटिश स्टार उनके लिए आसान चुनौती नहीं होंगे और वो वर्ल्ड टाइटल गोल्ड का सपना संजोए हुए हैं:

“मैं जानता हूं कि (किटानो) खतरनाक होंगे और वो मुझे हराकर अपना नाम बनाना चाहेंगे।

“ये रिस्क होता ही है कि जब आप उभरते हुए फाइटर का सामना कर रहे हों, वो आपको हराकर स्टारडम हासिल करना चाहते हैं। तो उनके लिए काफी कुछ दांव पर लगा होगा, लेकिन मेरे लिए भी बहुत कुछ दांव पर होगा।”

हैरिसन के लिए खुद को साबित करने का सबसे अच्छा रास्ता यही होगा कि वो एक धमाकेदार प्रदर्शन करें, जिसकी फैंस को पहले से आदत है।

उन्होंने बताया:

“ये एकतरफा होगा। मैं उन्हें नॉकआउट कर दूंगा। मैं छाप छोड़ना चाहता हूं। इसी वजह से लोग पुराने ‘हिटमैन’ को देखना चाहते हैं।

“मैं ऐसे नहीं जाऊंगा कि ‘ये मेरी वापसी की फाइट है। मैं आसानी से जीत हासिल करने का प्रयास करूं।’ लोग इस तरह से लियाम हैरिसन को देखने के लिए पैसे खर्च नहीं करते।

“आप लियाम हैरिसन का स्टाइल देखेंगे: जिसमें तगड़े पंच, शानदार किक्स और आगे बढ़कर ढेर सारा एक्शन और ड्रामा दिखेगा।”

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35