मुसुमेची ने रुओटोलो और लेंगाकर के बीच खतरनाक वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच की उम्मीद जताई – ‘वो हर सेकंड एक-दूसरे पर अटैक करेंगे’

Mikey Musumeci Osamah Almarwai ONE Fight Night 10 54

ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले मौजूदा फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी मुसुमेची जानते हैं कि एक ग्राउंड फाइट को कैसे दिलचस्प बनाया जाता है।

इसलिए वो ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो और नॉर्वे के स्टार टॉमी लेंगाकर के मुकाबले को लेकर उत्साहित हैं।

2 ब्राजीलियन जिउ-जित्सु के बेस्ट एथलीट्स का ये मैच बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम द्वारा होस्ट किए जाने वाले ONE Fight Night 11: Eersel vs. Menshikov में होगा, जिसे यूएस प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

मुसुमेची के अनुसार जब रुओटोलो और लेंगाकर आमने-सामने होंगे, तब फैंस को धमाकेदार एक्शन की उम्मीद रखनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों एथलीट्स आक्रामक तरीके से ग्रैपलिंग अटैक करते हैं।

“डार्थ रिगाटोनी” ने ONEFC.com से कहा:

“मैं इस मैच के दिलचस्प रहने की उम्मीद कर रहा हूं और मानता हूं कि ONE ने इस मैच को बुक कर बहुत अच्छा फैसला लिया है। मुझे इसमें कोई एंटी जिउ-जित्सु देखने को नहीं मिलेगा। टॉमी फाइट के पेस को कंट्रोल करना पसंद करते हैं और हमेशा अटैकिंग रणनीति के तहत फाइट करते हैं। वहीं रुओटोलो, मुझे नहीं लगता कि उन्हें अटैकिंग के अलावा कुछ आता है। इसलिए वो हर सेकंड एक-दूसरे पर मूव्स लगाने की कोशिश करेंगे। मैं नहीं जानता कि इस मैच में क्या होगा, लेकिन ये मनोरंजक जरूर रहेगा।”

अमेरिकी स्टार ने दोनों एथलीट्स की वर्ल्ड-क्लास सबमिशन स्किल्स की तारीफ की है।

लेंगाकर को यूरोप के टॉप BJJ एथलीट की संज्ञा दी जाती रही है और मुसुमेची ये जानकर हैरान हैं कि नॉर्वे के स्टार ने कई सालों तक गी (BJJ मैच में पहने जानी वाली कॉस्ट्यूम) में फाइट करने के बाद नो-गी कॉम्पिटिशन में भी खूब सफलता प्राप्त की है। इस दौरान वो अपने पहले प्रयास में ADCC यूरोपियन ट्रायल्स में जीते थे।

मुसुमेची ने कहा:

“लेंगाकर अभी नो-गी में नए हैं, लेकिन अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने ADCC ट्रायल्स में जीत दर्ज की। मुझे लगता है कि उन्हें ADCC ट्रायल्स के अलावा नो-गी में कोई अनुभव नहीं है और ये उनका पहला प्रयास रहा। मेरे अनुसार उनमें टैलेंट की कोई कमी नहीं है। उनकी स्किल्स शानदार हैं और गार्ड गेम जबरदस्त है।”

वहीं रुओटोलो की बात करें तो मुसुमेची कहते हैं कि ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन और उनके भाई टाय रुओटोलो ग्रैपलिंग के कई क्षेत्रों में महारत रखते हैं।

उन्होंने कहा:

“रुओटोलो ब्रदर्स शायद दुनिया के बेस्ट फाइटर्स में शामिल हैं। केड रुओटोलो हर क्षेत्र में अच्छे हैं। उनका गार्ड पास करना, अटैक करना, बैक अटैक्स और उनके लेग लॉक्स भी जबरदस्त होते हैं।”

इस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच से सीख लेना चाहते हैं मुसुमेची

माइकी मुसुमेची को विश्लेषण किए हुए और कंप्यूटर मेमोरी की तरह बेहद जटिल जिउ-जित्सु तकनीकों के लिए जाना जाता है।

वो अभी तक केड रुओटोलो और टॉमी लेंगाकर के चैंपियनशिप मैच को लेकर बहुत कुछ कह चुके हैं।

“डार्थ रिगाटोनी” मानते हैं कि इस मैच में चैलेंजर अपनी सबसे पसंदीदा पोजिशंस में से एक, K-गार्ड के जरिए बैक कंट्रोल प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। मुसुमेची को उम्मीद है कि जवाबी हमला करने की कोशिश करते हुए रुओटोलो दूरी बनाए रखकर गार्ड पोजिशन में आने की कोशिश करेंगे।

मुसुमेची ने भविष्यवाणी करते हुए कहा:

“मैं टॉमी को केड पर K-गार्ड लगाते देखने को लेकर उत्साहित हूं और ये भी देखना चाहता हूं कि केड उससे कैसे बचते हैं। मैं देखना चाहता कि केड कैसे बाहर रहते हुए टॉमी के गार्ड को पास कर पाते हैं। क्योंकि टॉमी गार्ड में रहकर लेग अटैक्स करने में माहिर हैं। वो आर्म बार में भी महारत रखते हैं।

“एक जिउ-जित्सु फैन होने के नाते में उन्होंने देखने और उसने सीखने के लिए उत्साहित हूं क्योंकि वो दोनों बहुत ही शानदार हैं।”

इस विषय पर आगे बात करते हुए BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर ने बताया कि उनके अनुसार रुओटोलो रीयर माउंट पोजिशन से अटैक करने की कोशिश करेंगे, लेकिन ये एक ऐसी रणनीति होगी जो लेंगाकर को भी फायदा दिला सकती है।

उन्होंने कहा:

“अगर केड को बैक कंट्रोल प्राप्त करना हो तो उन्हें बहुत तेजी के साथ ऐसा करना होगा। मैं मानता हूं कि ऐसा करना उनके लिए बहुत मुश्किल होगा क्योंकि टॉमी भी बैक कंट्रोल प्राप्त करने में बहुत अच्छे हैं। इसलिए अगर केड ने बैक कंट्रोल का गेम खेलने की कोशिश की तो टॉमी शानदार काउंटर अटैक करते हुए मैच का पासा पलट सकते हैं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.