ONE 166: Qatar में रीनियर डी रिडर के मिडलवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करेंगे एनातोली मालिकिन

ReinierDeRidder AnatolyMalykhin OPV5Faceoff 1920X1280 768x512

एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन पहले से ही ONE हेवीवेट और लाइट हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल हैं और अब उनके पास एक बार फिर इतिहास बनाने का मौका है।

शुक्रवार, 1 मार्च को कतर के लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में रूसी सुपरस्टार के पास पहला 3-डिविजन MMA वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका होगा, जब वो एक बार फिर भार वर्ग में नीचे आकर मुकाबला करेंगे।

ONE 166: Qatar के मेन इवेंट में मालिकिन ONE मिडलवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर, जिन्हें वो पिछले साल लाइट हेवीवेट बेल्ट के लिए हुए मैच में हरा चुके हैं, को उनके खिताब के लिए रीमैच में चैलेंज करेंगे।

दोनों MMA फाइटर्स का सामना दिसंबर 2022 में ONE Fight Night 5 में हुआ था।

डी रिडर इस मैच में 2-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन के रूप में अपने ONE लाइट हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल को बचाने के लिए उतरे थे और उस समय रूसी चैलेंजर के पास अंतरिम हेवीवेट MMA बेल्ट थी।

मालिकिन ने अपने लंबे और तगड़े प्रतिद्वंदी के खिलाफ जबरदस्त टेकडाउन डिफेंस करते हुए शानदार बॉक्सिंग के जरिए डच सुपरस्टार को पहले राउंड में नॉकआउट कर दिया।

ना सिर्फ “स्लेदकी” ने डी रिडर को उनके प्रोफेशनल करियर की पहली हार का स्वाद चखाया बल्कि लाइट हेवीवेट MMA बेल्ट जीतकर खुद को 2-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन बना लिया।

इस मैच के बाद से दोनों सुपरस्टार्स की राहें अलग-अलग रही हैं।

डी रिडर यूनाइटेड स्टेट्स में जाकर कई सारे वर्ल्ड फेमस ब्राजीलियन जिउ-जित्सु कोचों और एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग करते हुए दिखाई दिए। इसके अतिरिक्त मई में उन्होंने अपनी इन्हीं स्किल्स को टाय रुओटोलो के खिलाफ सबमिशन ग्रैपलिंग सुपर फाइट में टेस्ट किया।

वहीं मालिकिन ने जून महीने में हुए बहुप्रतीक्षित टाइटल यूनिफिकेशन मैच में तब के ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन अर्जन “सिंह” भुल्लर का सामना किया।

रूसी सुपरस्टार कनाडाई-भारतीय फाइटर को तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से फिनिश कर अनडिस्प्यूटेड हेवीवेट MMA चैंपियन बने।

अब ONE 166: Qatar के मेन इवेंट में दो पुराने प्रतिद्वंदी आमने-सामने आ रहे हैं और दांव पर काफी कुछ लगा होगा।

डी रिडर के पास मालिकिन को परास्त कर हार का हिसाब बराबर और खुद को दुनिया का सबसे बेहतरीन मिडलवेट फाइटर साबित करने का मौका होगा।

मालिकिन के नजरिए से बात करें तो वो इतिहास रचने की दहलीज़ पर खड़े हुए हैं। अगर वो डच सुपरस्टार को चित कर पाए तो पहले 3-डिविजन MMA वर्ल्ड चैंपियन बन जाएंगे।

ONE 166: Qatar से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए onefc.com पर बने रहिए।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)