अलावेर्दी रामज़ानोव ने बताया कि वह 2020 में किससे मुकाबला करना चाहेंगे

Russian striking ace Alaverdi Ramazanov exchanges shots with Chinese athlete Zhang Chenglong

अलावेर्दी रामज़ानोव “बेबीफ़ेस किलर” ने शुक्रवार 6 दिसंबर को ONE: MARK OF GREATNESS में तब इतिहास रच दिया, जब उन्होंने झांग चेंगलोंग “मॉय थाई बॉय” को हराकर ONE बैंटमवेट बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन का ताज अपने सिर पर सजाया।

रूसी योद्धा ने अपनी विविध तरीके की स्ट्राइकिंग तकनीकों का इस्तेमाल कर मलेशिया के कुआलालंपुर में एशिता एरिना के अंदर सर्वसम्मति के निर्णय से चीनी सनसनी को पराजित कर दिया। इस तरह उन्होंने विश्व खिताब के लिए स्वर्ण का दावा कर अपने जीवनभर के सपने को साकार कर दिया।

25 वर्षीय योद्धा कहते हैं, “मैं उस भावना का भी वर्णन नहीं कर सकता, जब बेल्ट मेरी कमर के चारों ओर लिपटी हुई थी।

“मैं अपने पूरे जीवन में विश्व चैंपियन बनने के इस लक्ष्य की ओर काम कर रहा हूं। यह अविश्वसनीय है कि मेरा सपना सच हो गया।”

🏆 ONE BANTAMWEIGHT KICKBOXING WORLD CHAMPION 🏆

🏆 ONE BANTAMWEIGHT KICKBOXING WORLD CHAMPION 🏆Alaverdi Ramazanov 🇷🇺 clinches a unanimous decision victory over Zhang Chenglong in an electrifying five-round battle!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEMOGHowToWatch🏨: Book your hotel 👉 bit.ly/ONEhotelplanner📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, December 6, 2019

दो अभिजात वर्ग के मार्शल आर्टिस्टों ने मलेशिया के प्रशंसकों के सामने अपने विश्व चैंपियनशिप के मुकाबले के लिए अविश्वसनीय प्रदर्शन किया।

रामज़ानोव ने अपने चीनी प्रतिद्वंद्वी को तीसरे फ्रेम में गिरा दिया लेकिन जजों को एक विजेता घोषित करने के लिए 5 राउंड की जरूरत थी। “मॉय थाई बॉय” के प्रभावशाली प्रहार देर से आने के बाद सभी जज सहमत थे कि रूसी स्ट्राइकर को स्पष्ट रूप से विजेता घोषित किया जाए।

“बेबीफ़ेस किलर” अब अपनी सफलता से रोमांचित हैं। वह यह मानते हैं कि उनमें सुधार की अब भी गुंजाइश है। खासकर, अगर वह बैंटमवेट मुकाबलों में शीर्ष पर रहना चाहते हैं।

“मुझे खुशी है कि मैं एक चैंपियन बन गया हूं। इसमें मुझे कोई संदेह नहीं है। फिर भी कोई व्यक्ति पूर्ण नहीं होता है इसलिए मुझे खुद में अभी और सुधार करना होगा। ”

उन्होंने कहा, “मैंने कुछ गलतियां की हैं लेकिन मुझे अभी कोच के साथ लड़ाई देखने का समय नहीं मिला है। मैं जल्द घर वापस आ रहा हूं। जब हम एक साथ होंगे तो मैं अपने प्रदर्शन का बेहतर तरीके से मूल्यांकन कर सकूंगा।”

“हालांकि, जजों ने मेरे पक्ष में स्कोर किया और दर्शकों ने मुकाबले को खूब पसंद किया। इस वजह से अभी के लिए मैं बहुत खुश हूं। ”



2019 के अपने सफल वर्ष के बाद रामज़ानोव अब भविष्य की ओर देख रहे हैं।

दागिस्तान का योद्धा कमर पर बंधी बेल्ट को बरकरार रखने के लिए आराम नहीं करेगा। इसकी बजाए वह इस प्लेटफॉर्म में अपनी स्थिति को मजबूत करने और किकबॉक्सिंग में बड़ा नाम बनने की तरफ देख रहे हैं।

रामज़ानोव को अब भी लगता है कि उनके पास बहुत कुछ है। उनका मानना है कि वे जो सुधार करेंगे, वो आने वाले दिनों में उन्हें स्ट्राइकिंग वर्ल्ड के शिखर पर ले जाएगा।

उन्होंने कहा, ” ईमानदारी से कहूं तो दोनों विश्व खिताब जीतने और उनका बचाव करना कठिन है।”

” शायद शीर्ष पर बने रहने के लिए अब मेरे पास एक अलग प्रेरणा है। जब तक मैंने इसे पा नहीं लिया था, तब तक मुझमें विश्व चैंपियन बनने की मजबूत इच्छा थी। फिर भी यह ना सोचें कि यही मेरी सीमा है। मेरे पास 2020 और उसके बाद की बड़ी योजनाएं हैं।”

उन्होंने कहा, “आज जो मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित करता है वो यह कि अब मैं उस स्थिति में पहुंच गया हूं, जहां मुझे शीर्ष योद्धाओं के साथ ही मुकाबले करने हैं। मैं जवान, भूखा और ऐसा करने के लिए प्रेरित हूं।”

ONE Bantamweight Kickboxing World Champion Alaverdi Ramazanov

रामज़ानोव जानता है कि उसकी पीठ आसान निशाना है।

डिविजन का प्रत्येक योद्धा ONE बैंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप चाहता है लेकिन “बेबीफ़ेस किलर” उसे अपनी समझ से बाहर नहीं निकालना चाहता है। वह ना केवल इसे रखने के लिए दृढ़ है बल्कि अधिक स्वर्ण जीतने में भी उसकी बेहद दिलचस्पी है।

रूसी योद्धा यह साबित करने के लिए सभी साथियों से मुकाबला करने को उत्सुक है कि वह दुनिया में सबसे अच्छा बैंटमवेट किकबॉक्सर है। लेकिन उसके खेल के बाहर एक योद्धा है, जिसके साथ वह भविष्य में वैश्विक मंच साझा करना चाहता है।

वह कहते हैं, “ONE में महान प्रतिभाए हैं इसलिए मुझे किसी भी शीर्ष व्यक्ति को देखकर खुशी होगी।

“मैं अभी विश्व चैंपियन हूं इसलिए मुझे सिर्फ सर्वश्रेष्ठ चुनौती दी जा सकती है। अगर आप चाहते हैं कि मैं सिर्फ एक आदमी को बाहर कर दूं तो मैं कहूंगा कि ONE बैंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ ग्यांगडाओ से मुकाबला करना चाहूंगा। उनके पास गजब की गति, शक्ति और सटीकता है।

दागिस्तानी योद्धा का कहना है, “मेरे पास कुछ ऐसा है, जिस वजह से नोंग-ओ मुझे नहीं हरा सकते हैं।”

और पढ़ें: ONE: MARK OF GREATNESS की सबसे बेहतरीन तस्वीरें

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty