ONE: MARK OF GREATNESS की टॉप-5 हाइलाइट्स

Alaverdi Ramazanov vs Zhang Chenglong at ONE MARK OF GREATNESS DC-2075

ONE: MARK OF GREATNESS के सफल आयोजन के बाद ONE का 2019 सीजन समाप्त हो गया है। इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि एक्सियता एरीना में एक से बढ़कर एक बाउट देखने को मिली।

अब देखना दिलचस्प होगा कि नए सीजन यानी साल 2020 में किसे अधिक सफलता मिलती है। खैर इस आर्टिकल में हम ONE: MARK OF GREATNESS की टॉप-5 हाइलाइट्स से आपको अवगत कराने वाले हैं।

#1 सैम-ए ने रचा इतिहास

🏆 ONE STRAWWEIGHT KICKBOXING WORLD CHAMPION 🏆

🏆 ONE STRAWWEIGHT KICKBOXING WORLD CHAMPION 🏆In a back-and-forth five-round thriller, Muay Thai legend Sam-A Gaiyanghadao 🇹🇭 earns a unanimous decision victory over Wang Junguang!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEMOGHowToWatch🏨: Book your hotel 👉 bit.ly/ONEhotelplanner📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, December 6, 2019

पूर्व ONE फ़्लाईवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ ने मेन इवेंट में ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल पर कब्ज़ा जमाकर इतिहास रच दिया है।

वांग जनगुआंग “गोल्डन बॉय” ने उनकी पूरे 5 राउंड तक कड़ी परीक्षा ली लेकिन आखिर में जीत सैम-ए को ही मिली। “गोल्डन बॉय” काफी आक्रामक हैं और उनकी स्ट्राइकिंग स्किल्स भी लाजवाब हैं लेकिन इस मैच में सैम-ए का डिफेंस भी देखने लायक साबित हो रहा था।

यह भी पढ़ें: अपनी ONE डेब्यू फाइट में चमके बोकांग मासूनयाने

उनका हेड मूवमेंट कितना शानदार रहा और इसी के जरिए उन्हें नॉकआउट ना होने में भी मदद मिली। वहीँ जब सैम-ए ने डिफेंस की जगह आक्रामक रुख अपनाया तो जनगुआंग के पास इस अनुभवी योद्धा के अटैक का कोई जवाब नहीं था।

अब सैम-ए ONE में ऐसे पहले फाइटर बन गए हैं जो एक ही समय पर 2 भारवर्गों के वर्ल्ड चैंपियन बने हों।

#2 रामज़ानोव की स्ट्राइकिंग से बचना नामुमकिन

🏆 ONE BANTAMWEIGHT KICKBOXING WORLD CHAMPION 🏆

🏆 ONE BANTAMWEIGHT KICKBOXING WORLD CHAMPION 🏆Alaverdi Ramazanov 🇷🇺 clinches a unanimous decision victory over Zhang Chenglong in an electrifying five-round battle!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEMOGHowToWatch🏨: Book your hotel 👉 bit.ly/ONEhotelplanner📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, December 6, 2019

15 मिनट के जबरदस्त एक्शन के बाद अलावेर्दी रामज़ानोव “बेबीफेस किलर” पहले ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बने हैं।

25 वर्षीय रूस के रामज़ानोव पहले 2 राउंड में लगातार अटैक करते रहे और तीसरे राउंड में भी उन्होंने आक्रामक रुख अपनाए रखा था।

“बेबीफेस किलर” ने जब झांग चेंगलोंग “मॉय थाई बॉय” को जोरदार जैब-क्रॉस लगाया तो झांग अगले ही पल नीचे गिर पड़े और यह पूरे मैच का अकेला नॉकडाउन रहा।

यह भी पढ़ें: सैम-ए ने जीती दूसरी ONE सुपर सीरीज विश्व चैंपियनशिप

चीन के फाइटर को अंदाजा हो चुका था कि यह नॉकडाउन बाद में उन पर भारी पड़ने वाला है इसलिए उन्होंने डिफेंस के बजाय आक्रामक रुख अपनाने का फैसला लिया।

आखिरी राउंड में रामज़ानोव काफी थक चुके थे लेकिन उन्होंने खुद को नॉकआउट होने से बचाए रखा और पहला ONE सुपर सीरीज गोल्ड अपने नाम किया।

#3 आंद्रेई स्टोइका का नॉकआउट जिसे वो सालों तक याद रखेंगे

🤜 KNOCKOUT INCOMING 🤛

🤜 KNOCKOUT INCOMING 🤛“Mister KO” Andrei Stoica 🇷🇴 lives up to his nickname with a monstrous finish of Anderson Silva!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEMOGHowToWatch🏨: Book your hotel 👉 bit.ly/ONEhotelplanner📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, December 6, 2019

आंद्रेई स्टोइका ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आखिर उन्हें “मिस्टर KO” क्यों कहा जाता है, उन्होंने 2 मिनट के भीतर एंडरसन सिल्वा “ब्रेडॉक” को नॉकआउट कर दिया था।

इस जीत के साथ संभावनाएं बढ़ गई हैं कि स्टोइका जल्द ही ONE लाइट हैवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।

शुरुआत में स्टोइका, लेफ्ट हुक को कनेक्ट नहीं कर पा रहे थे लेकिन कुछ प्रयासों के बाद उन्हें सफलता मिली और लेफ्ट-हुक के तुरंत बाद राइट क्रॉस ने सिल्वा की मुश्किलें बढ़ा दी थीं।

इस हमले के बाद “ब्रेडॉक” उस हालत में नहीं थे कि वो फाइट करना जारी रख सकें इसलिए रोमानिया के आंद्रेई स्टोइका को विजेता घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें: ONE: MARK OF GREATNESS में गुरदर्शन मंगत को हाथ लगी निराशा

#4 मैकलेरन का जबरदस्त सबमिशन

⚡ "LIGHTNING" IS BACK ⚡

Former ONE World Title challenger Reece "Lightning" Mclaren 🇦🇺 locks in a rear-naked choke on Gurdarshan Mangat in Round 1!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEMOGHowToWatch🏨: Book your hotel 👉 bit.ly/ONEhotelplanner📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, December 6, 2019

रीस मैकलेरन “लाइटनिंग” को साल 2019 में काफी संघर्ष करना पड़ा था लेकिन साल की समाप्ति उन्होंने धमाकेदार अंदाज में की है। उन्होंने गुरदर्शन मंगत “सेंट लॉयन” की 5 मैचों से चली आ रही विनिंग स्ट्रीक का भी अंत कर दिया है।

अभी पहले राउंड का 1 मिनट ही पूरा हुआ था तभी मैकलेरन ने गुरदर्शन को नीचे गिराते हुए उन पर तगड़ा प्रहार करना शुरू कर दिया।

मंगत ने ऑस्ट्रेलियाई योद्धा के चंगुल से बाहर निकलने की कोशिश भी की मगर इससे पहले वो निकल पाते, इतने में मैकलेरन रीयर-नेक्ड चोक लगा चुके थे और इसके जवाब में गुरदर्शन के पास टैप-आउट करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

#5 यूं चांग मिन के लिए अच्छा गुजरा साल 2019

💪 NINJA CHOKE 💪

💪 NINJA CHOKE 💪Yoon Chang Min 🇰🇷 finishes Rodian Menchavez with an ultra-rare submission to move to 4-0 in ONE!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEMOGHowToWatch🏨: Book your hotel 👉 bit.ly/ONEhotelplanner📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, December 6, 2019

यूं चांग मिन “द बिग हार्ट” बिना कोई संदेह साल 2019 के सबसे सफल योद्धाओं में से एक रहे हैं। ONE: MARK OF GREATNESS में उन्हें रोडियन मेचावेज़ पर दूसरे राउंड में जीत मिली और यूं चांग की यह लगातार चौथी जीत भी रही।

पहले राउंड में शांत रुख अपनाने वाले यूं चांग ने दूसरे राउंड में अपना पूरा गेम प्लान ही बदल दिया क्योंकि वो मेचावेज़ को अटैक करने का मौका ही नहीं दे रहे थे।

लगातार ताकतवर पंच और किक्स के खिलाफ मेचावेज़ काफी संघर्ष करते हुए नजर आए और वो काफी थक भी चुके थे और इसी के फायदा उठाते हुए यूं चांग ने निंजा चोक लगाते हुए मुकाबला अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें: ONE: MARK OF GREATNESS प्रीलिमिनरी कार्ड के स्टार्स

विशेष कहानियाँ में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114