ONE 161 को हेडलाइन करेगा एड्रियानो मोरेस Vs. डिमिट्रियस जॉनसन II मुकाबला

Adriano Moraes Demetrious Johnson walk 1200X800 768x512

ONE Championship के इतिहास में सबसे प्रभावशाली फ्लाइवेट और MMA के महानतम फाइटर आधिकारिक तौर पर वापस भिड़ने के लिए फिर से सर्कल में आने वाले हैं।

ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस ONE 161 के मेन इवेंट में  #1 रैंक के कंटेंडर डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के खिलाफ अपनी बेल्ट को डिफेंड करेंगे।

ये इवेंट शनिवार, 27 अगस्त को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से लाइव प्रसारित किया जाएगा, लेकिन उत्तर अमेरिका के फैंस शुक्रवार, 26 अगस्त को यूएस प्राइम टाइम पर इसे लाइव देख सकेंगे।

वास्तव में, मोरेस ने अपने खिताब को 12 बार के फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जॉनसन के खिलाफ अप्रैल 2021 में हुए “ONE on TNT I” में डिफेंड किया था।

“माइटी माउस,” जिन्होंने वर्ल्ड टाइटल का मौका हासिल करने के लिए 2019 में ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री जीती थी, को खिताब का असली और सबसे पसंदीदा दावेदार माना जा रहा था।

हालांकि, ब्राजीलियाई एथलीट ने दुनिया को अचम्भे में तब डाल दिया था, जब उन्होंने दूसरे राउंड में जॉनसन को अपने घुटने के साथ उनके सिर पर जोरदार हमला करते हुए नॉकआउट कर दिया था। ऐसा करके मोरेस एकमात्र ऐसे एथलीट बन गए थे, जिन्होंने अमेरिकी सुपरस्टार के 15 साल के MMA करियर में “माइटी माउस” को फिनिश किया था।

Adriano Moraes successfully defends the ONE Flyweight World Championship at ONE X

उसके बाद से ही दोनों एथलीट सफलता का स्वाद चखते हुए आगे बढ़ते जा रहे हैं।

बीते मार्च को हुए ONE X में मोरेस ने अपनी बेल्ट को एक बार फिर अपने ही पास बनाए रखने के लिए #3 रैंक के युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु को तीसरे राउंड में गिलोटीन चोक लगाकर सबमिट कर दिया था।

इसी बीच, जॉनसन ने ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरनमैन” जित्मुआंगनोन को उस रात के सबसे आकर्षण वाली स्पेशल रूल्स सुपर-फाइट में रीयर-नेकेड चोक के माध्यम से हार का मुंह देखने के लिए मजबूर कर दिया था।

अब सभी रास्ते इन दोनों दिग्गज एथलीट्स को अगस्त में एक यादगार ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल रीमैच की ओर ले जा रहे हैं।

Demetrious Johnson about to enter the Circle at ONE X

ONE 161 की अधिक खबरों और बाउट की घोषणाओं के बारे में जानने के लिए onefc.com पर बने रहें।

न्यूज़ में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30