भारतीय स्टार्स ने गुरदर्शन मंगत Vs. रोशन मैनम के मैच की भविष्यवाणी की

gurdarshan mangat vs roshan mainam all wins in one championship 1200x675 1 768x432

इस हफ्ते पूरी दुनिया को भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार्स की ताकत देखने को मिलेगी।

शनिवार, 15 मई को ONE: DANGAL में दो भारतीय फाइटर्स रोशन मैनम और गुदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत 65 किलोग्राम कैचवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में आमने-सामने होंगे।

मैनम अपने पिछले तीनों मैचों में जीत हासिल कर चुके हैं, वहीं “सेंट लॉयन” को अपने आखिरी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

आइए इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि भारतीय स्टार्स ने इस बाउट को लेकर क्या कहा।

अर्जन भुल्लर

Arjan Bhullar at ONE CENTURY DUX 1031.jpg

“ये भारत बनाम भारत का मुकाबला है। फाइट के विजेता का चुनाव करना बहुत ही मुश्किल काम है। लेकिन मैं कहूंगा कि ये स्ट्राइकर और ग्रैपलर का एक क्लासिक मुकाबला होगा, जो भी अपने गेम को अच्छा से अमल में ला पाया, जीत उसी को मिलेगी। चाहे कोई भी नतीजा निकले, विजेता भारत से ही होगा। उम्मीद करता हूं कि लोग शो देखें और उसका लुत्फ उठाएं।”

ऋतु फोगाट

RItu-Phogat-Jomary-Torres-Big-Bang

“दोनों (रोशन मैनम और गुरदर्शन मंगत) ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मंगत को अनुभव रोशन से कहीं ज्यादा है और रोशन बड़े ही अप्रत्याशित हैं, वो मैच के दिन किसी को भी हरा सकते है। ये मैच काफी दिलचस्प होने वाला है।”

पूजा तोमर

Puja Tomar YK 5870.jpg

“रोशन मैनम और गुरदर्शन मंगत के बीच होने वाली फाइट बहुत ही जबरदस्त होगी। मेरा मानना है कि रोशन बहुत ही तेज-तर्रार हैं और उनका टेकडाउन बहुत प्रभावशाली होता है। मुझे लगता है कि रोशन इस फाइट को ग्राउंड पर ले जाकर फिनिश कर देंगे और जीत उनकी होगी।”

कांथाराज शंकर अगासा

Indian flyweight Kantharaj Shankar Agasa

“रोशन और गुरदर्शन मंगत के बीच होने वाली फाइट काफी मजेदार होगी। इन दोनों के बीच कैचवेट में मुकाबला होना है, अगर ये फाइट फ्लाइवेट भार वर्ग में होती तो रोशन की जीत के चांस काफी अधिक थे। कैचवेट में होने की वजह से दोनों में से कोई भी जीत सकता है।

“रोशन का रेसलिंग गेम काफी अच्छा है और अपने पिछले मैचों में जीत के बाद उनका आत्मविश्वास भी काफी ऊपर होगा। गुरदर्शन लंबे समय बाद सर्कल में उतरेंगे, ऐसे में मुझे लगता है कि उनके मुकाबले रोशन का आत्मविश्वास ज्यादा होगा। ये अनुभव और युवा जोश की टक्कर होगी, जिसमें मेरा मानना है कि रोशन जीत सकते हैं।”

ये भी पढ़ें: MMA करियर की वजह से दूसरे क्षेत्र में कामयाबी पा रहे हैं गुरदर्शन मंगत

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)