MMA करियर की वजह से दूसरे क्षेत्र में कामयाबी पा रहे हैं गुरदर्शन मंगत

Gurdarshan Mangat DC 4307 768x512

कुछ एथलीट्स ने साल 2020 में COVID-19 महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान आराम किया, कुछ चोट से ठीक हो रहे थे, लेकिन गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत ने एकदम अलग रास्ता खुद के लिए चुना।

शनिवार, 15 मई को ONE: DANGAL कनाडाई-भारतीय स्टार का सामना रोशन मैनम के साथ होने जा रहा है। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपने समय के उपयोग के बारे में बात की।

उन्होंने बताया, “पिछले साल जब मार्च महीने में लॉकडाउन लगा तो कुछ महीनों के लिए जिम बंद हो गए थे, ऐसे में मुझे कुछ करना था।”

“मैं हमेशा व्यस्त और अपने दिमाग को किसी काम में लगाए रखना चाहता हूं। इस दौरान मुझे ट्रेडिंग (व्यापार) करने का विचार आया। मैं इसके बारे में पूरी तरह से जानना चाहता था। जो लोग ट्रेडिंग कर रहे हैं, उनसे भी बेहतर करना चाहता था।”

मंगत ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में करियर बनाने से पहले अकाउंट्स की पढ़ाई की थी, ऐसे में वो फाइनेंस की दुनिया में बिल्कुल नए नहीं थे, लेकिन ये उनके लिए नया अनुभव होने वाला था।

मार्शल आर्ट्स की तरह ही उन्होंने नए क्षेत्र में खूब मेहनत और लगन से काम किया और “सेंट लॉयन” को इसका अच्छा फल भी मिलने लगा।

34 वर्षीय स्टार ने कहा, “मैं ट्रेडिंग को पूरी शिद्दत के साथ करता हूं, चाहे खुद को फाइट के लिए ही तैयार क्यों नहीं कर रहा।”

“मैं होटल में बैठकर भी ट्रेडिंग करता हूं। ये मुझे तेज-तर्रार बनाए रखता है। मैं MMA में सीखी गई चीज़ों की वजह से ही खुद को इतना कामयाब बना पाया हूं।”



नए काम में घंटों की मेहनत करना कनाडाई-भारतीय स्टार के लिए कोई नहीं बात नहीं थी क्योंकि वो जिम में जमकर मेहनत किया करते थे।

मंगत ने बताया, “MMA और स्टॉक मार्केट में समानता ये है कि दोनों में ही मानसिकता अहम होती है। MMA के बारे में कहा जाता है कि जब आप सर्कल में होते हैं तो ये 99 प्रतिशत मानसिकता और 1 प्रतिशत शारीरिक क्षमता पर निर्भर करता है, जो कि पूरी तरह से सच है।”

“चीज़ों को देखकर ना घबराना, दूसरों के करने से पहले चीज़ें करना और दूसरे से आगे निकलना मदद करता है। MMA में जिस तरह से ट्रेनिंग की जाती है, मार्केट में भी वैसा ही होता है। जब मार्केट बंद हो जाती है तो मैं उसके बारे में पढ़ता हूं ताकि आगे निकल सकूं।”

“मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में मुझे कुछ अलग हटकर और नए मूव्स के बारे में सिखाया है और मैं स्टॉक मार्केट के बारे में कुछ ऐसा ही सोचता हूं। आपको मार्केट के अगले ट्रेंड में जाने से पहले उसके बारे में सोचना पड़ता है।”

Gurdarshan Mangat IMGL9402.jpg

सिर्फ तैयारी और ट्रेनिंग तक ही बात नहीं रूकती, मंगत ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में काफी सफलता हासिल की है। उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 15-3 का है और जीत के बाद खुद को नियंत्रण में रखने ने ही उन्हें आगे बढ़ने में मदद की है।

“सेंट लॉयन” ने सर्कल के अंदर चुनौतियों का सामना किया है, जब चीज़ों बिल्कुल उनके उलट गईं। ऐसे में शांत स्वभाव बनाए रखने की वजह से ही वो सही रास्ते पर लौटे हैं।

मंगत ने खुलासा किया, “जब आप मार्केट में बहुत पैसे बनाते हैं, (मार्शल आर्ट्स ने मुझे सिखाया है) तो आपको ज्यादा हवा में नहीं उड़ना चाहिए। हमें विनम्रता के साथ पेश आकर खुद को जमीन से जुड़ा रखना चाहिए।”

“अगर मार्केट नीचे जा रही है, (मुकाबला करने की वजह से सीखा) तो हमें घबराना नहीं है और दिमाग को शांत बनाए रखना है। मैं इन कई सारी बातों की वजह से ही अच्छा ट्रेडर बन पाया हूं।”

Gurdarshan Mangat throws a head kick

The Xtreme Couture और 10th Planet Las Vegas टीम के प्रतिनिधि को मार्केट में इतनी कामयाबी मिली कि वो चाहते थो कॉम्बैट स्पोर्ट्स जैसे खेल को अलविदा कह सकते थे।

ऐसे विचार उनके मन में जरूर आए, लेकिन मार्शल आर्ट्स मंगत की रगों में है। लेकिन कनाडाई-भारतीय स्टार इस बात को मानते हैं कि उन्हें सर्कल को अलविदा कहने के बाद करियर के रूप में एक अच्छा विकल्प मिल गया है।

उन्होंने कहा, “मैं ट्रेडिंग में इस हद तक कामयाब रहा हूं कि जहां से मुझे फाइट करने के बारे में सोचना की जरूरत ना पड़े।”

“लोग मुझसे कई बारे पूछते हैं कि जब मैंने महामारी के दौरान मिले समय का सही उपयोग कर खुद के लिए अच्छा काम किया है तो दोबारा फाइट क्यों करते हो।

“मैं लोगों को सिखाता हूं और उनकी मदद करता हूं, लेकिन मार्शल आर्ट्स से ही मुझे एक अलग ही लगाव है।”

Gurdarshan Mangat DC 4348.jpg

अभी काफी समय है कि जब मंगत फुल टाइम ट्रेडर बन जाएंगे, ऐसे में वो उन लोगों को जरूरी टिप्स देना चाहते हैं, जो उनकी राह पर चलने के बारे में सोच रहे हैं।

ये सलाह उनके लिए भी है, जो मार्शल आर्ट्स में करियर शुरु करना चाहते हैं।

उन्होंने बताया, “मैं कहूंगा कि मूल बातों से शुरुआत करें। खुद ही दिमाग लगाएं और ट्विटर या रेडिट पर किसी ऐरे गैरे अकाउंट को फॉलो ना करें।”

“इन चीज़ों में बहुत समय और प्रयास लगता है। साथ ही साथ काफी अभ्यास और गलतियां होती हैं। मैंने इन चीज़ों के बारे में अध्ययन किया है, इस वजह से मुझे सफलता मिली है।

ये भी पढ़ें: ‘ONE On TNT’ सीरीज के बाद फ्लाइवेट डिविजन पर एक नजर

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)