जल्द से जल्द सर्कल में उतरना चाहते हैं रोशन मैनम

Roshan Mainam defeats Khon Sichan at ONE MASTERS OF FATE

रोशन मैनम ONE Championship के उन चुनिंदा भारतीय सुपरस्टार्स में से एक हैं जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की। ग्लोबल स्टेज पर उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को पहले ही राउंड में फिनिश कर दिया था।

24 वर्षीय स्टार ने 8 नवंबर, 2019 को मनीला में हुए ONE: MASTERS OF FATE में कंबोडिया के स्टार एथलीट खॉन सिचान के खिलाफ ONE की अपनी पहली बाउट की थी। COVID-19 महामारी की वजह से इवेंट्स लंबे समय तक नहीं हुए। अब जब ONE के इवेंट्स फिर से शुरु होने जा रहे हैं तो मैनम वापसी करने को लेकर बेताब हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर बताया कि वो जल्द से जल्द से वापसी करना चाहते हैं।

भारतीय फ्लाइवेट स्टार ने लिखा, “जब मैंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स शुरु किया था तो ONE Championship में आना मेरा सपना था। मैंने अपना डेब्यू मैच पहले ही राउंड में सबमिशन के जरिए जीता। जीत की खुशी इतनी थी कि मैं कुछ बोल भी नहीं पा रहा था।”

“अब जब पीछे मुड़कर फाइट को देखता हूं तो खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि मुझे ग्लोबल स्टेज पर अपने देश और लोगों का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।

“मैं दोबारा एक्शन में आने के लिए अब इंतजार नहीं कर सकता। उम्मीद करता हूं कि एक दिन ONE वर्ल्ड टाइटल जीतकर भारत का नाम रोशन करूंगा।”

ये भी पढ़ें: रोशन मैनम ने 2014 में हुई जिंदगी बदल देने वाली घटना का जिक्र किया

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

AdamSorDechapan Enzo Clarisse Faceoffs 1920X1280 scaled
Ortikov vs. Estupinan, Saputra vs. Adiwang, and Luo vs. Souza Jr. complete ONE Fight Night 43 card.
Ratchasiesan Kulabdam ElbrusOsmanov OFF152 Faceoffs scaled
Avazbek Kholmirzaev Yuya Wakamatsu ONE SAMURAI 1 13 scaled
Rodtang Takeru II Faceoff 1920X1280 scaled
Ayaka Miura Ritu Phogat ONE 171 16 scaled e1777269939184
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 26 scaled
March 2026 ONE SAMURAI Press Conference 36 scaled
Pet Suanluangrodyok Nahyan Mohammed The Inner Circle April 24 5 scaled
PetSuanluangrodyok NahyanMohammed Faceoff 1920X1280 scaled
Rodtang Jitmuangnon And Takeru Segawa Faceoff scaled
Yuya Wakamatsu Joshua Pacio ONE 173 19