कैसे किताबों के शौकीन रोमन क्रीकलिआ पढ़ने की आदत से अपने दिमाग को तेज़ बनाए रखते हैं

roman kryklia andrei stoica one collision course 1920X1280 98 768x512

रोमन क्रीकलिआ की पहचान दुनिया के सबसे तेज दिमाग वाले किकबॉक्सर्स में होती है। इस वजह से वो अपने मानसिक गेम को तेज-तर्रार बनाए रखने के लिए रोजाना कुछ ना कुछ पढ़ा करते हैं।

शुक्रवार, 25 फरवरी को ONE: FULL CIRCLE के को-मेन इवेंट में मुरात आयगुन के खिलाफ होने वाले ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मुकाबले के पहले यूक्रेन के स्टार एथलीट ने बताया कि कैसे उनका पसंदीदा शौक दिमाग को तेज़ बनाए रखने में उनकी मदद करता है।

क्रीकलिआ पढ़ने के शौकीन हैं और वो चाहे काल्पनिक चीजें पढ़ रहे हों या सच्ची कहानियां, सभी से वो नई चीजें सीखते रहते हैं।

30 साल के अनुभवी एथलीट ने कहा: 

“इस समय मैं बिल ब्रायसन की लिखी ‘ए शॉर्ट स्टोरी ऑफ नियरली एव्रीथिंग’ पढ़ रहा हूं। ये कमाल की किताब है। इसमें पृथ्वी निर्माण को लेकर जियोलॉजी और पार्टिकल फिजिक्स तक के टॉपिक्स हैं, जो आपको बिग बैंग थ्योरी की याद दिलाएंगे। मुझे लोकप्रिय विज्ञान से संबंधित किताबें बहुत अच्छी लगती हैं। अक्सर मैं एक समय में दो किताबें पढ़ता हूं- जिसमें फिक्शन और पॉप साइंस की बुक्स शामिल रहती हैं। मैं हमेशा किताबों को अंत तक पढ़ता हूं, भले ही वो कितनी ही कठिन क्यों न हों।”

बचपन से ही पढ़ने की आदत क्रीकलिआ का शौक रही है। सच बताएं तो 6 फीट 6 इंच लंबे ये कमाल के स्ट्राइकर बचपन में किसी भी फिल्मी सितारों को देखते नहीं थे। उनके हीरो तो उन किताबों के किरदार होते थे, जिन्हें वो पढ़ते थे।

लाइट हेवीवेट किंग के बारे में बताया जाता है कि वो “एलेक्स डुमास की लिखी ‘द थ्री मस्किटियर्स’ को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि उसके किरदारों ने एक बच्चे के रूप में उनके अंदर बहुत साहस भर दिया था।

फुकेत स्थित Tiger Muay Thai में ONE के एथलीट और अपने साथी चिंगिज़ अलाज़ोव के साथ ट्रेनिंग कैंप पूरा करने वाले क्रीकलिआ ने ये माना कि उस दौरान उनके पास बैठकर किताब पढ़ने के लिए काफी कम समय होता था। हालांकि, उस दौरान मिन्स्क के रहने वाले एथलीट ने साहित्य के प्रति अपना शौक पूरा करने के लिए एक दूसरा तरीका खोज निकाला था।

“जब मैं थाइलैंड में अपने फाइट कैंप में था तो मेरे पास किताबें पढ़ने के लिए काफी कम समय हुआ करता था। ऐसे में मैंने ऑडियो बुक सुनने की आदत डाली। टहलते हुए किताबों को सुनने का ये काफी अच्छा तरीका है और ये बहुत सुविधाजनक भी है।”


क्या रोमन क्रीकलिआ को मुरात आयगुन रोक पाएंगे?

वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मुरात आयगुन काफी समय पहले से रोमन क्रीकलिआ का सामना करने वाले थे, लेकिन COVID-19 स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी प्रोटोकॉल के चलते उनका मुकाबला कई बार कैंसिल हो गया था। इससे आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों एथलीट सर्कल में एक-दूसरे का सामना करने के लिए कितने बेताब हैं।

“द बुचर” ने ये साफ कर दिया कि उन्हें ऐसा लगा था कि पिछले महीने ONE: HEAVY HITTERS में होनी वाली निर्धारित बाउट से पहले क्रीकलिआ ने उन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। हालांकि, हाल ही में आयगुन ने एक दार्शनिक दृष्टिकोण अपनाया क्योंकि वो ग्लोबल स्टेज पर खिताब के लिए फाइट करने वाले मौके की तलाश में थे।

इंस्टाग्राम पर आयगुन ने पोस्ट किया:

“अक्सर आपकी सबसे बड़ी ताकत सब्र करने में होती है।”

इस वर्ल्ड टाइटल को काफी सारे लोग दिमाग और दमखम के बीच होने वाले मुकाबले के तौर पर देख रहे हैं, जिसमें यूक्रेन के एथलीट के हिट एंड मूव स्टाइल का मुकाबला आयगुन के प्रेशर से होने वाला है।

डच-तुर्की के एथलीट के ताकतवर मुक्कों ने ONE Super Series डेब्यू के दौरान एंडरसन “ब्रेडॉक” सिल्वा के खिलाफ ये दिखा दिया था कि वो तेज रफ्तार से हमला करना जारी रख सकते हैं और शुक्रवार को जब वो क्रीकलिआ को बेल्ट के लिए चुनौती देंगे तो उन्हें भी इससे प्रभावित कर देंगे।

आयगुन ने पहले कहा था:

“अगर उन्हें लगता है कि ये आसान काम होगा तो ये बिल्कुल ही बेकार की बात है। सर्कल में जब मेरा मुकाबला उनसे होगा तो मैं ये साबित कर दूंगा कि आसान काम क्या होता है। वो कमाल के किकबॉक्सर हैं, काफी लंबे और पहले ही ONE वर्ल्ड चैंपियन (दो बाउट्स में) रह चुके हैं इसलिए वो काफी अच्छे फाइटर हैं, लेकिन इन चीजों का अंत होने वाला है। इस मुकाबले में वही जीतेगा, जो अपना पूरा दमखम इसमें झोंक देगा और वो मैं हूं। मैं हमेशा अपना पूरा दमखम लगा देता हूं।”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty