ONE: MARK OF GREATNESS के विजेताओं का अब किन एथलीट्स से होगा सामना

Agilan-Thani-1920x1280

2019 सीजन के आखिरी इवेंट ONE: MARK OF GREATNESS में कुल 13 मुकाबले हुए जहाँ किसी ने वर्ल्ड चैंपियन बनने की ओर एक कदम आगे बढ़ा दिया है तो अन्य एथलीट्स को निराशा हाथ लगी है।

खैर हार जीत तो खेल का हिस्सा है लेकिन एक्सियता एरीना में कुछ रोंगटे खड़े कर देने वाले मुकाबले भी देखने को मिले और अब सभी का ध्यान साल 2020 पर केंद्रित हो गया है।

इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि ONE: MARK OF GREATNESS के विजेताओं का अब किन एथलीट्स से सामना हो सकता है।

यह भी पढ़ें: ONE: MARK OF GREATNESS में गुरदर्शन मंगत को निराशा हाथ लगी

अगिलान थानी

Malaysian sensation Agilan Thani raises his hands following his victory in December 2019

इवेंट के सबसे जबरदस्त मुकाबलों में से एक अगिलान थानी “एलीगेटर” और डांटे स्कीरो के बीच लड़ा गया जहाँ थानी को करीबी जीत हासिल हुई है।

भविष्य में मलेशिया के इस योद्धा के सामने ब्राजील के लुइस सैंटोस कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं और इस मुकाबले के विजेता को ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल जीतने का मौका भी मिलना तय है।

सैंटोस ना केवल स्ट्राइकिंग में अच्छे हैं बल्कि उनकी ग्रैपलिंग स्किल्स भी दूसरे फाइटर्स से बेहतर प्रतीत होती हैं। अगिलान थानी चैंपियन बनने की ओर एक-एक कदम आगे बढ़ाते आ रहे हैं लेकिन लुइस के पास वह काबिलियत है कि वो थानी को रोक सकें।

रीस मैकलेरन

Australian grappler Reece McLaren is ready for the bell to ring at ONE: MARK OF GREATNESS

रीस मैकलेरन “लाइटनिंग” ने गुरदर्शन मंगत “सेंट लॉयन” को पहले ही राउंड में हराते हुए अपने आने वाले प्रतिद्वंदियों को चुनौती दी है।

मैकलेरन को दुनिया में फ़्लाईवेट डिवीजन के बेस्ट एथलीट्स में से एक माना जाता है लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि उन्हें अभी तक कोई वर्ल्ड टाइटल हासिल नहीं हुआ है।

पूर्व ONE फ़्लाईवेट वर्ल्ड चैंपियन जेहे युस्ताकियो “ग्रैविटी” अगली बाउट में इस ऑस्ट्रेलियाई फाइटर की कड़ी परीक्षा ले सकते हैं।

एक तरफ मैकलेरन की ब्राजीलियन जिउ-जित्सू स्किल्स होंगी तो दूसरी तरफ युस्ताकियो का वुशू में अनुभव, ये चीजें इस भिड़ंत को और भी दिलचस्प साबित कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: साइकलिंग से मार्शल आर्टिस्ट्स को मिलने वाले 5 बड़े फायदे

आंद्रेई स्टोइका

Romanian light heavyweight kickboxer Andrei Stoica gets his hand raises in Kuala Lumpur, Malaysia in December 2019

आंद्रेई स्टोइका “मिस्टर KO” ने पहले ही राउंड में एंडरसन सिल्वा “ब्रेडॉक” को हराकर अपने प्रदर्शन के स्तर को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

रोमानिया के स्टोइका फिलहाल बेहतरीन फॉर्म में हैं और संभावनाएं हैं कि उन्हें अब रोमन क्रीकलिआ के खिलाफ ONE लाइट हैवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल शॉट मिल सकता है।

इस धमाकेदार मुकाबले में स्टोइका की बॉक्सिंग स्किल्स और क्रीकलिआ द्वारा खतरनाक नी का प्रहार देखने योग्य लम्हा होगा। दोनों आसानी से हार मानने वालों में से तो बिलकुल नहीं हैं।

टियाल थैंग

Myanmar bantamweight Tial Thang prepares for battle in December 2019

टियाल थैंग को चाहे अभी अपने प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में केवल 2 मुकाबलों का ही अनुभव हो लेकिन खास बात यह है कि दोनों ही मैचों में उन्होंने खुद से अनुभवी फाइटर्स को मात दी है। ONE: MARK OF GREATNESS में उन्होंने दक्षिण कोरिया के किम वून क्यूम को हराया।

म्यांमार से आने वाले टियाल थैंग लगातार आंग ला न संग और मार्टिन गुयेन जैसे वर्ल्ड चैंपियंस के साथ ट्रेनिंग ले रहे हैं। इससे उन्हें अपनी कमजोरियों को समझने में काफी आसानी हो रही है।

उनके अगले प्रतिद्वंदी सुनौटो “द टर्मिनेटर” हो सकते हैं और खास बात यह है कि दोनों का स्किल सेट लगभग एक समान है इसलिए इस मुकाबले में जीत की कोई भविष्यवाणी करना पूरी तरह गलत होगा।

यह भी पढ़ें: ब्राजीलियन जिउ-जित्सू के 6 बड़े फायदे

टाईकी नाइटो

Japanese Muay Thai specialist Taiki Naito kicks his way to victory in December 2019

जापान के स्टार एथलीट टाईकी नाइटो ने ONE: MARK OF GREATNESS में रुई बोटेल्हो को हराकर दर्शा दिया है कि वो आने वाले समय में किसी भी चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ONE सुपर सीरीज में अब उनका रिकॉर्ड 2-0 का हो गया है और अब उन्हें गुयेन ट्रान ड्युए नट से जोड़ा जाने लगा है।

अगर यह मुकाबला हुआ तो जाहिर तौर पर नाइटो की स्पीड और आक्रामकता और गुयेन की ताकत की भिड़ंत देखने वाला लम्हा होगा।

यह भी पढ़ें: 5 तरीके जिनसे क्रॉसफिट आपकी मार्शल आर्ट्स स्किल्स में सुधार ला सकता है

विशेष कहानियाँ में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114