टर्किश फाइटर हलील अमीर का संघर्षपूर्ण जवानी से लेकर ONE Championship तक का सफर

Timofey Nastyukhin Halil Amir ONE on Prime Video 2 1920X1280 33

ONE Championship में 22 अप्रैल को अपराजित टर्किश MMA सनसनी हलील अमीर दूसरी बार सर्कल में अपनी बहुप्रतीक्षित वापसी करेंगे।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में 28 साल के फाइटर की टक्कर ONE Fight Night 9: Nong-O vs. Haggerty में अपराजित फाइटर मॉरिस अबेवी से होगी।

पिछले साल सितंबर में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में फैंस के चहेते टिमोफी नास्तुकिन को पराजित करने के बाद ONE के लाइटवेट डिविजन में #4 रैंक हासिल करने वाले अमीर के पास भविष्य के वर्ल्ड चैंपियन बनने के सारे गुण हैं।

ऐसे में फैंस स्वाभाविक रूप से दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के बेहद आक्रामक एथलीट और उनके सफर के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं।

कम उम्र में शुरू कर दी फाइटिंग

मूल रूप से टर्किश अमीर ने अपनी शुरुआती जिंदगी किर्गिस्तान में परिवार के साथ रहकर बिताई। वो जब पीछे मुड़कर देखते हैं तो उन्हें लड़ाई-झगड़े से भरा हुआ बचपन नज़र आता है।

उस वक्त उन्हें ये सब आम बातें लगती थीं।

उन्होंने ONEFC.com को बताया:

“हां, उस वक्त मैं सबसे बहस करता था, लड़ता था और बहुत परेशानी में रहता था। मुझे नहीं पता था क्यों, लेकिन मैं लोगों से बहस करता रहता था। मुसीबत हर जगह मुझे ढूंढ लेती थी।

“जवानी में आपके साथ हर जगह यही होता है। बहस करो और लड़ो। ऐसा स्कूल और हाईस्कूल के वक्त में बहुत हुुआ। ये मेरे लिए एक आम बात थी। कुछ लोगों को ये थोड़ा अजीब लगता है। भले उनके लिए ये अजीब बात हो, लेकिन मेरे यहां सामान्य सी बात है।”

अपनी ऊर्जा का सही जगह इस्तेमाल करने की तलाश में युवा एथलीट ने 14 साल की उम्र में बॉक्सिंग में आने से पहले 8 साल की उम्र में टायक्वोंडो सीखना शुरू किया था।

जल्द ही फाइटिंग के लिए अमीर की दिलचस्पी ने उनके पिता का ध्यान खींचा, जो परेशान थे कि उनका बेटा एक गलत रास्ते पर जा रहा था। उन्होंने अपने बेटे को तुर्की के तटीय शहर एंटाल्या में रहने के लिए भेज दिया।

अमीर ने कहाः

“किर्गिस्तान में लड़ने के लिए लोगों को ढूंढना मुश्किल नहीं है। इस वजह से मैं कई बेकार की चीजों में शामिल था। वो भी इतनी सारी कि पिता ने मुझे तुर्की भेजने का निर्णय ले लिया था।”

ब्रूस ली से MMA तक

फिर दोस्तों और परिवार से सैकड़ों मील दूर तुर्की में रहने वाले अमीर ने हॉलीवुड के कुछ बेहतरीन एक्शन स्टार्स से प्रेरित होकर खुद को मार्शल आर्ट्स की तरफ मोड़ा।

उन्होंने कहाः

“मैं चक नॉरिस, ब्रूल ली, जॉन-क्लॉड वेन डैम को देख रहा था। मेरी फाइटिंग मूवीज़ में बहुत दिलचस्पी थी।”

हाईस्कूल के बाद अमीर ने कॉलेज में प्रवेश लिया, जहां उन्होंने कॉम्बैट स्पोर्ट्स में अपना करियर बनाया।

वहां तक होनहार युवा प्रतिभा ने खासतौर पर स्ट्राइकिंग आर्ट्स का प्रशिक्षण लिया, लेकिन एक बार जब वो अपने बॉक्सिंग जिम में ग्रैपलिंग क्लास से रूबरू हुए तो उन्होंने महसूस किया कि MMA का सभी तरह का स्पोर्ट उनके जीवन का असली मकसद है।

अमीर ने कहाः

“विडंबना ये रही कि मेरे यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग जिम में मैंने पहली बार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के बारे में जाना। वहां कुछ लोग बॉक्सिंग जिम में अपने MMA डेब्यू की तैयारी कर रहे थे और उन्होंने मुझे इसे आज़माने के लिए मना लिया था।

“मैंने K-1 में पहली बाउट की। फिर उन्हीं लोगों के साथ ट्रेनिंग करने वापस आया और एंटाल्या में BJJ क्लास भी लेनी शुरू की। मैंने शौकिया तौर पर स्थानीय MMA टूर्नामेंट में हिस्सा लेना शुरू किया और बाकी सब तो इतिहास है।”

अमीर के शारीरिक स्वभाव और आक्रामकता के लिए मार्शल आर्ट्स किर्गिस्तान से तुर्की तक के सफर में उनकी मदद करने के शक्तिशाली हथियार के रूप में साबित हुआ।

उन्होंने याद करते हुए बतायाः

“मैं वहां जाने से पहले ही तुर्की भाषा बोल लेता था। फिर भी वहां जाने के बाद मेरा कोई दोस्त नहीं था और वो मेरे लिए कठिन वक्त था। हालांकि, शुक्र है कि स्पोर्ट्स ने मुझे एक ऐसा माहौल दिया, जहां मैं ऐसे लोगों से मिल सकूं, जो मेरे जैसी चीजों में दिलचस्पी रखते हों और मुझे जैसे लोगों को अपना दोस्त बना सकते हों।”

टर्किश इतिहास से हुए प्रोत्साहित

ONE में हर दूसरे एथलीट की तरह ही Amir Team के प्रतिनिधि की नज़रें 26 पाउंड के सोने के खिताब पर गड़ी हुई हैं।

हालांकि, 28 साल के एथलीट अपने से कुछ बड़े फाइटर्स से प्रेरित हैं। वो दिखाना चाहते हैं कि तुर्की के फाइटर्स ONE में दुनिया के सबसे अच्छे मार्शल आर्टिस्ट्स के साथ ग्लोबल स्टेज का मंच साझा कर रहे हैं।

अमीर ने कहाः

“तुर्की में चैंपियनशिप की बेल्ट लाना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ये गर्व करने का बड़ा माध्यम है। ये मुझे इसलिए भी प्रोत्साहित करता है क्योंकि तुर्की में किसी बड़े MMA संगठन का खिताब नहीं है। जिस तरह मुझे लगता है कि अगर मैं इस संगठन में बेल्ट जीतने वाला पहला टर्किश फाइटर बनता हूं तो मैं एक नया इतिहास रच दूंगा।”

अमीर तुर्की को गौरवांवित करने के लिए दृढ़ हैं। अपने पूर्वजों की वॉरियर स्पीरिट से प्रेरित होकर वो निडर फाइटर के रूप में अपने लोगों की प्रतिष्ठा पर खरा उतरने का लक्ष्य बनाए हैं।

उन्होंने कहाः

“हम तुर्क साम्राज्य की संताने हैं। दुनिया में हर किसी ने तुर्क साम्राज्य के बारे में सुना है। उन्होंने 620 साल तक दुनिया पर राज किया। तुर्क तब भी योद्धा थे और आज भी वो नहीं बदले हैं।”

अपराजित फाइटर का संघर्ष

तुर्की में ONE वर्ल्ड टाइटल ले जाने से पहले अमीर को ONE Fight Night 9 में प्रोफेशनल डेब्यू करने वाले मॉरिस अबेवी के विरुद्ध जीत हासिल करनी होगी।

स्वीडिश विरोधी परफेक्ट प्रोफेशनल रिकॉर्ड और 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट के साथ आ रहे हैं। इसकी वजह से ये इस साल के सबसे दिलचस्प MMA मुकाबलों में से एक होगा।

टर्किश फाइटर अपने प्रतिद्वंदी की बेहतरीन स्किल्स का सम्मान करते हैं। वो ये भली-भांति जानते हैं कि उनके दुबले-पतले शरीर का मतलब ये नहीं है कि अबेवी एक कमजोर एथलीट हैं।

अमीर ने कहाः

“उनका शरीर शानदार, गठीला और ठोस है। वो थोड़ी-थोड़ी स्ट्राइकिंग, रेसलिंग, ग्रैपलिंग सब जानते हैं। मैंने बहुत दुबले एथलीट देखे, जो गजब के मजबूत थे। मैंने इसके विपरीत भी देखे हैं। उनका शरीर बहुत शानदार नज़र आता है, लेकिन उनमें ताकत नहीं है। अब बाकी तो मैं सर्कल में उन्हें देखूंगा।”

अगर वो 22 अप्रैल को एक और रोमांचक जीत हासिल करते हैं तो अमीर का ONE में रिकॉर्ड 2-0 हो जाएगा और वो लाइटवेट डिविजन में टॉप पर पहुंचने के करीब आ जाएंगे।

हालांकि, इसके बाद तुरंत टाइटल फाइट के लिए ललकारने को वो तैयार नहीं हैं। टर्किश फाइटर जानते हैं कि बस उन्हें जीत हासिल करनी जारी रखनी है और बाकी चीजें अपने आप होती जाएंगी।

अमीर ने कहाः

“हर किसी का लक्ष्य चैंपियन बनना है। मुझे उम्मीद है कि अगर मैं इसी तरह जीतता रहा तो खिताब के लिए मुकाबला करने का मौका देने के लिए अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं बचेगा।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48