युवा चीनी फाइटर झांग पेइमियान को खतरनाक बनाने वाली 3 स्किल्स

Zhang Peimian throws a left hand on Aslanbek Zikreev

सिर्फ 19 साल की उम्र में ही पूर्व ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर झांग पेइमियान दुनिया के सबसे मनोरंजक और खतरनाक स्ट्राइकर्स में से एक हैं।

25 मार्च को ONE Fight Night 8: Bhullar vs. Malykhin में “फाइटिंग रूस्टर” फिर से एक्शन में नज़र आएंगे। इस बार उनकी भिड़ंत रूसी सनसनी टोरेप्ची डोंगक से होगी।

झांग सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में बाउट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ये उनका पिछले साल अक्टूबर में जोनाथन डी बैला से वर्ल्ड टाइटल हारने के बाद पहला मैच होगा। दरअसल, बैला से 5 राउंड तक चली उनकी फाइट 2022 के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक थी।

जिस तरह से चीनी स्टार फिर से टाइटल शॉट के लिए अपना सफर शुरू करने जा रहे हैं, उससे लगता है कि उनका लक्ष्य डिविजन को संदेश देना और फैंस को ये याद दिलाना होगा कि वो सच में एक खास एथलीट हैं।

साथ ही ये भी कहा जाता है कि उनके पास कुछ ऐसे हथियार हैं, जो झांग को एक खतरनाक फाइटर बनाते हैं।

फाइट में पूरी ताकत झोंक देते हैं

Shengli Fight Club के प्रतिनिध किकबॉक्सिंग के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स में से एक हैं और वो कभी ना खत्म होने वाले जोश के साथ पूरी रफ्तार से मुकाबला करने में यकीन रखते हैं।

झांग की उच्च स्तर की क्षमताएं असलियत में फैंस को बहुत पसंद आती हैं। उनकी यही खासियत दिग्गज प्रतिद्वंदियों के खिलाफ भी कारगर साबित होती है। उदाहरण के तौर पर, अपनी दूसरी ONE बाउट में युवा एथलीट ने खतरनाक रूसी फाइटर असलानबेक ज़िक्रीव के खिलाफ जोरदार हमले किए। कुल मिलाकर निर्णय के जरिए मिली एक्शन से भरपूर जीत में वो पूरे समय तक विरोधी को अपने तेज-तर्रार हमलों से पस्त करते हुए ही नज़र आए थे।

घातक लेफ्ट हुक

सिंगल स्ट्राइक के मामले में झांग का सबसे खतरनाक हथियार लेफ्ट हुक है, जो उनके गेम का मुख्य आकर्षण है।

वो जोरदार किक्स के साथ इस हथियार को चलाने में सक्षम हैं। वो इसे अन्य पंचों के साथ मिलाकर भी लगाते हैं या तेज़ी से हमले करने के दौरान आजमाते हैं। हमेशा “फाइटिंग रूस्टर” अपना लेफ्ट हुक सामने वाले को पस्त करने की फिराक से ही चलाते हैं।

झांग ने अपने प्रोमोशनल डेब्यू में पूर्व ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जोश टोना के खिलाफ उनके सिर और शरीर पर बार-बार इस स्ट्राइक को आजमाने के लिए हमले किए और आखिर में दूसरे राउंड में जोरदार तरीके से लेफ्ट हुक लगाते हुए फिनिश हासिल कर लिया।

चोट पहुंचाने वाले काउंटर्स

19 साल के झांग पेइमियान एक प्रभावशाली काउंटर स्ट्राइकर हैं, जो अक्सर जीत के बाद डांस करने के लिए उतावले रहते हैं।

अपनी बेहतर स्थिति और तेज रफ्तार की वजह से झांग शायद ही कभी विरोधियों को जबरदस्त तरीके से जवाब दिए बिना हमला करने का मौका देते हों। इसी वजह से उनके जवाबी प्रहार इतने खास होते हैं। वो सिंगल पंच लगाने की बजाय कॉम्बिनेशंस पर यकीन रखते हैं।

ये सारी चीजें उन्हें होने वाली अतिरिक्त क्षति से निपटने और प्रतिद्वंदियों पर हावी होने की ताकत देती हैं। दरसअल, हर स्ट्राइक के दौरान वो दो, तीन और यहां तक कि चार बार अपने खतरनाक हमले करके मैच में वापसी करने की उम्मीद करते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130