ONE Warrior Series में हुआ रोमांटिक तरीके से प्यार का इज़हार

Obst_Robertson_Propose_5 768x517

रिंग एक ऐसी जगह है जहाँ मार्शल आर्टिस्ट्स के पास अपना जौहर दिखाने का मौका मिलता है और साथ ही ऐसे यादगार लम्हों का हिस्सा बनने का भी मौका मिलता है जो उन्हें जिंदगी भर याद रहेंगे।

लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कपल रायन रॉबर्टसन “रुथलेस” और क्रिस्टी ओब्स्ट “KO” रिंग में एक ऐसे लम्हे का हिस्सा बने, जिसका मार्शल आर्ट्स से कोई लेना-देना नहीं है।

असल में ये मोमेंट 2 प्यार करने वालों के नाम रहा।

4 दिसंबर को आयोजित हुए ONE Warrior Series 9 में ओब्स्ट को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत मिली थी। जीत के कुछ घंटे बाद ही अन्य सभी एथलीट भी रिंग में इकठ्ठा हो गए।

ONE Warrior Series के CEO रिच फ्रैंकलिन ने “KO” को रिंग के बीच में बुलाया और उन्हें वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई उयेन हा पर मिली शानदार जीत के लिए बोनस किया।

फ्रैंकलिन ने इसके बाद रॉबर्टसन को माइक पकड़ाया, जिन्होंने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को जीत पर बधाई दी। उसके बाद उन्होंने अपनी जेब से छोटा डिब्बा निकाला, घुटनों पर बैठे और ओब्स्ट को प्रोपोज़ कर दिया।

ओब्स्ट ने अपने मुंह पर हाथ रखे और बिना संकोच किए जल्दी से हाँ कह दी।

30 साल के इस एथलीट ने कहा, “मुझे कोई अंदाजा नहीं था कि क्या होने वाला है।”

“मेरे दिमाग में ये बात थी कि मैं कभी भी शादी नहीं करने वाली हूँ। मुझे नहीं पता था कि ये सब कैसे हुआ। मुझे लगा ऐसा शायद कभी होगा ही नहीं। हमारे पास ज्यादा पैसे नहीं थे और (मैंने कभी सोचा नहीं था) रायन मेरे लिए अंगूठी खरीद कर लाएंगे। ये शादी की बात कभी मेरे दिमाग में आई ही नहीं।

“हालांकि इस बात का अंदाजा मुझे नहीं था लेकिन मैं ये जरूर जानती थी कि हम हमेशा साथ रहने वाले हैं।”

ONE Warrior Series prospect Kristy Obst

जैसा कि बातों से लग रहा है, ये पहली नजर वाला प्यार नहीं था।

अक्टूबर 2017 में ओब्स्ट नए मार्शल आर्ट्स स्कूल की तलाश कर रही थीं, जहाँ वो ट्रेनिंग ले सकें। इससे एक साल पहले ही “KO” ने पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) में स्थित Riddlers Gym को छोड़ा था। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्होंने कुछ समय के लिए मॉय थाई ट्रेनिंग भी छोड़ दी थी।

उन्होंने रॉबर्टसन को फेसबुक पर एक मैसेज भेजा, रॉबर्टसन जो मार्शल आर्ट्स और फाइट सेंटर के मालिक होने के साथ-साथ उसकी देखभाल भी करते हैं। दोनों की मुलाकात एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में हुई थी और इसी दौरान उन्होंने रॉबर्टसन की एकेडमी में ट्रेनिंग लेने की इच्छा जाहिर की, जहाँ वो ब्राजीलियन जिउ-जित्सु भी सीख सकें।

शुरुआत एक कोच-स्टूडेंट के रिलेशनशिप से हुई और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के लिए “KO” के जुनून ने उन्हें एमेच्योर स्तर की एथलीट बना दिया था।

जैसे-जैसे समय बीता दोनों के बीच संबंध गहरे होते जा रहे थे। समय-समय पर वो ट्रेनिंग सेशन के बाद दूसरे जिम मेंबर्स के साथ बाहर खाना खाने भी जाया करते थे और यहीं से दोनों को एहसास हुआ कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे हैं, साथ में फ़िल्में और कॉफ़ी।

जैसा कि ओब्स्ट कहती हैं कि,”कॉफ़ी जाहिर तौर पर लोगों के बीच संबंधों को गहरा करती है।”



सितंबर 2018 में उनका रिलेशनशिप एक अलग ही स्तर पर जा पहुंचा।

रॉबर्टसन, ओब्स्ट के घर गए उन्हें पिक किया और कॉफ़ी शॉप पर जाकर दोनों ने एक-दूसरे के लिए भावनाओं को साझा किया।

उन्होंने हंसते हुए कहा, “वो मेरे बहुत करीब बैठे थे और मुझे लग रहा था कि यह सब क्या हो रहा है? ये पहली बार था जब हम दोनों ने एक-दूसरे के प्रति भावनाओं पर खुलकर बात की। हम दोनों जानते थे कि कुछ ना कुछ तो होने वाला है क्योंकि हमें एक-दूसरे के साथ रहना काफी पसंद था।”

ओब्स्ट के एमेच्योर स्तर पर डेब्यू के बाद रॉबर्टसन का प्यार उनके लिए और भी बढ़ने लगा था और कॉफ़ी शॉप में हुई मुलाकात से इनका रिलेशन असल मायनों में आगे बढ़ी।

32 वर्षीय रॉबर्टसन ने कहा, “पहले कुछ मैचों के लिए उन्हें ट्रेनिंग देने के बाद हम और भी करीब आने लगे थे और यह करीबी जल्द ही रिलेशनशिप में तब्दील हो गई।”

“इसी लम्हे ने हमें साथ लाने में मदद की और हम दोनों के सपने भी एक जैसे हैं और लक्ष्य भी एक ही है। हम एक-दूसरे का समर्थन करते आए हैं और आगे बढ़ने में भी मदद करते रहते हैं। दोनों ही एक-दूसरे को सम्मान की दृष्टि से देखते हैं।

इस ऑस्ट्रेलियन कपल को संतुलन की स्थिति ढूंढनी थी।

रॉबर्टसन, ओब्स्ट के कोच और बॉयफ्रेंड होने के साथ साथ मार्शल आर्टिस्ट भी हैं और वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं।

अगर ये रिलेशनशिप लंबा चलने वाला था तो उन्हें अपने व्यक्तिगत जीवन और प्रोफेशनल करियर को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नियमों का पालन करना था।

ओब्स्ट कहती हैं, “हमें कुछ चीजों को किनारे रखना पड़ा था, करियर पहले आता है इसलिए व्यक्तिगत जीवन में जो भी हो, उसे हमें अपने सपने के बीच में नहीं आने देना था।”

रॉबर्टसन को भी अपने रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों की एक बात याद है।

उन्होंने कहा, “जब हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था तो क्रिस्टी ने मुझसे कहा कि हम डेटिंग तभी करेंगे जब तक इसका असर मेरी ट्रेनिंग पर नहीं पड़ेगा। उनका कोच होने के नाते हमें ट्रेनिंग और रिलेशनशिप को अलग रखकर आगे बढ़ना था।”

“मैंने अपने किसी भी स्टूडेंट में अंतर नहीं किया, ये मायने नहीं रखता कि वो मेरे पार्टनर हैं, दोस्त हैं या स्टूडेंट, सभी को समान दृष्टि से देखता आया हूँ। ये मायने नहीं रखता कि सामने वाला व्यक्ति कौन है, सभी के लिए मेरे दिल में एक समान प्यार है, इसलिए मैं चीजों को अलग रखकर आगे बढ़ने में काफी अच्छा हूँ।”

उनकी ये बात सच भी अबित हुई, इससे ना केवल उनके बीच प्यार बढ़ा बल्कि ओब्स्ट प्रोफेशनल रैंक्स हासिल करने में भी सफल रहीं और अप्रैल में आयोजित हुए ONE WARRIOR SERIES 5 में अपने डेब्यू मैच में क्लॉडिया डिएज़ को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया था।

ओब्स्ट की डेब्यू जीत के बाद अपना अगला मैच सिंगापुर में लड़ना था और रॉबर्टसन अपनी गर्लफ्रेंड को प्रोपोज़ करने का मास्टरप्लान तैयार कर रहे थे। उन्होंने कहा, “मैं जानता था कि क्रिस्टी के साथ ही अपनी बाकी की जिंदगी बिताना चाहता हूँ।”

उन्होंने “द लॉयन सिटी” में कई रोमांटिक जगहों के बारे रिसर्च किया जिससे वो क्रिस्टी को शादी के लिए प्रोपोज़ कर सकें, जिनमें से Gardens By The Bay भी एक रही। खैर जैसे-जैसे समय बीता, ओब्स्ट के पास कोई मैच नहीं था इसलिए उनके बॉयफ्रेंड ने अपने प्लान में बदलाव करने का फैसला किया।

रॉबर्टसन ने कहा,”मैंने बशीर से बात की और पूछा कि क्या मैं क्रिस्टी को उनके मैच के बाद रिंग में प्रोपोज़ कर सकता हूँ। उन्होंने मुझे बताया कि इसके लिए मुझे अधिकारियों से बात करनी होगी।”

“उसके बाद वो वापस मेरे पास आए और कहा कि हाँ, बिल्कु्ल। शायद हम इस सैगमेंट का प्रसारण ना करें लेकिन इसके लिए हमें प्लान तैयार करना होगा। इसके बाद हमारे बीच बातचीत हुई।”

Ryan Robertson proposes to Kristy Obst

जैसे ही ONE Warrior Series 9 नजदीक आया रॉबर्टसन की घबराहट बढ़ने लगी। उन्हें डर था कि ओब्स्ट उनके सरप्राइज़ प्रोपोज़ल पर कैसी प्रतिक्रिया देने वाली हैं। इस तरह के विचारों ने उन्हें थोड़ा सा पागल बना दिया था।

उन्होंने चहरे पर हल्की मुस्कराहट के साथ कहा, “अंगूठी मैंने अपनी माँ के घर छिपा रखी थी जिससे क्रिस्टी उसे ना देख सकें।”

“मैं सोच रहा था कि सिंगापुर के सफर में अंगूठी किसी तरह छिपी रहे और ओब्स्ट मेरे बैग के गलत हिस्से की ओर नजर ना डालें और किसी भी तरह वो इसे ना ढूंढ सकें।”

“KO” द्वारा हा को मिली हार के बाद भावनाओं पर काबू नहीं हो पा रहा था। साथ ही अन्य एथलीट भी जब बाहर आए तो उनकी धड़कनें और भी बढ़ने लगी थीं।

उन्होंने आगे कहा, “मैं इंतज़ार करते हुए काफी डर रहा था, रिंग बॉक्स के साथ खेल रहा था और ये सोच रहा था कि मैंने रिंग सही जेब में तो रखी है ना। बेचैनी बढ़ती ही जा रही थी।”

डर के बावजूद सबकुछ प्लान के मुताबिक हुआ। फ्रैंकलिन ने ओब्स्ट को परफॉर्मेंस बोनस दिया, रॉबर्टसन को माइक थमाया, जिन्होंने ओब्स्ट को शादी के लिए प्रोपोज़ किया था।

Ryan Robertson proposes to Kristy Obst

वैसे तो अब दोनों की सगाई हो चुकी है लेकिन एक-दूसरे को पूरी जिंदगी के लिए अपना साथी कुबूल करने से पहले इन्हें कुछ चीजों पर सफलता पानी है।

“जनवरी में ये कपल ऑस्ट्रेलिया से इंडोनेशिया शिफ्ट होने वाला है, यहाँ वो Bali MMA में ट्रेनिंग शुरू करेंगे, ज्यादा कॉफ़ी पिएंगे और अपने सपनों को पाने की ओर आगे बढ़ते रहेंगे।

हालांकि, अभी तक दोनों ने शादी के बारे में कोई बात नहीं की है, लेकिन दोनों के दिमाग में इसके लिए आइडिया जरूर आ रहे होंगे। उन्होंने ये तो तय कर दिया है कि सगाई की तरह शादी वो ONE Warrior Series रिंग में नहीं करेंगे लेकिन वो ये जरूर चाहते हैं कि कोई लैजेंड जरूर इस इवेंट को होस्ट करे।

रॉबर्टसन ने उत्साहित होते हुए कहा, “रिच फ्रैंकलिन अगर हमारे शादी समारोह को होस्ट करते हैं तो उससे शानदार लम्हा और कोई नहीं हो सकता।”

अब चाहे फ्रैंकलिन इनकी शादी में होस्ट की भूमिका में नजर आते हैं या नहीं, यह तो देखने वाली बात होगी लेकिन ये बात जरूर है कि रॉबर्टसन और ओब्स्ट अपने जीवन के इस लम्हे को सदा के लिए याद रखेंगे।

ONE Championship के साल 2020 के पहले लाइव इवेंट ONE: A NEW TOMORROW के लिए हो जाइए तैयार!

बैंकॉक | 10 जनवरी | टिकेट्स: Click here  |  TV: भारत में दोपहर 3:30 बजे से देखें

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48