जिओंग जिंग नान Vs. एंजेला ली III फाइट के बुक होने तक का शानदार सफर

Xiong Jing Nan Angela Lee BBB_2529 768x512

“द पांडा” जिओंग जिंग नान और “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली की प्रतिद्वंदिता 1-1 की बराबरी पर है और अब वो अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 30 सितंबर (भारत में शनिवार, 1 अक्टूबर) को तीसरी बार भिड़ने को तैयार हैं।

ONE Fight Night 2 में मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन एंजेला ली स्ट्रॉवेट डिविजन में जाकर जिओंग को उनकी बेल्ट के लिए चैलेंज करेंगी, लेकिन चीनी सुपरस्टार भी पूरी तैयारी के साथ सर्कल में उतरेंगी।

दोनों एथलीट्स की प्रतिद्वंदिता को देखते हुए उनका तीसरी बार भिड़ना जरूरी था, जिसमें ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा, लेकिन वो क्या चीज़ रही जो उन्हें यहां तक खींच लाई है?

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाली ट्रायलॉजी बाउट से पहले यहां जानिए किस तरह जिओंग और ली एक-दूसरे की सबसे बड़ी विरोधी बनीं।

2 प्रभावी वर्ल्ड चैंपियंस का आगाज

एंजेला ली ने 22 मई, 2015 को ONE Championship में अपना MMA डेब्यू किया था। उसके एक साल के अंदर वो 6 मई, 2016 को मेई यामागुची को हराकर सबसे पहली ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बनीं।

वो लगातार 3 बार अपने टाइटल को डिफेंड कर “अनस्टॉपेबल” के निकनेम पर खरी उतरीं और ऐसा प्रतीत होने लगा था जैसे उनके लिए एक असली चुनौती यही थी कि वो दूसरे डिविजन में जाकर बेल्ट के लिए चैलेंज करें।

दूसरी ओर, जिओंग जिंग नान ने 9 दिसंबर, 2017 को अपने प्रोमोशनल डेब्यू में अप्रैल ओसेनियो को हराया और उसके करीब एक महीने बाद 20 जनवरी, 2018 को टिफनी टियो को मात देकर सबसे पहली ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन बनीं।

2 लगातार सफल टाइटल डिफेंस करते हुए “द पांडा” डिविजन को क्लीयर करती जा रही थीं, लेकिन तभी ली ने एक डिविजन ऊपर आकर उनकी मुश्किलें बढ़ाईं।

उनकी धमाकेदार पहली भिड़ंत

जिओंग जिंग नान और एंजेला ली का पहला मुकाबला 31 मार्च, 2018 को ONE: A NEW ERA में हुआ।

दोनों को पहले से एक्शन से भरपूर फाइट्स के लिए जाना जाता था इसलिए फैंस भी इस मुकाबले के धमाकेदार रहने की उम्मीद कर रहे थे। मगर किसी ने इस मैच में कई उतार-चढ़ाव देखे जाने की उम्मीद नहीं की थी।

3 राउंड्स के जबरदस्त एक्शन के बाद चौथे राउंड से कांटेदार टक्कर देखने को मिली, जहां ली ने “द पांडा” को टेकडाउन किया। चीनी सुपरस्टार ने ऐसे आर्मबार से खुद को बचाया, जिसके खिलाफ अधिकतर फाइटर्स टैप आउट कर देतीं, लेकिन जिओंग किसी तरह मैच में बनी रहीं।

चौथे राउंड की कोशिशों के बाद ली अंतिम राउंड में थकी हुई नजर आने लगी थीं। “द पांडा” ने अपनी दमदार स्ट्राइकिंग का फायदा उठाया। एक खतरनाक राइट हैंड से मैच का रुख बदलने लगा था और चीनी स्टार ने जबरदस्त वापसी की व निरंतर स्ट्राइकिंग लगाते हुए पांचवें राउंड में 1 मिनट 37 सेकंड के समय पर अपनी जीत सुनिश्चित की।

जबरदस्त रीमैच

स्ट्रॉवेट डिविजन में मिशेल निकोलिनी के खिलाफ एक और हार के बाद एंजेला ली ने अपने नेचुरल भार वर्ग यानी एटमवेट डिविजन में आने का निर्णय लिया।

वहीं 13 अक्टूबर, 2019 को ONE: CENTURY में जिओंग जिंग नान ने 2-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन बनने की चाह में एक डिविजन नीचे आकर ली को एटमवेट टाइटल के लिए चैलेंज किया।

इस बार भी उनकी भिड़ंत धमाकेदार रही और चैंपियनशिप राउंड्स में पहले से भी ज्यादा खतरनाक एक्शन देखने को मिला। “द पांडा” ने दबाव बनाते लेफ्ट हुक लगाकर ली को नॉकडाउन किया, लेकिन “अनस्टॉपेबल” ने हार नहीं मानी।

अमेरिका के हवाई राज्य की स्टार ने अंतिम राउंड में शानदार अंदाज में वापसी करते हुए चीनी फाइटर पर सबमिशन लगाने की तलाश में उन्हें टेकडाउन किया। जिओंग ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन जब राउंड को समाप्त होने में 12 सेकंड शेष थे, तभी उन्होंने रीयर-नेकेड चोक के खिलाफ टैप आउट कर दिया।

ट्रायलॉजी बाउट के बुक होने तक का सफर

उनकी दूसरी भिड़ंत के बाद अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए एंजेला ली ने करीब ढाई साल का ब्रेक लिया। दूसरी ओर, जिओंग जिंग नान ने 3 अन्य मौकों पर ONE स्ट्रॉवेट विमेंस टाइटल को डिफेंड किया।

“अनस्टॉपेबल” ने 26 मार्च, 2022 को ONE X में वापसी की, जहां उन्होंने स्टैम्प फेयरटेक्स को हराकर अपने टाइटल को रिटेन किया।

अब सभी उनकी ट्रायलॉजी बाउट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)