2023 का सबसे ज्यादा चौंकाने वाला पल: नोंग-ओ को नॉकआउट कर चैंपियन बने जोनाथन हैगर्टी

Nong O Hama Jonathan Haggerty ONE Fight Night 9 45

ONE Championship ने 2023 में शानदार एक्शन पेश किया।

50 से ज्यादा जबरदस्त इवेंट्स में दर्जनों वर्ल्ड टाइटल फाइट और यादगार मुकाबले हुए, जो फैंस को आने वाले सालों में याद रहेंगे।

लेकिन एक मुकाबला जिसके नतीजे ने सभी को हैरत में डाल दिया था, वो अप्रैल महीने में ONE Fight Night 9 में हुआ था। इसमें जोनाथन हैगर्टी ने मेन इवेंट मैच के पहले ही राउंड में दिग्गज नोंग-ओ हामा को नॉकआउट कर दिया था।

इस खिताबी मैच से पहले नोंग-ओ ने खुद को मॉय थाई इतिहास के महानतम फाइटर के रूप में स्थापित किया हुआ था।

300 से ज्यादा प्रोफेशनल फाइट्स का हिस्सा बन चुके थाई सुपरस्टार ONE में 10-0 का परफेक्ट रिकॉर्ड कायम कर चुके थे। 2019 से ही ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल उनके पास था और सात बार कामयाबी के साथ उसे डिफेंड भी किया।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में नोंग-ओ का प्रदर्शन बहुत ही करिश्माई रहा। उन्हें शायद ही कभी अपने मैचों में किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा और वो इस मुकाबले में लगातार पांच नॉकआउट साथ लिए उतर रहे थे।

लंबे समय से बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने हुए सुपरस्टार अपने देश में स्थित मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में उतर रहे थे।

जहां सभी लोग नोंग-ओ की जीत के बारे में सोच रहे थे, वहीं “द जनरल” के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था।

पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैगर्टी पहले ही खुद को एक टॉप लेवल का स्ट्राइकर साबित कर चुके थे, लेकिन कम को ही उनके इस तरह के यादगार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

दो मिनट के शुरुआती एक्शन के बाद चैलेंजर ने एक तगड़ा राइट हैंड मारकर नोंग-ओ को गिराकर बैंकॉक के दर्शकों को चुप करा दिया।

नोंग-ओ अपने पैरों पर खड़े हुए, मगर उन्हें ब्रिटिश स्टार के राइट हैंड की ताकत के कारण जल्दी-जल्दी दो और नॉकडाउन का शिकार होना पड़ा।

तीसरा नॉकडाउन होने के बाद हैगर्टी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा क्योंकि उन्हें एक दिग्गज को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल हुआ था।

पहले राउंड में मॉय थाई जगत के सबसे मशहूर नाम के खिलाफ आई इस यादगार जीत को 2023 का सबसे चौंकाने वाला लम्हा चुना गया है।

मॉय थाई में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114