ONE के इतिहास के सबसे बेहतरीन नॉकआउट आर्टिस्ट्स

Martin Nguyen DC 97831 768x512

ONE Championship एक ऐसी जगह है जहाँ दुनिया का सबसे बेहतरीन मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिलता है और ONE में नॉकआउट आर्टिस्ट्स की संख्या को देखते हुए ये कोई चौंकाने वाली बात नहीं है।

एक ऐसा स्पोर्ट जहाँ कई सारे कॉम्बैट स्पोर्ट्स के स्टाइल देखने को मिलते हैं और छोटे ग्लव्स के होने से ग्लोबल स्टेज पर मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स के पास ऐसे कई पैंतरे होते हैं जिनसे वो मैच को कभी भी फिनिश कर सकते हैं। कुछ एथलीट्स ऐसे भी रहे हैं जो लगातार इसका फायदा उठाते आ रहे हैं।

5: केविन बेलिंगोन – 6 नॉकआउट

केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन के पास ना केवल अनुभव है बल्कि वो कई सालों से अपने प्रतिद्वंदियों को फिनिश करते आ रहे हैं इसलिए उनका इस लिस्ट में शामिल होना कोई चौंकाने वाली बात नहीं है।

केविन स्ट्राइकिंग में इतने अच्छे इसलिए हैं क्योंकि वो वुशु बैकग्राउंड से आते हैं और इस सबकी शुरुआत उन्होंने अक्टूबर 2012 में की थी, युसुप सादुलेव पर लगातार पंचों की बरसात के बाद उन्हें ONE में अपनी पहली जीत मिली थी।

Team Lakay के प्रतिनिधि को वैसे तो अपनी किकिंग स्किल्स के लिए ज्यादा जाना जाता है लेकिन उनके हाथों में इतनी तेजी रही है जिसे समझ पाने में उनके प्रतिद्वंदी नाकाम रहे हैं। वो टोनी “डायनामाइट” टोरू और रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन को पहले राउंड में फिनिश कर चुके हैं।

हालांकि, पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन ने ONE: HEROES OF HONOR में एंड्रयू लियोन को फिलीपींस यानी अपने घरेलू फैंस के सामने स्पिनिंग बैक किक से हराया था, जो उनका सिग्नेचर स्टॉपेज मूव है।

5: डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक – 6 नॉकआउट

डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक कई बार के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं इसलिए ये कोई चौंकाने वाली बात नहीं है कि उन्होंने मॉय थाई में अपनी शानदार स्किल्स के सहारे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सबसे ज्यादा नॉकआउट फिनिश किए हैं।

Evolve टीम के अनुभवी स्टार्स में से एक ने नए स्पोर्ट के साथ सामंजस्य बैठाया और कुछ मैचों में सबमिशन से भी जीत हासिल की है। आज भी उनकी किसी बाउट को देखना फैंस के लिए सुखद एहसास होता है क्योंकि जब उनके पंच, किक्स, एल्बोज़ और फ़्लाइंग नी सटीक जगह पर लैंड करती हैं तो उनके प्रतिद्वंदी के पास वापसी का कोई चांस नहीं रह जाता।

यहां तक कि पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन की नी स्ट्राइक्स ने उन्हें 5 मैचों में जीत दिलाई हैं, ये दर्शाता है कि इस 41 वर्षीय एथलीट से टकराना समझदारी वाला काम नहीं है।

5: आंग ला न संग – 6 नॉकआउट

जब आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग पहली बार ग्लोबल स्टेज पर नजर आए तो वो सबमिशन स्पेशलिस्ट हुआ करते थे लेकिन जबसे वो Hard knocks 365 में हेनरी हूफ्ट के साथ जुड़े तो वो नॉकआउट आर्टिस्ट में तब्दील हो चुके हैं।

म्यांमार के स्टार ने ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल जीता और अब पिछले 5 मुकाबलों में धमाकेदार जीत दर्ज कर मिडलवेट टाइटल पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं।

आंग ला की स्ट्रीक की शुरुआत अलेक्सांद्रे मशाडो के खिलाफ आई यादगार हेड किक से हुई थी लेकिन उसके बाद उन्होंने किक्स के बजाय पंचों से मैच को फिनिश करने पर ज्यादा ध्यान दिया है। आंग ला द्वारा कैन हासेगावा पर आया नॉकआउट साल 2018 में नॉकआउट ऑफ द ईयर साबित हुआ था। लेकिन ONE: CENTURY में जिस तरह उन्होंने ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन वेरा को हार का स्वाद चखाया, वो उनके करियर की सबसे शानदार जीत में से एक रही।

3: फो थव – 7 नॉकआउट

फो “बुशीदो” थव हमेशा सर्कल में मैच को जल्दी समाप्त करने की फिराक में रहते हैं। केवल एक जीत को छोड़कर उन्होंने अपने सभी जीत पहले राउंड में ही दर्ज की हैं और इसका श्रेय उनके निडर स्वभाव को जाता है।

म्यांमार के एथलीट के पंचों में इतनी ताकत है कि काफी सारे फेदरवेट एथलीट उस ताकत को झेल पाने में सक्षम नहीं हैं। उनका सबसे यादगार नॉकआउट सोर से के खिलाफ आया, जब उन्होंने फ्रंट किक लगाते हुए अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश किया।

3: मार्टिन गुयेन – 7 नॉकआउट

इस मामले में ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन, फो थव के साथ बराबरी पर हैं, इसके बावजूद वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई एथलीट का मानना है कि वो एक स्ट्राइकिंग स्पेशलिस्ट नहीं हैं।

एक तरफ वो मानते हैं कि वो एक ऑल-राउंड एथलीट हैं इसलिए उन्हें अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स पर भी भरोसा है, दूसरी ओर उनकी नॉकआउट करने की काबिलियत से ही वो पिछले 4 सालों से इस डिविजन के टॉप पर बने हुए हैं। इनमें मरात “कोबरा” गफूरोव के खिलाफ आई यादगार जीत (जिससे वो चैंपियन बने) और नारनतुंगलाग जदंबा के खिलाफ टाइटल डिफेंस शामिल हैं।

इनके अलावा उनके पंचों में गजब की ताकत है और खुद से ताकतवर प्रतिद्वंदियों के खिलाफ भी वो इसकी मदद से अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं, इसी के सहारे उन्होंने साल 2017 में ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल जीता था।

#1: अमीर खान – 8 नॉकआउट

सिंगापुर के अमीर खान को अपना पहला ONE चैंपियनशिप मैच जीतने में केवल 2 मिनट और 25 सेकेंड का समय लगा था। उसके बाद उन्होंने अपने पंचों से लगातार अन्य सुपरस्टार्स के सामने दिक्कतें पैदा की हैं और अब वो लाइटवेट डिविजन के एलीट लेवल के एथलीट्स में से एक भी बन चुके हैं।

चाहे वो किसी मैच में स्टैंड-अप गेम पर ज्यादा ध्यान दे रहे हों या फिर ग्राउंड गेम पर, उनके प्रतिद्वंदी हमेशा यही चाहते हैं कि वो अमीर खान को कम से कम दबाव में लाने में सफल हों।

उनके अधिकतर प्रतिद्वंदी ऐसा करने में विफल रहे हैं और यही वजह है कि खान को ONE के इतिहास के सबसे महान नॉकआउट आर्टिस्ट्स में से एक माना जाता है।

#1: क्रिश्चियन ली – 8 नॉकआउट

क्रिश्चियन ली ने ONE को अमीर खान से करीब 1 साल बाद जॉइन किया था और अपने प्रतिद्वंदियों पर लगातार जीत दर्ज कर उन्होंने Evolve टीम के अपने पार्टनर की आखिरकार बराबरी कर ही ली है।

सिंगापुर के स्टार एथलीट ने 17 साल की उम्र में डेब्यू करने के बाद से लेकर अब तक के समय में खुद को ग्राउंड गेम में ONE के इतिहास का सबसे खतरनाक एथलीट साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। टॉप पोजिशन पर रहकर जिस तरह वो पंच और एल्बो लगाते हैं, वो हमेशा देखने योग्य लम्हा होता है।

उनके करियर की सबसे बड़ी जीत तब आई जब उन्होंने शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी को हराकर ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल जीता था।

ये भी पढ़ें: ONE के इतिहास के टॉप-5 सबमिशन आर्टिस्ट्स

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19