ONE 170: Tawanchai Vs. Superbon II की सबसे शानदार तस्वीरें

Tawanchai PK Saenchai Superbon ONE 170 126

24 जनवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक का इम्पैक्ट एरीना हाल ही के समय के सबसे लाजवाब और एक्शन से भरपूर फाइट कार्ड का गवाह बना।

ONE 170 में शुरु से लेकर अंत तक यादगार मुकाबले देखने को मिले, जो कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैंस को आने वाले लंबे समय तक याद रहेंगे।

मेन इवेंट में ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई ने अपने खिताब को ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन के खिलाफ 2023 के रीमैच में दांव पर लगाया।

इनके बीच की पहली फाइट पूरे पांच राउंड तक चली थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। तवनचाई ने दूसरे राउंड में स्टॉपेज से जीत हासिल कर बेल्ट का बचाव किया और खुद को पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर के रूप में स्थापित करने में सफल रहे।

इससे पहले फैब्रिसियो एंड्राडे ने मात्र 42 सेकंड में अपने पुराने प्रतिद्वंदी “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल को नॉकआउट कर ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल का बचाव किया।

इवेंट के पहले वर्ल्ड टाइटल मैच में 20 वर्षीय थाई-अल्जीरियाई सनसनी नबील अनाने ने सभी को चौंकाते हुए निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो को पहले राउंड में नॉकआउट कर ONE अंतरिम बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीता।

इसके अलावा भी इवेंट में शानदार मैचों की कोई कमी नहीं रही। ब्राजीलियन जिउ-जित्सु दिग्गज मार्सेलो गार्सिया ने लंबे समय बाद सफल वापसी की, उभरते हुए फेदरवेट मॉय थाई कंटेंडर बैमपारा कौयाटे ने धमाकेदार फिनिश हासिल किया और जॉर्डन एस्टुपिनन और जोहान एस्टुपिनन जुड़वा भाइयों ने दिलचस्प जीत अपने नाम कीं।

आप सर्कल साइड मौजूद हमारे फोटोग्राफरों द्वारा ली गई ONE 170 की सबसे अच्छी तस्वीरों को यहां देख सकते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34