2 खास मौके जब रुओटोलो भाई एक ही इवेंट का हिस्सा बनकर शानदार अंदाज में जीते

Kade Ruotolo Tommy Langaker ONE 165 29 scaled

6 अप्रैल को होने वाले ONE Fight Night 21: Eersel vs. Nicolas में मौजूदा ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन टाय रुओटोलो अपनी बेल्ट को ऑस्ट्रेलियाई स्टार आइज़ैक मिशेल के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

लेकिन इसी इवेंट में रुओटोलो के जुड़वा भाई और मौजूदा ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो रिंग में उतरकर 180-पाउंड कैचवेट ग्रैपलिंग मुकाबले में फ्रांसिस्को लो का सामना करेंगे।

दोनों भाइयों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड सबमिशन ग्रैपलर्स में गिना जाता है और इससे पहले रुओटोलो भाई एक साथ दो बार ONE Championship कार्ड का हिस्सा रह चुके हैं।

दोनों ही ग्रैपलर्स को शानदार फिनिश के लिए जाना जाता है और वो ONE में अपराजित रहे हैं। इससे पहले कि ये थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक ही कार्ड का हिस्सा बनें, आइए इनके द्वारा साझा किए गए इवेंट्स पर एक नजर डालते हैं।

ONE 157 में प्रभावशाली डेब्यू

मई 2022 में हुए ONE 157 में रुओटोलो भाइयों ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपना बहुप्रतीक्षित डेब्यू किया और उन्होंने फैंस को जरा भी निराश नहीं किया।

पहले केड का सामना पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन और ग्रैपलिंग दिग्गज शिन्या एओकी से हुआ।

पूरे 10 मिनट के दौरान कैलिफोर्निया निवासी एथलीट ने जापानी दिग्गज पर लगभग हर मूव लगाकर अपनी काबिलियत और आक्रामकता दिखाई, यहां तक कि उन्होंने सर्कल वॉल से छलांग भी लगाई।

दोनों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन रुओटोलो सबमिशन हासिल करने में नाकाम रहे और उन्हें निर्णय से जीत हासिल हुई।

उसके बाद टाय द्वारा मशहूर BJJ ब्लैक बेल्ट और टॉप फेदरवेट MMA कंटेंडर गैरी “द लॉयन किलर” टोनन को हराने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

रुओटोलो ने सिर्फ 97 सेकंड में डार्स चोक लगाकर शानदार जीत हासिल की और ग्लोबल स्टेज पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

ONE Fight Night 5 के कड़े मुकाबले

एओकी के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद केड सबसे युवा ADCC वर्ल्ड चैंपियन बने और उसके बाद उन्होंने पहला ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया। ये जीत हील हुक से आई थी और उन्होंने मात्र 19 साल की उम्र में खुद को पाउंड-फोर-पाउंड सुपरस्टार के रूप में स्थापित कर लिया था।

दिसंबर 2022 में हुए ONE Fight Night 5 में उन्होंने वापसी करते हुए पहली बार अपने वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड किया और वो भी कई बार के IBJJF वर्ल्ड चैंपियन मैथ्यूस गेब्रियल के खिलाफ।

ONE में अपने पहले मैच की तरह अमेरिकी स्टार ने शानदार प्रदर्शन किया और पूरे 10 मिनट तक अपने प्रतिद्वंदी को छकाया। हालांकि, उन्हें इस बार भी सबमिशन हासिल नहीं हुआ।

इसी इवेंट में टाय संगठन में अपनी दूसरी फाइट के लिए आए और उनका सामना पूर्व ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन मरात “कोबरा” गफूरोव से हुआ।

भले ही उन्हें रूसी दिग्गज के टॉप गेम के खिलाफ कड़ी टक्कर मिली हो, लेकिन ट्रायंगल चोक ढूंढ़ने में कामयाब रहे और उसके बाद उन्होंने आर्मबार लगाकर मैच को खत्म किया।

अब दोनों भाई ONE वर्ल्ड चैंपियंस हैं और 6 अप्रैल को अपने 100 फीसदी फिनिशिंग रेट को बरकरार रखना चाहेंगे।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)