ONE 173 से पहले जापानी स्ट्राइकर काना मोरिमोटो से जुड़ी 5 बेहद खास बातें

Moa Carlsson Kana Morimoto ONE Friday Fights 95 8

साल 2024 में दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन का हिस्सा बनने के बाद से काना “क्रशर क्वीन” मोरिमोटो सबसे बेहतरीन किकबॉक्सिंग एथलीट्स में से एक बन गई हैं।

33 वर्षीय जापानी स्टार वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने की तरफ बढ़ना जारी रखेंगी, जब उनका सामना एटमवेट किकबॉक्सिंग मैच में थाई मेगास्टार स्टैम्प फेयरटेक्स से होगा। ये मुकाबला रविवार, 16 नवंबर को जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना में होने वाले ONE 173: Superbon vs. Noiri में होगा।

कई बार की K-1 चैंपियन ने मार्च में हुए ONE 172 में ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए “द क्वीन” फेटजीजा को चैलेंज किया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

अब वो अपने घरेलू फैंस के सामने जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगी।

इससे पहले कि वो सर्कल में कदम रखें, आइए उनके बारे में दिलचस्प बातें जान लेते हैं।

#1 काना को अपना हेयरस्टाइल बदलना है पसंद

काना रिंग में अपनी प्रतिद्वंदियों का सामना करने से पहले उनके रवैये के हिसाब से हेयरस्टाइल बदलना पसंद करती हैं।

पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपने बालों का रंग गुलाबी, ग्रे और प्लेटिनम ब्लोंड किया है।Team Aftermath की प्रतिनिधि ने एक समय पर ग्रे मोहॉक हेयरस्टाइल अपनाया था।

हालांकि, ONE Championship जॉइन करने के बाद से उनके बाल ब्राउन रहे हैं। लेकिन क्या वो अपने देश में हो रहे ONE 173 के लिए फिर से बालों को गुलाबी रंग में रंगेंगी?

#2 स्नीकर्स पसंदीदा

काना को नए-नए स्नीकर्स इकट्ठे करना बहुत पसंद है।

उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाकर पता चलता है कि उनके पास कई सारे नामी-गिरामी और लोगों के बीच चर्चित स्नीकर्स हैं।

इसके अलावा उन्होंने जापानी स्ट्रीटवेयर और स्नीकर बूटीक एटमोस के साथ अपनी लिमिटेड टी-शर्ट और नाइकी एयर फोर्स 1s बनाने के लिए साझेदारी की।

#3 उन्हें स्केटिंग करना अच्छा लगता है

जब काना रिंग या जिम में नहीं होती तो वो चार पहियों पर करतब दिखा रही होती हैं।

“क्रशर क्वीन” कंक्रीट पार्क और रैम्प पर स्केटबोर्डिंग करती हुई देखी जा सकती हैं। पूर्व ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो मोरेस की तरह ही उन्होंने स्केटिंग और मार्शल आर्ट्स का अच्छा तालमेल बैठा लिया है।

#4 उन्हें बीच पसंद हैं

भले ही जापान हो या दुनिया का कोई दूसरा कोना, काना को बीच बहुत ही रास आते हैं।

कड़े ट्रेनिंग कैंप के बाद सूरज, मिट्टी और समुद्र की लहरें उन्हें बहुत सुकून देती है। अक्टूबर 2022 में अपनी अमेरिकी ट्रिप के दौरान उन्होंने तीन डिविजन के पूर्व K-1 चैंपियन टकेरु सेगावा के साथ लॉस एंजलिस के वेनिस बीच पर समय बिताया था।

कैलिफोर्निया का मशहूर बीच अपने ब्रॉडवॉक कल्चर और स्केटिंग के लिए मशहूर है और यही दो चीजें उन्हें काफी पसंद हैं।

#5 गाड़ियों की शौकीन

जापानी स्ट्राइकर को कार बहुत पसंद हैं और उनके पास लोकल ब्रैंड जैसे होंडा, टोयोटा और निसान की गाड़ियां हैं।

“क्रशर क्वीन” शैवर्ले कैमेरो इस्तेमाल करते हुए भी देखी जाती हैं, जो कि उनकी पर्सनैलिटी को बहुत शूट करता है। अगर वो ONE 173 के लिए इसी कार में पहुंचे तो कोई हैरानी नहीं होगी।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty