छोटे भाई के साथ के कारण ही कामयाबी के शिखर पर पहुंच पाए हैं थान ली

Le Bros 1200X800 768x512

मौजूदा ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन थान ली का मानना है कि महान उपलब्धियां बिना मेहनत के हासिल नहीं की जातीं।

36 वर्षीय स्टार कहते हैं कि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में उनकी सफलता का काफी श्रेय उनके छोटे भाई विन को जाता है, जिन्होंने हर कदम पर अपने भाई का साथ दिया।

थान ये भी मानते हैं कि अगर उन्हें विन का सपोर्ट ना मिलता तो वो ग्लोबल स्टेज पर कभी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाते और ना ही 12 फिनिश के साथ 12-2 का रिकॉर्ड कायम कर पाते।

शुक्रवार, 11 मार्च को ONE: LIGHTS OUT में गैरी टोनन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करने से पहले वियतनामी-अमेरिकी स्ट्राइकर ने ONE Championship से कहा:

“अगर (विन) ना होते तो मेरा रिकॉर्ड इतना अच्छा नहीं होता और ना ही मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में इतने ऊंचे मुकाम पर पहुंच पाता। अगर वो ना होते तो मैं शायद कभी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाता।

“मैं सोचना चाहता हूं कि मेरे सामने जो भी चुनौती आए, मैं उसे पार करने का रास्ता जरूर निकाल लूंगा। मगर मुझे इस सफर में बहुत बड़ा सपोर्ट मिला है और मेरे भाई का मेरे आगे बढ़ने में बहुत बड़ा योगदान रहा है।”

https://www.instagram.com/p/CZSYjHppL7B/

दोनों ली भाई एक-दूसरे का साथ पसंद करते हैं और एकसाथ ट्रेनिंग भी करते हैं।

थान इस समय BJJ सुपरस्टार टोनन के खिलाफ मैच की तैयारी कर रहे हैं और इस समय विन उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के लिए तैयारी करने में बहुत मदद कर रहे हैं।

विन के बारे में डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन ने कहा:

“हमारा रिश्ता बहुत निःस्वार्थ है और अगर 2 भाइयों पर कोई डिज़नी स्टोरी बनती तो हम उस कहानी में फिट बैठ सकते थे। हमारा ये सफर बहुत अच्छा रहा है और कोई स्वार्थ की भावना नहीं है। सभी चीज़ें अच्छे से होती आई हैं और जब भी कोई परेशानी होती है, हम उसे बातचीत से सुलझा लेते हैं।”

जब आप थान ली के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाएंगे, तब आपको कॉम्बैट खेलों से जुड़ी जानकारी, दिलचस्प कहानियां और खूब कॉमेडी भी देखने को मिलेगी। उनके सोशल मीडिया पोस्ट का टॉपिक हर बार अलग हो सकता है, लेकिन उनमें से अधिकतर पोस्ट में वो अपने भाई के साथ नजर आते हैं।

साथ ही थान ने ये भी कहा है कि लोगों को उनके भाई के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स टैलेंट से भी अच्छी उम्मीद रखनी चाहिए।

विन जल्द ही वापसी कर सकते हैं और अगर वो एक दिन सर्कल में फाइट कर पाए तो ONE के फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन को बहुत खुशी मिलेगी।

थान ली अपने भाई को ONE Championship में देखना चाहते हैं

अभी के लिए थान ली का ध्यान केवल गैरी टोनन के खिलाफ मैच पर है।

इस चुनौती को पार करने के बाद वो एक बार फिर विन के पास चले जाएंगे, जिनका एमेच्योर MMA रिकॉर्ड अभी 4-0 का है और जल्द प्रोफेशनल डेब्यू करने के बारे में विचार कर रहे हैं।

थान ली ने कहा:

“उन्होंने मेरे करियर को आगे बढ़ाने में बहुत योगदान दिया है, जिसका मैं सदा आभारी रहूंगा। मुझे लगता है कि वो अगले साल वापसी कर सकते हैं और उन्हें अपने साथ ONE में परफॉर्म करते देख मुझे बहुत खुशी मिलेगी।

“काफी शानदार होगा अगर वो कुछ फाइट्स करें, फिर प्रो (फाइटर) बन जाएं, कुछ और फाइट्स का हिस्सा बनें और फिर ONE Championship में आ जाएं ताकि वो दुनिया को दिखा सकें कि उनमें कितना दम है। वो एक बेहतरीन फाइटर हैं।

https://www.instagram.com/p/CacaV8ZDBX_/

थान ली ONE में टॉप पर पहुंच चुके हैं और मानते हैं कि विन भी इस मुकाम पर पहुंचने की काबिलियत रखते हैं।

हालांकि, इस तरह की भविष्यवाणी करना जल्दबाजी हो सकती है, लेकिन थान को अपने भाई से बहुत उम्मीदें हैं।

फेदरवेट किंग ने कहा:

“मैं सोचता हूं कि विन इस खेल में मुझसे भी आगे जा सकते हैं। मैं खुद को दुनिया के बेस्ट फाइटर्स में से एक मानता हूं, लेकिन मेरे भाई मुझसे भी बेहतर साबित हो सकते हैं। मैं पक्षपाती हो सकता हूं, लेकिन मैंने अपने भाई का पक्ष इसलिए चुना है क्योंकि मैं उनके टैलेंट से वाकिफ हूं।

“अगर आप मेरे भाई की स्किल्स से वाकिफ होते तो आप भी मेरी तरह सोचते। इसलिए मैं आपको उनके टैलेंट के बारे में बताने आया हूं।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48