स्ट्राइकिंग सुपरस्टार नबील अनाने ने 2025 की शानदार सफलता पर बात की – ‘ये साल मेरे लिए आशीर्वाद की तरह रहा’

Nico Carrillo Nabil Anane ONE 170 13 scaled

ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने के लिए ONE Championship में बीते तीन साल कमाल के रहे हैं, लेकिन 2025 में उनकी लोकप्रियता और कामायबी ने आसमान छू लिए।

अल्जीरियाई-थाई सुपरस्टार इस साल दो खेलों में अपराजित रहे। इस दौरान उन्होंने अनडिस्प्यूटेड मॉय थाई खिताब जीता और “द किकिंग मशीन” सुपरलैक के खिलाफ आई हार का हिसाब भी बराबर किया।

इसके अतिरिक्त उन्होंने किकबॉक्सिंग का रुख किया और दो बड़े नामों के खिलाफ शानदार खेल दिखाकर जताया कि वो दो खेलों में चैंपियनशिप हासिल करने की तरफ बढ़ रहे हैं।

21 वर्षीय चैंपियन ने इस साल के बारे में कहा:

“ये साल मेरे लिए आशीर्वाद की तरह रहा क्योंकि ये अच्छा शुरु हुआ और अंत भी अच्छा रहा। साल के सबसे बेहतरीन पलों में शुरुआत की दो फाइट रहीं। जब जनवरी में अंतरिम बेल्ट जीती और दूसरी फाइट में सुपरलैक के खिलाफ रीमैच अपने नाम किया।

“उन्हें बयां नही किया जा सकता क्योंकि उन दो फाइट से मुझे बहुत खुशी मिली। वे साल के दो सबसे बेहतरीन लम्हे थे, जब मैं उन दो शानदार फाइटर्स के खिलाफ जीता।”

अनाने ने स्कॉटिश नॉकआउट आर्टिस्ट निको कैरिलो को पहले राउंड में ढेर करते हुए ONE अंतरिम बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल ONE 170 में जीता।

इस जीत की वजह से उन्होंने मार्च में हुए ONE 172 में तब के अनडिस्प्यूटेड चैंपियन सुपरलैक के खिलाफ मैच हासिल किया।

सुपरलैक के वेट मिस करने और हाइड्रेशन में फेल होने के चलते मैच को नॉन टाइटल मुकाबले में तब्दील कर दिया गया। लेकिन अनाने ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्हें धराशाई कर दिया।

जून में उन्हें अनडिस्प्यूटेड वर्ल्ड चैंपियन के रूप में प्रमोट किया गया।

अनाने ने कहा:

“सबसे खास पल को चुनना बहुत मुश्किल काम है, लेकिन मैं सुपरलैक के खिलाफ फाइट को चुनूंगा। वो एक बेहतरीन पल था।

“मैं उनके खिलाफ अपने ONE डेब्यू को हार गया था, तब मुझे अंदाजा नहीं था कि उनके खिलाफ दोबारा फाइट करने का मौका मिलेगा या नहीं। लेकिन वो बेंटमवेट में आए और मुझे मौका मिला। ये शानदार था।”

पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर पर जीत हासिल कर उन्होंने सितंबर में अपना प्रमोशनल किकबॉक्सिंग डेब्यू पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन इलियास एनाहाचि के खिलाफ किया।

उन्होंने एनाहाचि को पहले मिनट में ही नॉकडाउन किया, फिर मैच के दौरान लगे लो ब्लो के चलते मैच को नो कॉन्टेस्ट करार दिया गया।

उसके बाद टोक्यो में हुए ONE 173 में उन्होंने एक भार वर्ग ऊपर जाकर कई बार के K-1 चैंपियन हिरोमी वजीमा का सामना कर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की।

अनाने ने किकबॉक्सिंग मैचों के बारे में कहा:

“ये आसान नहीं था। एनाहाचि एक शानदार फाइटर हैं। वो बहुत तेज हैं। मुझे उस फाइट से काफी कुछ सीखने को मिला। वो मेरी पहली किकबॉक्सिंग फाइट थी। मुझे अधिक अनुभव की जरूरत है।

“मैंने ये भी साबित किया कि मैं किकबॉक्सिंग में फाइट कर सकता हूं। पहली फाइट में आपने मुझे एनाहाचि के खिलाफ देखा। दूसरी फाइट मैंने 70 किलो भार वर्ग में की, फेदरवेट जो कि मेरा डिविजन नहीं है और मैंने K-1 चैंपियन के खिलाफ जीत हासिल की। मैंने दिखाया कि मैं इस खेल में भी अच्छा कर सकता हूं।”

अनाने ने भविष्य का प्लान उजागर किया

नबील अनाने ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ONE Championship में अपने जीत के सिलसिले को आठ कर दिया। 21 वर्षीय मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने दर्शा दिया है कि वो किसी से कहीं भी भिड़ने को तैयार हैं।

अभी उनका लक्ष्य अपने खिताब को डिविजन के बड़े स्टार्स के खिलाफ डिफेंड करना है और वो दूसरे चैलेंजों के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं।

उन्होंने कहा:

“मैं मॉय थाई में वापस आकर फाइट करना चाहता हूं क्योंकि इसमें फाइट किए हुए काफी समय हो गया है। मैं खुद को किकबॉक्सिंग के लिए तैयार कर रहा था और मैं मॉय थाई में वापस जाना चाहता हूं। अगर मुझे फिर से किकबॉक्सिंग में फाइट करनी पड़ी तो करूंगा।”

छह फुट और चार इंच लंबे अनाने किसी भी प्रतिद्वंदी पर भारी पड़ते हैं। उनकी लंबाई, टाइमिंग और दूरी पर नियंत्रण बनाने की कला से पार पाना मुश्किल काम होता है।

किकबॉक्सिंग में सफलता के बावजूद उन्होंने अपनी पहली प्राथमिकता मॉय थाई को बताया।

अल्जीरियाई-थाई सुपरस्टार ने कहा:

“ये सिर्फ फीलिंग है। मुझे मॉय थाई का अनुभव अधिक है। मॉय थाई मेरी मजबूती है।”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty