सुपरलैक कियातमू9 का 2023 का प्रदर्शन उन्हें ‘स्ट्राइकर ऑफ द ईयर’ बना सकता है

Superlek Kiatmoo9 Danial Williams ONE Fight Night 8 77

मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन और #1 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर सुपरलैक कियातमू9 के लिए ये साल बहुत शानदार रहा है।

27 वर्षीय एथलीट को दुनिया के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक माना जाता रहा है और अब उन्होंने 2023 में 3 बड़ी जीत दर्ज कर अपनी विरासत को मजबूती दी है। अभी इस साल का अंत होने में 6 महीने बाकी हैं, जहां वो पहले से भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

शनिवार, 15 जुलाई को ONE Fight Night 12 के मेन इवेंट में “द किकिंग मशीन” का सामना रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट तगीर खलीलोव से होगा, जहां थाई एथलीट एक और बड़ी जीत अपने नाम करना चाहेंगे।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से इस इवेंट के लाइव प्रसारण से पहले यहां सुपरलैक के 2023 के सफर को देखिए और जानिए वो क्यों स्ट्राइकर ऑफ द ईयर बन सकते हैं।

पुएर्तस को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बने सुपरलैक

Kiatmoo9 Gym के प्रतिनिधि का सामना जनवरी में हुए ONE Fight Night 6: Superbon vs. Allazov में वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए खतरनाक स्पैनिश कंटेंडर डेनियल पुएर्तस से हुआ।

सुपरलैक को “द किकिंग मशीन” के नाम से जाना जाता है, लेकिन इस मुकाबले में 25 मिनट तक चले जबरदस्त एक्शन के बाद उन्होंने दिखाया कि उनका स्ट्राइकिंग गेम कितना जबरदस्त है। उन्होंने अपनी ट्रेडमार्क किक्स के अलावा बॉक्सिंग और नी स्ट्राइक्स से भी अपने विरोधी को क्षति पहुंचाई थी।

हालांकि पुएर्तस की दृढ़ता ने उन्हें मैच में बनाए रखा, लेकिन थाई एथलीट की अटैकिंग रणनीति ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत दिलाई। इसी के साथ वो ONE वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

विलियम्स को हराकर डिफेंड की चैंपियनशिप

सुपरलैक का पहला ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल डिफेंस ONE Fight Night 8 में आया, जहां उनका सामना अंडरडॉग माने जा रहे डेनियल “मिनी टी” विलियम्स से हुआ।

इस मैच से पूर्व विलियम्स का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ था, लेकिन जब उनकी भिड़ंत हुई, तब थाई एथलीट की मैच को फिनिश करने की चाह ने उन्हें बढ़त दिलाई।

हालांकि शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने चैंपियन के सामने मुश्किल खड़ी की, लेकिन डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन ने सब्र से काम लिया। उन्होंने सही मौके का इंतज़ार करते हुए किक्स और काउंटर-पंच लगाकर “मिनी टी” को झकझोरा था।

अंत में सुपरलैक ने तीसरे राउंड में स्टेप-इन नी, एकसाथ कई पंच और एक राइट क्रॉस लगाकर स्टॉपेज से जीत दर्ज की।

मॉय थाई वापसी मैच में सुपरलैक ने अनाने को परास्त किया

हाल ही में हुए ONE Friday Fights 22 में फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग किंग ने मॉय थाई में वापसी की, जहां उनकी भिड़ंत 19 वर्षीय सनसनी और 2-डिविजन WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने से हुई।

सुपरलैक मॉय थाई के खेल से वाकिफ हैं। वो इस समय फ्लाइवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में पहले स्थान पर हैं और 2-डिविजन Lumpinee Stadium वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं।

उन्होंने पहले राउंड में बॉडी शॉट लगाकर अनाने को फिनिश कर दिखाया कि उनकी मॉय थाई स्किल्स कितनी शानदार और खतरनाक हैं।

इस जीत के साथ सुपरलैक ने 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने की ओर कदम बढ़ाए और बताया कि वो ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी को चैलेंज करना चाहते हैं। मगर इस सबसे पहले उन्हें 15 जुलाई को खलीलोव की चुनौती से पार पाना होगा।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400