नबील अनाने को नॉकआउट करने के बाद सुपरलैक ने दी चुनौती – ‘हैगर्टी, मैं आपसे फाइट चाहता हूं’

Superlek Kiatmoo9 Nabil Anane ONE Friday Fights 22 23

ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 ने बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुए ONE Friday Fights 22 में मॉय थाई में वापसी की, जहां उन्होंने नबील अनाने का पहला शिकार बनने से इनकार कर दिया।

थाई स्टार ने अपने निकनेम पर खरा उतरते हुए 6 फुट 2 लंबे विरोधी की लोअर बॉडी को दमदार किक्स लगाकर खूब क्षति पहुंचाई।

सुपरलैक ने एक समय पर अनाने को रोप्स की तरफ धकेलते हुए अटैक करने का मौका ही नहीं दिया। उन्होंने रिब्स के निचले हिस्से पर स्ट्रेट राइट लगाने के बाद चेहरे पर सटीक राइट हुक लगाया, जिसके प्रभाव से 19 वर्षीय फाइटर तुरंत नॉकआउट हो गए थे।

हालांकि सुपरलैक की जीत शानदार रही, लेकिन उन्होंने स्वीकारा कि अनाने जैसे लंबे एथलीट के खिलाफ प्लान बनाना बहुत मुश्किल काम था।

अंततः उनके गेम प्लान ने उन्हें एकतरफा अंदाज में जीत दिलाई।

27 वर्षीय स्टार ने मैच के बाद कहा:

“मैं ONE द्वारा ऑफर की गई फाइट से चौंक उठा था क्योंकि वो बहुत लंबे हैं। वो आज तक मेरे सबसे लंबे प्रतिद्वंदी रहे, लेकिन मैं एक बार फिर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में फाइट कर खुश था।

“मैं शुरुआत में घबराया हुआ था। मैंने उनके करीब रहने की कोशिश की क्योंकि वो बहुत लंबे हैं और उनकी रीच भी बहुत अच्छी है। इसलिए मैंने उनके करीब रहकर फाइट करने का प्लान बनाया।”

किकबॉक्सिंग से मॉय थाई में सफल वापसी करते हुए सुपरलैक ने दिखाया कि वो दुनिया के बेस्ट स्ट्राइकर्स में से एक हैं।

बड़ी जीत दर्ज करने के बाद थाई सुपरस्टार ने कहा:

“मैं कम से कम अभी के लिए खुद को दुनिया का बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर नहीं मानता।”

सुपरलैक इस बोनस को अपने परिवार पर खर्च करेंगे

मिच चिल्सन को दिए पोस्ट-फाइट इंटरव्यू में सुपरलैक ने अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बताया।

अभी उनके ऊपर वर्ल्ड चैंपियन रहते ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग डिविजन को आगे बढ़ाने और डिविजन में #1 रैंक के मॉय थाई कंटेंडर बने रहने की जिम्मेदारी है।

इस बीच चौंकाने वाली बात ये रही कि सुपरलैक ने जोनाथन हैगर्टी के साथ फाइट की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा:

“मैं अब मॉय थाई बेल्ट के लिए जोनाथन हैगर्टी को चुनौती देना चाहता हूं। हैगर्टी, मैं आपसे फाइट करना चाहता हूं।”

हैगर्टी हाल ही में नए ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने हैं और ऐसे कई फाइटर्स हैं, जो उनके खिलाफ टाइटल शॉट चाहते हैं।

ONE Fight Night 9 में हैगर्टी ने थाई लैजेंड नोंग-ओ हामा को हराकर चैंपियनशिप जीती थी। मगर सुपरलैक ने इरादे स्पष्ट किए हैं कि वो इस टाइटल को दोबारा थाईलैंड में लाना चाहते हैं।

“द किकिंग मशीन” ने कहा:

“जोनाथन हैगर्टी एक बेहतरीन फाइटर हैं और आसानी से हार नहीं मानते। मैं उनके खिलाफ अपनी स्किल्स को परखना चाहता हूं।

“मेरे ख्याल से उस मैच में टाइमिंग ने बड़ा अंतर पैदा किया। नोंग-ओ को पहले पंच लगा, इसलिए वहां टाइमिंग का काफी महत्व रहा। मैं उस मैच के परिणाम से निराश था, लेकिन मैं अब उस बेल्ट को दोबारा थाई लोगों के बीच लाना चाहता हूं।”

सुपरलैक की ये आठवीं जीत रही और ये तीसरा मौका रहा जब सुपरलैक को अपने प्रदर्शन के लिए 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस मिला।

वो एक अच्छे बेटे हैं और उन्होंने बताया कि वो इस पैसे को अपने परिवार पर खर्च करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा:

“मैं पिछली फाइट में मिले पैसे से अपनी मां के लिए घर बना रहा हूं अब ये बोनस भी उसी काम आएगा।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.