साल 2019 जिसने बदल दी इलियास एनाहाचि की जिंदगी

Ilias Ennahachi defeats Wang Wenfeng at ONE AGE OF DRAGONS YK 8497 768x511

ONE फ़्लाइवेट किकबॉक्सिंग चैंपियन इलियास एनाहाचि “ट्वीटी” साल 2019 के उभरते हुए सितारों में से एक साबित हुए हैं।

इसी साल अगस्त महीने में थाईलैंड में आयोजित हुए ONE: DREAMS OF GOLD में पेचडम पेचीइंडी अकादमी को धमाकेदार अंदाज में हराते हुए टाइटल अपने नाम किया था।

🏆 WE HAVE A NEW ONE WORLD CHAMPION 🏆

🏆 WE HAVE A NEW ONE WORLD CHAMPION 🏆 Ilias Ennahachi stuns the hometown crowd, knocking out Thai phenom Petchdam to take home the ONE Flyweight Kickboxing World Championship!📱: Watch on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp

Posted by ONE Championship on Friday, August 16, 2019

उसके बाद ONE: AGE OF DRAGONS में उन्हें अपने पुराने प्रतिद्वंदी वांग वेनफ़ेंग का सामना किया। 5 राउंड के संघर्ष के बाद पहली बार सफल रूप से उन्होंने अपना टाइटल डिफेंड किया।

कुछ ही महीनों में मिली इस सफलता ने उन्हें ONE के टॉप एथलीट्स में शुमार कर दिया है। हालांकि, अब आने वाले समय में उन्हें और भी बड़ी कठिनाइयों का सामना करना होगा और उनके प्रतिद्ववंदियों की भी स्थिति ऐसी ही होगी।

उन्होंने बताया, “साल 2019 मेरे लिए कैसा गुजरा है, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। एक ऐसा साल जहाँ मुझे अपने टैलेंट के सहारे आगे बढ़ना था और इसमें मैं सफल भी रहा हूँ।”

“करियर शुरुआत में मुझे लगातार फाइट करने का मौका नहीं मिल पा रहा था। जिस तरह की बाउट मुझे मिल रही थीं उनसे मैं आगे नहीं बढ़ पा रहा था।

“अब ONE ने मुझे मेरे सपने को पूरा करने में मदद की है और मुझे अब काफी अच्छा महसूस हो रहा है।”

ONE में अपने पहले साल के प्रदर्शन को लेकर इलियास एनाहाचि काफी खुश हैं और उन्होंने बताया कि इस साल का उनका पसंदीदा पल कौन सा रहा था।



उन्होंने बताया कि बैंकॉक में आई पेचडम पर जीत उनके लिए इस साल के ही नहीं बल्कि पूरे करियर के पसंदीदा पलों में से एक है।

“इतने बड़े क्राउड़ के सामने मुकाबला करना ही मेरे लिए गर्व की बात रही और टाइटल आने से ये ख़ुशी दोगुनी हो गई है।

“मेरे लिए सभी चीजें नई थीं और इसी वजह से काफी दबाव महसूस कर रहा था। मेरा दिमाग कुछ और कह रहा था, वहीँ दिल कुछ और लेकिन इस कश्मकश के समय में खुद की भावनाओं पर काबू रखने में सफल रहा और जीता भी।

“ट्रेनिंग कैंप में सब कुछ सही हुआ इसलिए मैच से पहले कहीं ना कहीं अच्छा महसूस भी कर रहा था।”

Ilias Ennahachi attacks Petchdam

अगस्त में आई इस जीत से एनाहाचि से फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई थीं। इसलिए वांग वेनफ़ेंग के खिलाफ एनाहाचि फैन फेवरेट बन चुके थे, ऐसा तब हुआ जब वेनफ़ेंग अपने घरेलू फैंस के सामने मुकाबला कर रहे थे।

“वांग से मैं पहले ही परिचित था इसलिए मुझे अंदाजा था कि वो किस तरह मुकाबला लड़ने वाले हैं।

“ट्रेनिंग के दौरान मैं ज्यादा दबाव महसूस नहीं कर रहा था क्योंकि वेनफ़ेंग के स्किल सेट और मूव सेट से पूरी तरह वाकिफ था।

“मैं उनके खिलाफ पहले भी 2 बार मैच का हिस्सा बन चुका था और यही वजह रही कि मैं टाइटल डिफेंड करने में सफल साबित हुआ।”

👑 THE KING DEFENDS HIS CROWN 👑

👑 THE KING DEFENDS HIS CROWN 👑In a five-round nail-biter, Ilias Ennahachi 🇳🇱🇲🇦 outduels hometown hero Wang Wenfeng to retain the ONE Flyweight Kickboxing World Title!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEAODHOTW🏨: Book your hotel 👉 bit.ly/ONEhotelplanner📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Saturday, November 16, 2019

एनाहाचि अभी चाहे वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं मगर उन्हें अंदाजा है कि अगले साल उन्हें इस टाइटल के लिए उन्हें कई कड़े प्रतिद्वंदियों का सामना करना पड़ेगा।

वो इस बात से भी वाकिफ हैं कि कुछ एथलीट हैं जो उन्हें ONE फ़्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करना चाहते हैं।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए उनकी रणनीति यही है कि वो चुप बैठने के बजाय लगातार ट्रेनिंग करते रहेंगे। साल 2020 की चुनौतियों के लिए भी वो खुद को तैयार करने में जुटे हैं।

“मेरे जीवन में इस साल सबसे बड़ा बदलाव यही रहा है कि मुझे ONE में आने का मौका मिला। हर समय मुझे लगता है कि मैं और भी बेहतर कर सकता हूँ इसलिए लगातार खुद पर भरोसा बनाए रखना बेहद जरूरी है।

“मैं जानता हूँ कि नया साल मेरे लिए कई नए प्रतिद्वंदी साथ लेकर आ रहा है, जो संभवत ही मेरे लिए कड़ी चुनौती साबित होने वाले हैं लेकिन मेरा लक्ष्य यही है कि ट्रेनिग करते रहो और खुद पर भरोसा रखो।”

ये भी पढ़ें: ONE Super Series: 2019 में आखिरी 3 महीने के टॉप-5 नॉकआउट

ONE Championship के साल 2020 के पहले लाइव इवेंट ONE: A NEW TOMORROW के लिए हो जाइए तैयार!

बैंकॉक | 10 जनवरी | टिकेट्स: Click here  |  TV: भारत में दोपहर 3:30 बजे से देखें

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty