जीना इनियोंग फिलीपींस की महिला मार्शल आर्टिस्ट्स के लिए बना रही हैं रास्ता

Team Lakay star Gina Iniong

जीना “कंविक्शन” इनियोंग ग्लोबल स्टेज पर Team Lakay की एकमात्र महिला प्रतिनिधि हैं लेकिन उन्हें गर्व है कि वो अपने स्टेटस की मदद से कई फिलीपीना एथलीट्स को The Home Of Martial Arts तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं।

बागियो शहर की 30 वर्षीय एथलीट इस शुक्रवार, 30 जनवरी को आशा “नॉकआउट क्वीन” रोका से ONE: FIRE & FURY में सामना करने के लिए उतरेंगी। उन्होंने सिर्फ अपने देश की महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल बनने की योजना नहीं बनाई थी। वो अब दुनियाभर के शीर्ष एटमवेट्स में से एक हैं। उन्हें उम्मीद है कि वो कई लोगों को अपने नक्शे-कदम पर चलने का रास्ता दिखा सकती हैं।

इनियोंग की वुशु की सफलता ने उन्हें बागियो शहर में जिम तक पहुंचा दिया था। इस तरह उनका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर एक संयोगवश शुरू हुआ था।

उन्होंने पहली बार जब ट्रेनिंग लेने शुरू की तो उनके माता-पिता खुश नहीं थे क्योंकि उन्हें लगा था कि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में लड़कियों के लिए कोई जगह नहीं है।

हालांकि, उनका विचार बिना कारण का नहीं था। जैसे बचपन में इनियोंग और उनकी छह बहनें अपने तीन भाइयों से संख्या के मुकाबले में ज्यादा थीं लेकिन Team Lakay में पुरुषों की अपेक्षा वहां महिला एथलीट्स कम थीं। हालांकि, ये आंकड़े उनके विकास में कहीं से भी कोई बाधा नहीं बने। माता-पिता ने जब अपनी बेटी की प्रतिभा को देखा तो वो भी उनके निर्णय से सहमत होते चले गए।

इनियोंग कहती हैं, “मुझे ये स्थिति बिल्कुल मुश्किल नहीं लगती थी।”

“ये एक अद्भुत टीम है, जिसने हमेशा मेरा समर्थन किया है। मुझे उम्मीद है कि एक दिन अधिक महिला एथलीट्स होंगी, जब मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में शामिल होंगी।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं बहुत भाग्यशाली हूं, जो यहां तक पहुंची हूं। इस पर मुझे गर्व है कि मैंने यहां शुरुआत की और खुद को परिपक्व बनाया। इनके साथ जुड़े रहने पर ही मुझे ब्रेक मिला। शुरुआत से ही पुरुष साथी मेरे लिए एक ब्लेसिंग (आशीर्वाद) के रूप में रहे हैं, जिन्होंन हर पल मेरी प्रतिभा को संवारा है।”



देखा जाए तो वास्तव में महिला ट्रेनिंग पार्टनर्स की कम संख्या ONE विमेंस एटमवेट रोस्टर में उन्हें मजूबत और हुनरमंद बनाने में लाभकारी साबित हुई है।

जिम में कुछ महिला एथलीट्स को अपने से बड़े और मजबूत टीममेट्स के साथ ट्रेनिंग करने और उनका सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

“ट्रेनिंग के दौरान मैं कभी-कभी पुरुषों के साथ मुक्केबाजी का अभ्यास करती हूं। मुझे मजबूत एथलीटों का सामना करने की आदत हो गई है।” Team Lakay के एस्ट्राडा डोंग-अस और एडिलबर्टो “स्कूबी” कोक्विआ जूनियर का नाम उनके वर्तमान के मुक्केबाजी अभ्यास वाले पार्टनर्स के रूप में आता है।

वो कहती हैं, “कोच मार्क सांगियाओ ने मुझे हमेशा सिखाया है कि मैच की तुलना में ट्रेनिंग में संघर्ष करना ज्यादा बेहतर है। इस वजह से उन्होंने मुझे इसकी आदत डालने को कहा।”

“कंविक्शन” के मुख्य कोच वो इंसान हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में उनके उदय के उत्प्रेरक बने।

Gina Iniong and coach Mark Sangiao

इससे पहले, वो कॉर्डिलेरस विश्वविद्यालय में उनके वुशु कोच थे, जहां इनियोंग ने एक छात्रवृत्ति हासिल की थी। वो वहां एक पुलिसकर्मी बनने के लिए पढ़ाई कर रही थीं। इससे उन्होंने उम्मीद लगाई थी कि वो अपने परिवार को बेहतर जीवन दे सकती हैं।

हालांकि, जब सांगियाओ ने उनकी क्षमता को देखा, तो उन्हें एक नए खेल को सीखने की कोशिश करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने फरवरी 2010 में एक स्थानीय शो में अपनी शुरुआत की। इसमें पहले दौर की जीत के ही बाद वो शीर्ष पर पहुंच गई थीं।

इनियोंग के लिए हमेशा ये आसान नहीं था। उनके कुछ समकालीनों ने जब इसमें कदम रखा और वो आगे बढ़े, तब मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स इतना लोकप्रिय नहीं था, जितना आज है।

वो कहती हैं कि यही पहले और अब में अंतर है।

वुशु चैंपियन ने कहा, “मेरे सामने बहुत सी महिलाएं हैं, जो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में हैं लेकिन उन्हें सही ट्रेनिंग, सही कोच और सही जिम नहीं मिल पाया है। इसलिए वो आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करती हैं।”

इनियोंग की कोशिशों को तब हवा मिली थी, जब उन्होंने 2017 में ONE के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। वो अपनी पावरफुल स्ट्राइकिंग, आक्रामक ग्रैपलिंग और मजबूत से मजबूत प्रतिद्वंदी से चुनौती लेने की वजह से ही कम समय में लोकप्रिय महिला एथलीटों में से एक बन गई थीं।

उनकी सफलता ने साबित कर दिया है कि क्या कुछ संभव हो सकता है। जल्द ही वो महिला मार्शल आर्टिस्ट्स की सूची में सबसे आगे निकल सकती हैं। हो सकता है कि एक दिन वो जिम के पुरुषों की जगह ले सकती हैं, जो आज उन्होंने ली है।

वो कहती हैं, ”अभी हम कुछ एथलीटों को अपने नक्शे-कदम पर चलने के लिए तैयार कर रहे हैं।”

“अभी हम ये सुनिश्चित करने में लगे हैं कि वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में कदम रखने से पहले पूरी तरह चीजें सीख जाएं। इनमें से कुछ अभी काफी युवा हैं। उन्हें बस अपने सपनों का पीछा करना है और वो करना है जो वे वास्तव में करना चाहते हैं। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आपको प्रॉपर ट्रेनिंग, शरीर का अच्छा आकार, खुद पर आत्मविश्वास और ऊपरवाले पर भरोसा करना सीखने को मिलता है।”

ये भी पढ़ें: आशा रोका कैसे बनी भारत की सबसे बड़ी राइजिंग स्टार

मनीला | 31 जनवरी | ONE: FIRE & FURY | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Joshua Pacio faces Japan's Keito Yamakita for strawweight MMA gold on November 18
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28