ONE: FIRE AND FURY का लाइव प्रसारण कैसे देखें

Joshua Pacio DC 8751 768x512

इस शुक्रवार, 31 जनवरी को ONE Championship की फिलीपींस की राजधानी मनीला में वापसी हो रही है।

ONE: FIRE AND FURY मॉल ऑफ एशिया एरीना में आयोजित होने वाला है जहाँ कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स के बीच कई धमाकेदार मुकाबले होंगे।

मेन इवेंट में ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ को पूर्व चैंपियन एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा के खिलाफ टाइटल डिफेंड करना है।

वहीं को-मेन इवेंट में पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग का सामना उभरते हुए सितारों में से एक पीटर “द आर्केंजल” बस्ट से होने वाला है।

ऐसे कई तरीके हैं जिनसे दुनिया भर के फैंस ONE: FIRE AND FURY को लाइव देख सकते हैं।

इवेंट का प्रसारण 140 से भी अधिक देशों में होने वाला है और फैंस इवेंट में होने वाले लाइव एक्शन को टेलीविज़न, टेबलेट, कंप्यूटर और अपने मोबाइल फोन पर भी देख सकते हैं।

हर बार की तरह ONE के ऑफिशियल फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब अकाउंट्स पर देख सकते हैं और इसके अलावा ONE Super App पर भी आप लाइव प्रसारण का लुत्फ़ उठा सकते हैं। हालांकि, हर देश के अनुसार देखने के विकल्प अलग-अलग हो सकते हैं।

यहाँ आप देख सकते हैं कि आप अपने देश में कब और किस समय इवेंट का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

भारत

लीड कार्ड की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे Hotstar और Star Sports Select 2 पर होगी।

Hotstar और Star Sports Select 2 पर मेन कार्ड की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे से होगी।

यूनाइटेड स्टेट्स

फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और ONE Super App पर लीड कार्ड की शुरुआत ईस्टर्न स्टैंडर्ड टाइम (EST) अनुसार 4:30am/पैसेफिक स्टैंडर्ड टाइम (PST) अनुसार 1:30am पर होगी।

मेन कार्ड का प्रसारण B/R लाइव पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड टाइम(EST) अनुसार 7:30am/4:30am PST पर देख सकते हैं।

चीन

लीड कार्ड की शुरुआत Tencent पर चीनी समयानुसार शाम 5:30 बजे होगी।

मेन कार्ड आप चीनी समयानुसार Great Sports पर शाम 8:30 बजे से देख सकते हैं।

BTV चैनल पर शनिवार, 1 फरवरी को 2 घंटे का स्पेशल शो आएगा जो चीनी समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

इसके अलावा Toutiao/Xigua पर मंगलवार, 4 फरवरी को चीनी समयानुसार दोपहर 2:00 बजे इवेंट का प्रसारण होगा।

जापान

लीड कार्ड को आप AbemaTV पर जापानी समयानुसार शाम 6:30 बजे से देख सकते हैं।

मेन कार्ड AbemaTV पर रात 9:30 बजे शुरू होगा।

कोरिया

फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और ONE SuperApp पर लीड कार्ड का प्रसारण कोरियाई समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा।

मेन कार्ड को देखने के लिए आप IB Sports और JTBC3 Fox Sports रात 9:30 बजे स्विच कर सकते हैं।

इंडोनेशिया

लीड कार्ड की शुरुआत वेस्टर्न इंडोनेशिया टाइम के मुताबिक Vidio.com और MaxStream पर शाम 4:30 बजे होगी।

मेन कार्ड को देखने के लिए आप शाम 7:30 बजे से Vidio.com और MAX Stream पर बने रहें।

इसके अलावा शनिवार, 1 फरवरी को रात 11:30 बजे SCTV पर इवेंट का दोबारा प्रसारण होगा।

मलेशिया

मलेशियाई समयानुसार Astro SuperSport 2 पर लीड कार्ड कार्ड का प्रसारण शाम 5:30 बजे शुरू होगा।

मेन कार्ड को आप RTM Sports, TV 2, Astro Arena या Astro SuperSport 2 पर रात 8:30 बजे देख सकते हैं।

म्यांमार

Skynet और MNTV पर म्यांमार समयानुसार लीड कार्ड की शुरुआत शाम 4:30 बजे होगी।

Skynet और MNTV पर म्यांमार समयानुसार मेन कार्ड की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी।

द फिलीपींस

फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और ONE Super App पर फिलीपींस के समय के मुताबिक लीड कार्ड की शुरुआत शाम 5:30 बजे होगी।

मेन कार्ड को आप ABS-CBN S+A या iWant पर रात 8:30 बजे देख सकते हैं।

सिंगापुर

सिंगापुर के समय के मुताबिक लीड कार्ड की शुरुआत meWatch पर शाम 5:30 बजे होगी।

meWatch पर मेन कार्ड की शुरुआत रात 8:30 बजे होगी।

इसके अलावा Channel 5 पर रविवार को रात 12:00 बजे शो दोबारा प्रदर्शित होगा।

थाईलैंड

फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, ONE Super App और AIS PLAY पर इंडोचाइना समय के मुताबिक लीड कार्ड की शुरुआत शाम 4:30 बजे होगी।

यूट्यूब, ONE Super App और AIS PLAY पर मेन कार्ड को आप शाम 7:30 बजे से देख सकते हैं।

इसके अलावा Thairath TV32 पर उसी रात 10:30 बजे शो दोबारा प्रसारित होगा।

वियतनाम

लीड कार्ड की शुरुआत HTV The Thao पर शाम 4:30 बजे होगी।

मेन कार्ड को आप शाम 7:30 बजे HTV The Thao पर देख सकते हैं।

अन्य जानकारी

ONE: FIRE AND FURY का लाइव प्रसारण ONE के यूट्यूब चैनल और कुछ देशों को छोड़कर ONE Super App पर भी हो सकता है।

नोट: लाइव रिजल्ट्स को पढ़ने के लिए आप लाइव ब्लॉग चेक कर सकते हैं।

मेन कार्ड

जोशुआ पैचीओ vs. एलेक्स सिल्वा (ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप)

एडुअर्ड फोलायंग vs. पीटर बस्ट (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स — लाइटवेट)

डैनी किंगड vs. शी वेई (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स — फ़्लाइवेट)

पेचडम पेटयिंडी एकेडमी vs. मोमोटारो (ONE Super Series मॉय थाई — फ़्लाइवेट)

क्वोन वोन इल vs. शोको साटो (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स — बेंटमवेट)

लीड कार्ड

इवानिल्डो डेल्फिनो vs. तत्सुमित्सु वाडा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स — फ़्लाइवेट)

अल्मा जुनिकु vs. ऐनी लाइन होगस्टैड (ONE Super Series मॉय थाई — एटमवेट)

लिटो आदिवांग vs. पोंगसिरी मिटसाटिट (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स — स्ट्रॉवेट)

जीना इनियोंग vs. आशा रोका (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स — एटमवेट)

रोडलैक पीके. साइन्चेमॉयथाईजिम vs. क्रिस शॉ (ONE Super Series मॉय थाई — बेंटमवेट)

जोमारी टोरेस vs. जेनी हुआंग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स — एटमवेट)

मनीला | 31 जनवरी | ONE: FIRE & FURY | टिकेट्सयहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.